एक्सप्लोरर

अदालती कार्रवाई को LIVE देखना हो सकता है मुमकिन, सुप्रीम कोर्ट ने दिए संकेत

कुछ वकीलों ने कोर्ट को आगाह किया कि अदालती कार्रवाई के सीधे प्रसारण के बुरे नतीजे भी हो सकते हैं. सुनवाई के दौरान जजों की टिप्पणी को बेवजह तूल दिया जा सकता है.

नई दिल्ली: आने वाले दिनों में अदालती कार्रवाई का सीधा प्रसारण देख पाना संभव हो सकता है. कोर्ट की कार्रवाई की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. हालांकि, कोर्ट ने साफ किया है कि फिलहाल इसे प्रायोगिक तौर पर ही लागू करने पर विचार किया जा रहा है. यानी शुरुआत चुनिंदा कोर्ट के कुछ चुनिंदा मामलों से होगी.

चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच ने एटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल से मामले में सहायता करने का आग्रह किया था. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि वो वो बार एसोसिएशन और दूसरे पक्षों से राय मांगें. अपने और दूसरे पक्षों के सुझाव के आधार पर कोर्ट में एक नोट पेश करें.

आज वेणुगोपाल ने कोर्ट से ये मुख्य बातें कहीं:-

  • लोग कोर्ट आना चाहते हैं, लेकिन कई बार समय और साधन की कमी से नहीं आ पाते. सीधे प्रसारण से उन्हें मदद मिलेगी.
  • सीधा प्रसारण कोर्ट और गलियारों में होने वाली भीड़ को भी कम करेगा.
  • कोर्ट में अलग से हॉल बनाया जाए जहां वकील, मुवक्किल और इंटर्नशिप कर रहे कानून के छात्र किसी मामले का प्रसारण देख सकें.
  • मीडिया के लोगों के लिए अलग से कक्ष बने.
  • शुरू में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चीफ जस्टिस कोर्ट के संवैधानिक महत्व के मामलों का प्रसारण हो.
  • कोर्ट चाहे तो प्रसारण न होने दे.
  • कोर्ट को अधिकार हो कि किसी मामले की लाइव स्ट्रीमिंग से मना कर दे.
  • कुछ तरह के मामलों की लाइव स्ट्रीमिंग न हो. ऐसे कुछ मामले हैं- पारिवारिक मामले, यौन उत्पीड़न के मामले, राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामले या ऐसे मामले जिनसे सामाजिक सद्भाव खराब होने का अंदेशा हो.
  • इस बात के लिए कदम उठाए हैं कि कोई सीधे प्रसारण को रिकॉर्ड कर उसका दुरुपयोग न कर सके. समाचार या कानून की पढ़ाई के लिए शर्तों के साथ इजाज़त दी जा सकती है. लेकिन व्यवसायिक इस्तेमाल पर रोक हो.
  • कोर्ट की गरिमा का ख्याल रखा जाए.
  • कोर्ट में दो कैमरे लगें. एक जजों की तरफ, एक वकील की तरफ. लेकिन वकील के कागज़ात पर कैमरे का फोकस न हो.
  • वकीलों से समय पर बहस पूरी करने को कहा जाए. जिरह बेवजह लंबी न खिंचे.

कुछ वकीलों ने जताया एतराज़

कुछ वकीलों ने कोर्ट को आगाह किया कि अदालती कार्रवाई के सीधे प्रसारण के बुरे नतीजे भी हो सकते हैं. सुनवाई के दौरान जजों की टिप्पणी को बेवजह तूल दिया जा सकता है. राजनीतिक मकसद से जजों की बातों का इस्तेमाल किया जा सकता है. कोर्ट ने इन दलीलों से सहमति जताई, लेकिन कहा कि भारत में खुली अदालत की व्यवस्था है. जब किसी को कोर्ट में आने से नहीं रोका जाता तो प्रसारण देखने से क्यों रोका जाए.

वकील भी अनुशासित रहें

कोर्ट ने वकीलों को आगाह करते हुए कहा कि सीधे प्रसारण से सभी की ज़िम्मेदारी बढ़ जाएगी. वकीलों को समय पर दलील खत्म करनी होगी. एक-दूसरे को बोलने का उचित मौका देना होगा और आवाज़ ऊंची नहीं करनी होगी. माना जा रहा है कि अगले महीने कोर्ट मुकदमों के सीधे प्रसारण को लेकर दिशानिर्देश जारी कर सकता है.

वीडियो देखें-

यह भी पढ़ें- BJP ने बताया राहुल को ‘कॉन्ट्रेक्ट किलर’, पूछा- क्या आपने भारत के खिलाफ 'सुपारी' ली है? लंदन में राहुल ने याद किया 'इंडिया शाइनिंग', कहा- गठबंधन हुआ तो बीजेपी यूपी में 5 सीटें ही जीत पाएगी रेलवे टेंडर घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ चार्जशीट दायर, जेडीयू ने की इस्तीफे की मांग Movie Review: साफ-सुथरी कॉमेडी के साथ खूब हंसाती है Happy Phirr Bhag Jayegi

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget