एक्सप्लोरर

अच्छी सड़क 'जीवन के अधिकार' का हिस्सा, सरकारों को उन्हें निजी ठेकेदारों को सौंपने की बजाय अपनी देखरेख में बनवाना चाहिए : सुप्रीम कोर्ट

यह विवाद मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम और उमरी पूफ प्रतापपुर टोलेवेज प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी का है, जिसमें उमरी-पूफ-प्रतापपुर सड़क को बनाने, संचालन करने और बाद में सरकार को सौंप देने समझौता हुआ था.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सुरक्षित, अच्छे रखरखाव वाली और वाहन चलाने योग्य सड़क संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार का एक हिस्सा है. कोर्ट ने कहा है कि सड़क का जिम्मा निजी ठेकेदार पर छोड़ने की बजाय सरकार को सड़क बनाने का काम सीधे अपने नियंत्रण में करवाना चाहिए.

मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम और उमरी पूफ प्रतापपुर टोलेवेज प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के विवाद का निपटारा करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह अहम टिप्पणी की है. निजी कंपनी ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के एक आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जे बी पारडीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच हाई कोर्ट के आदेश को सही ठहराया.

मामला 5 जनवरी, 2012 को निगम और निजी कंपनी के बीच हुए एग्रीमेंट से जुड़ा है. यह समझौता उमरी-पूफ-प्रतापपुर सड़क को बनाने, संचालन करने और बाद में सरकार को सौंप देने का था. कंपनी ने इसमें अनुमान से अधिक लागत लग जाने का दावा किया था. परियोजना की कुल लागत 73.68 करोड़ रुपए थी, लेकिन कंपनी ने देरी और दोबारा डिजाइन बनाने जैसी बातों के चलते 280 करोड़ रुपए का दावा किया था.

निजी कंपनी एग्रीमेंट के एक क्लॉज को आधार बनाते हुए विवाद को मध्यस्थता के लिए इंटरनेशनल सेंटर फॉर अल्टरनेटिव डिस्प्यूट रिजोल्यूशन (ICADR) में ले गई. सड़क विकास निगम ने इसके खिलाफ हाई कोर्ट में रिट याचिका दाखिल की. निगम ने कहा कि 1983 के मध्य प्रदेश मध्यस्थम अधिकरण अधिनियम के तहत राज्य में आर्बिट्रेशन ट्रिब्यूनल बनाया गया है. यह मामला वहीं चलना चाहिए.

हाई कोर्ट ने निगम के दावे को सही ठहराया और कंपनी की तरफ से ICADR में शुरू की गई मध्यस्थता कार्यवाही को रद्द कर दिया. इसका विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंची कंपनी ने हाई कोर्ट की सुनवाई को तकनीकी रूप से गलत बताया. कंपनी ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 12 के तहत उसे 'राज्य' नहीं माना जा सकता इसलिए, उसके विरुद्ध रिट याचिका नहीं हो सकती थी. 

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कंपनी एक निजी संस्था जरूर है, लेकिन जिस काम को लेकर सारा विवाद है वह निजी नहीं था. सड़क परियोजना सार्वजनिक थी. ऐसे में हाई कोर्ट ने रिट याचिका स्वीकार कर कोई गलती नहीं की. 

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget