एक्सप्लोरर

मॉडल बिल्डर-बायर एग्रीमेंट बनाने पर अगले हफ्ते सुनवाई करेगा SC, मकान खरीदारों को ठगी से बचाने के लिए की गई है मांग

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि मकान के लिए एडवांस देते समय बिल्डर एक लंबा-चौड़ा एग्रीमेंट खरीदार के सामने रख देते हैं. कई पन्नों के इस एग्रीमेंट को पढ़ना और समझ पाना खरीदार के लिए संभव नहीं होता.

मकान खरीदारों और बिल्डरों के लिए पूरे देश में एक मॉडल बिल्डर-बायर एग्रीमेंट लागू करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 1 हफ्ता टल गई है. कोर्ट ने सोमवार को कहा कि 20 राज्यों ने अपने यहां ऐसे एग्रीमेंट बनाए हैं. यह देखना होगा कि क्या केंद्र अपनी तरफ से कोई मॉडल बना सकता है.

इस मसले पर कोर्ट में बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय के अलावा कर्नाटक के रहने वाले जिम थॉमसन, नागार्जुना रेड्डी, तरुण गेरा समेत कुल 125 लोगों ने याचिका दखिल की है. कर्नाटक के याचिकाकर्ता अलग-अलग बिल्डरों से परेशान हैं. जबकि अश्विनी उपाध्याय ने पूरे देश की समस्या याचिका में उठाई है. सभी याचिकाओं में मांग की गई है कि कोर्ट केंद्र को मॉडल बिल्डर-बायर एग्रीमेंट बनाने को कहे.

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि मकान के लिए एडवांस देते समय बिल्डर एक लंबा-चौड़ा एग्रीमेंट खरीदार के सामने रख देते हैं. कई पन्नों के इस एग्रीमेंट को पढ़ना और समझ पाना खरीदार के लिए संभव नहीं होता. वह मजबूरन उस पर दस्तखत कर देता है. एग्रीमेंट की शर्तें पूरी तरह बिल्डर की तरफ झुकी होती हैं. बाद में मकान पाने में देरी या दूसरी दिक्कतों पर खरीदार कानूनी कार्रवाई भी नहीं कर पाता.

याचिकाओं में बताया गया है कि इस समय होने वाले ज़्यादातर एग्रीमेंट में खरीदार को किश्त न चुकाने पर 18 प्रतिशत की दर से ब्याज देना पड़ता है. पर बिल्डर फ्लैट देने में देरी करे तो वह बस 5 रुपए प्रति वर्ग गज की दर से मुआवजा देता है. मकान खरीदारों से और कई तरह से गैर-जरूरी पैसे ले लिए जाते हैं. 2016 में केंद्र ने मकान निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए रेरा एक्ट बनाया. उस एक्ट में दिए गए अधिकारों की रक्षा के लिए उसे मॉडल बिल्डर-बायर एग्रीमेंट भी बनाना चाहिए.

आज चीफ जस्टिस एस के बोबड़े, जस्टिस ए एस बोपन्ना और वी रामसुब्रमण्यम की बेंच के सामने मामला लगा. जजों ने याचिकाओं में लिखी गई बातों का हवाला देते हुए कहा कि कई राज्यों ने अपने यहां पहले से मॉडल एग्रीमेंट बना रखे हैं. इस पर एक याचिकाकर्ता के लिए पेश वकील मेनका गुरुस्वामी ने कहा कि अलग राज्यों में अलग नियम से खरीदारों का नुकसान है. कई बार बिल्डर एक राज्य के प्रोजेक्ट के लिए पैसे दूसरे राज्य के प्रोजेक्ट में लगा देते हैं. दो राज्यों के नियमों में अंतर से मामला कानूनी तौर पर उलझ जाता है.

वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने भी कहा कि यही उचित होगा कि केंद्र एक प्रारूप तैयार करे, जिसे राज्य अपने यहां लागू कर लें. कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को आज राज्यों की तरफ से बने मॉडल एग्रीमेंट का अध्ययन करने के लिए कहा. इसका समय देते हुए सुनवाई 1 सप्ताह के लिए टाल दी गई है.

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
'इंडिया का प्रोटेस्ट', राहुल गांधी के साथ रामलीला मैदान में मार्च करेंगी नेहा बोरा!
'इंडिया का प्रोटेस्ट', राहुल गांधी के साथ रामलीला मैदान में मार्च करेंगी नेहा बोरा!
फर्जी हेल्थ कैंप लगाकर ग्रामीणों के आधार कार्ड से बनवाते थे सिम, दो गिरफ्तार
फर्जी हेल्थ कैंप लगाकर ग्रामीणों के आधार कार्ड से बनवाते थे सिम, दो गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget