एक्सप्लोरर

झूठे चमत्कार दिखा कर धर्म परिवर्तन के खिलाफ याचिका सुनने से SC ने मना किया, कहा- याचिका प्रचार के लिए दाखिल

बीजेपी नेता और वकील अश्विनी उपाध्याय की ओर से दायर याचिका में कहा गया था देश में अवैध हथकंडे अपना कर लोगों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा है. इस चायिका को कोर्ट ने सुनने से इंकार कर दिया.Supreme Court, Religion

नई दिल्लीः अवैध धर्मपरिवर्तन के खिलाफ दाखिल एक याचिका को सुनने से सुप्रीम कोर्ट ने आज मना कर दिया. याचिका में कहा गया था कि देश में गरीब, अशिक्षित लोगों को काला जादू और अन्धविश्वास से डरा कर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है. इस पर रोक लगनी चाहिए. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने यह कहते हुए याचिका को सुनने से मना कर दिया कि इसे प्रचार के मकसद से दाखिल किया गया है.

बीजेपी नेता और वकील अश्विनी उपाध्याय की याचिका में कहा गया था पूरे देश में तरह तरह के अवैध हथकंडे अपना कर लोगों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा है. इनमें से एक है अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाली हरकतें. भोले-भाले लोगों को झूठे चमत्कार दिखा कर ठगा जा रहा है. इसका शिकार सबसे अधिक अनुसूचित जाति/जनजाति के लोग हो रहे हैं. इसलिए, कोर्ट केंद्र सरकार को यह निर्देश दे कि वह इस समस्या से निपटने के लिए कानून बनाने सहित दूसरे ज़रूरी कदम उठाए.

याचिकाकर्ता का यह भी कहना था कि संविधान नागरिकों को अपने धर्म से जुड़ी अनिवार्य बातों के पालन का मौलिक अधिकार देता है. लेकिन झूठा चमत्कार दिखाना और काला जादू करना किसी भी धर्म का अनिवार्य हिस्सा नहीं कहा जा सकता. ऐसा करने का उद्देश्य सिर्फ यही होता है कि शैक्षिक रूप से पिछड़े लोगों पर धर्म परिवर्तन जा दबाव बनाया जा सके. इस तरह की सभाएं और कार्यक्रम करने वाले लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए.

आज यह मामला जस्टिस रोहिंटन नरीमन की अध्यक्षता वाली 3 जजों की बेंच में लगा. जज याचिका से सहमत नहीं थे. जस्टिस नरीमन ने कहा कि संविधान लोगों को अपने धर्म के प्रचार का अधिकार देता है. यह अधिकार भी देता है कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को अपना धर्म चुनने का अधिकार संविधान देता है.

याचिकाकर्ता ने कोर्ट को यह समझाने की कोशिश की कि याचिका धर्म के प्रचार या स्वेच्छा से धर्म चुनने के खिलाफ नहीं है. लेकिन जजों ने मामला आगे सुनने से मना कर दिया. इसके बाद याचिकाकर्ता ने कोर्ट से याचिका वापस लेने का आग्रह किया. इसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया. याचिकाकर्ता ने एक बयान जारी कर कहा है कि अब वह इस मसले पर केंद्रीय गृह मंत्रालय, कानून मंत्रालय और लॉ कमीशन को ज्ञापन सौंपेंगे.

धीमे टीकाकरण पर राहुल गांधी का पीएम मोदी को पत्र, कहा- देश में कमी लेकिन विदेशों को बांट रहे वैक्सीन

स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा- 149 जिलों में पिछले 7 दिनों में कोविड का कोई नया केस नहीं आया 

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
आपातकाल: असंवैधानिक घोषित करने की मांग पर SC में सुनवाई, सरकार ने क्या कहा?
आपातकाल: असंवैधानिक घोषित करने की मांग पर SC में सुनवाई, सरकार ने क्या कहा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget