एक्सप्लोरर

No Confidence Motion: 'मणिपुर के आदिवासी नहीं हैं म्यांमार के लोग', NDA के सहयोगी सांसद का राज्यसभा में माइक ऑफ, अविश्वास प्रस्ताव का किया समर्थन

MNF MP Mike Off: के वेंलल्वना मिजोरम नेशनल फ्रंट से सांसद हैं, जो एनडीए की सहयोगी पार्टी है. वेंलल्वना ने अविश्वास प्रस्ताव पर मोदी सरकार के खिलाफ जाने की बात कही थी.

MNF MP Support No Confidence Motion: राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान गुरुवार (10 अगस्त) को एक हैरान करने वाला वाकया हुआ जब एनडीए के सहयोगी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के सांसद का माइक बंद कर दिया गया. एमएनएफ सांसद ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने इससे पहले गुरुवार सुबह ही कहा था कि वे अविश्वास प्रस्ताव पर मोदी सरकार के खिलाफ वोट करेंगे. उन्होंने 'मणिपुर के जनजातीय लोगों को म्यांमारी' कहने का विरोध किया था.

राज्यसभा में हंगामे के बीच एमएनएफ के सांसद के वेंलल्वना मणिपुर की स्थिति पर बोलने के लिए खड़े हुए तो उन्होंने बुधवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण का जिक्र किया. अमित शाह ने सैन्य तख्तापलट के बाद म्यांमार से मिजोरम में अनियंत्रित घुसपैठ का जिक्र किया था. 

रिकॉर्ड से हटाया गया भाषण

इसके बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें अनुमति नहीं दी तो पूरे विपक्ष ने एक सुर में एमएनएफ सांसद का समर्थन किया. कुछ विपक्षी सदस्य नारे लगाते हुए वेल में आ गए. विपक्ष के विरोध के बीच धनखड़ ने सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी और आदेश दिया कि वनलालवेना का भाषण रिकॉर्ड में नहीं जाएगा.

इंडियन एक्सप्रेस से वेंलल्वना ने कहा कि उन्होंने सदन को बताया कि वे मिजोरम से हैं. आदिवासी सांसद हैं. अमित शाह के भाषण का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि गृह मंत्री ने कहा कि मणिपुर में आदिवासी लोग म्यांमार के हैं. हम बताना चाहते हैं कि हम म्यांमार के नहीं हैं. हम भारतीय हैं. हम ब्रिटिश शासन से पहले यहां रह रहे हैं.

हम पूर्वोत्तर के असली मालिक- वनलालवेना

वेंलल्वना ने आगे कहा कहा, "भारत में ब्रिटिश अभियान से पहले, हम 200 वर्षों से यहां रह रहे हैं. हम भारतीय स्वतंत्रता से पहले कई वर्षों से पूर्वोत्तर में रह रहे थे. हम विदेशी नहीं हैं. हम कई वर्षों से पूर्वोत्तर के असली मालिक हैं."

वेंलल्वना ने मणिपुर में 300 चर्चों को जलाने का दावा किया और बताया कि ऐसा कम्युनिस्ट देशों में भी कभी नहीं हुआ है. उन्होंने सवाल पूछा कि क्या 300 से ज्यादा चर्चों को जलाने के बाद भी हम एक धर्मनिरपेक्ष राज्य हैं? उन्होंने पूर्वोत्तर के पहाड़ी इलाकों को आदिवासी लोगों का बताते हुए इनकी रक्षा करने की अपील की.

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में सांसद ने साफ किया कि वे केवल मणिपुर को लेकर एनडीए के विरोध में थे. इसके अलावा वे एनडीए का हिस्सा बने रहेंगे और केंद्र को समर्थन जारी रखेंगे.

यह भी पढ़ें

30 हजार स्‍क्‍वायर मील से बड़े क्षेत्र को कोल्‍ड स्‍टोरेज में बंद कर दिया, लोहिया के आरोपों से पीएम मोदी ने किया नेहरू को टारगेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget