एक्सप्लोरर

Supreme Court: पूर्व BSP एमएलसी हाजी इकबाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 5 FIR रद्द, फरार चल रहा है 1 लाख का इनामी

Former BSP MLC Haji Iqbal: हाजी इकबाल के खिलाफ 40 से अधिक एफआईआर दर्ज हैं. पुलिस ने उस पर 1 लाख का इनाम घोषित कर रखा है और दो हजार को संपत्ति जब्त की जा चुकी है.

Supreme Court: खनन माफिया और पूर्व बीएसपी एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाला को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने हाजी इकबाल, उसके भाई और बेटों के खिलाफ सहारनपुर के मिर्जापुर थाने में दर्ज 5 एफआईआर रद्द करने का आदेश दिया है. ये एफआईआर 2018 से 2023 के बीच दर्ज हुई थीं.

हाजी इकबाल ने छह एफआईआर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी. जस्टिस बीआर गवई और जेपी पारदीवाला की खंडपीठ ने सुनवाई के बाद मंगलवार (8 अगस्त) को इनमें से 5 एफआईआर रद्द करने का आदेश दिया. 

हाजी इकबाल पर एक लाख का इनाम

हाजी इकबाल कई मामलों में वांछित चल रहा है. उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है. करीब 40 एफआईआर दर्ज हैं. पुलिस ने उसकी करीब दो हजार करोड़ की संपत्ति जब्त की है. हाजी इकबाल का भाई पूर्व एमएलसी महबूब अली और चार बेटे जेल में हैं. यही नहीं, प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग को भी हाजी इकबाल की तलाश है. इकबाल 10 हजार करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में केंद्रीय एजेंसियों के निशाने पर है. 

हाजी इकबाल के केस की पैरवी कर रहे सहारनपुर के वकील संजय सिंह के हवाले से टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि 2018 के बाद से दर्ज 5 एफआईआर सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी हैं. सिंह ने कहा, मेरे क्लाइंट को गैंग-रेप, डकैती, धोखाधड़ी, और लूट जैसे संगीन मामले में फंसाया गया था. एक मामले में उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाया गया था.

गैंगरेप के आरोप को कोर्ट ने पाया गलत

सुनवाई के दौरान, शीर्ष अदालत की पीठ ने हाजी इकबाल और अन्य के खिलाफ एफआईआर को खारिज करने के साथ ही आरोपों पर सवाल भी उठाए, जिन्हें इलाहाबाद हाई कोर्ट नोटिस करने में विफल रहा था. इसमें 25 अगस्त 2022 को दर्ज की गई एफआईआर में इकबाल, उसके भाई और बेटों पर गैंगरेप का मामला भी शामिल था. 

दोनों पक्षों को सुनने के बाद बेंच ने कहा, "पूरी एफआईआर में, अपीलकर्ता के खिलाफ बलात्कार या आपराधिक धमकी के किसी भी आरोप का संकेत नहीं है." पीठ ने आगे कहा, हमें इस तथ्य को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए कि किसी न किसी कारण से अपीलकर्ता को निशाना बनाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें

No Confidence Motion: 'मणिपुर के आदिवासी म्यामांर के नहीं', NDA के सहयोगी सांसद का राज्यसभा में माइक ऑफ, भाषण भी रिकॉर्ड से हटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिमागी नक्सल पर मणिशंकर अय्यर बोले, '...तो PM मोदी से लड़ना मुश्किल'
दिमागी नक्सल पर मणिशंकर अय्यर बोले, '...तो PM मोदी से लड़ना मुश्किल'
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget