एक्सप्लोरर

पत्रकारों पर दर्ज होने वाले राजद्रोह के मुकदमों पर SC ने जताई चिंता, विनोद दुआ के खिलाफ दर्ज केस रद्द किया

विनोद दुआ पर जून 2020 में हिमाचल प्रदेश के एक बीजेपी नेता ने एफआईआर करवाई थी. जस्टिस यु यु ललित और विनीत सरन की बेंच ने 1962 में 'केदारनाथ सिंह बनाम बिहार' मामले में आए फैसले का हवाला दिया है.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में दर्ज होने वाले राजद्रोह के मुकदमों पर पुलिस को आगाह किया है. कोर्ट ने कहा है कि इस तरह का मुकदमा दर्ज करते समय पुलिस को आईपीसी की धारा 124 ए में दिए गए दायरे और 60 साल पहले केदारनाथ सिंह मामले में मामले आए फैसले को ध्यान में रखना चाहिए. कोर्ट ने यह टिप्पणी वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के ऊपर शिमला में दर्ज राजद्रोह की एफआईआर रद्द करते हुए की है.

विनोद दुआ पर जून 2020 में हिमाचल प्रदेश के एक बीजेपी नेता ने एफआईआर करवाई थी. दुआ का कहना था कि उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बिना तैयारी के लॉकडाउन लगाने की आलोचना करते हुए एक कार्यक्रम किया था. इसलिए, उन्हें परेशान किया जा रहा है. मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी. आज एफआईआर रद्द करने का फैसला दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने विनोद दुआ की मांग को ठुकरा दिया

जस्टिस यु यु ललित और विनीत सरन की बेंच ने 1962 में 'केदारनाथ सिंह बनाम बिहार' मामले में आए फैसले का हवाला दिया है. उस फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकों पर बिना ठोस कारण के आईपीसी 124A (राजद्रोह) का मुकदमा दर्ज करने को गलत बताया था. कोर्ट ने कहा था कि जब किसी के वक्तव्य से लोग विद्रोह या हिंसा करने लगें, तभी बयान को राजद्रोह की श्रेणी में माना जाना चाहिए. आज कोर्ट ने कहा कि पत्रकार अपने काम के दौरान जो टिप्पणी करते हैं, उन्हें केदारनाथ फैसले के तहत संरक्षण हासिल है.

दुआ ने यह मांग भी की थी कि 10 साल से अधिक काम कर चुके पत्रकारों के ऊपर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करने से पहले एक उच्चस्तरीय कमिटी से मंजूरी ली जानी चाहिए. हर राज्य में ऐसी कमिटी बने. उसका नेतृत्व हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस या उनकी तरफ से नामित कोई जज करे. सुप्रीम कोर्ट ने इस मांग को ठुकरा दिया है. कोर्ट ने कहा कि ऐसी कोई व्यवस्था बनाना विधायिका के अधिकार क्षेत्र में आता है.

यह भी पढ़ें-

Explained: जानिए अब तक किन-किन राज्यों ने 12वीं की परीक्षाएं रद्द कीं हैं, कई राज्य जल्द लेंगे फैसला

Explained: दुनिया के इन देशों में हो रहा कोरोना के खिलाफ बच्चों का टीकाकरण, जानें किस वैक्सीन को मिली मंजूरी

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
उरी में घुसने की कोशिश कर रहे थे पाकिस्तान आतंकी, आर्मी के एक्शन से भागे, साथ लाए थे गोला-बारूद और AK-47
उरी में घुसने की कोशिश कर रहे थे पाकिस्तान आतंकी, आर्मी के एक्शन से भागे, साथ लाए थे गोला-बारूद और AK-47
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain Live Updates: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget