एक्सप्लोरर

Supreme Court: संविधान में कब आया धर्मनिरपेक्ष और समाजवाद शब्द, जानिए इसे हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में क्यों आईं इतनी याचिकाएं

Indian Constitution: 1950 में देश में लागू संविधान के मूल प्रस्ताव में धर्मनिरपेक्ष और समाजवाद शब्द को नहीं रखा गया था, इसे बाद में 1976 में इमरजेंसी के दौरान जोड़ो गया था. इसी पर आपत्ति की जा रही है.

धर्मनिरपेक्ष, हिंदुत्व और समाजवाद शब्द को संविधान से हटाने से जुड़ी कई याचिकाओं पर सोमवार (21 अक्टूबर 2024) को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. कई दलीलों के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इन याचिकाओं पर नवंबर में विस्तार से सुनवाई के लिए हामी भरी है, लेकिन हिंदुत्व शब्द पर सुनवाई करने से सीजेआई ने साफतौर पर इंकार कर दिया.

अब इस मामले में 15 नवंबर के बाद सुनवाई होगी. याचिका दायर करने वालों के वकीलों ने सोमवार को सुनवाई के दौरान दलील दी थी कि ये दोनों शब्द इमरजेंसी के दौरान जब संविधान में जोड़े गए थे, तब संसद में विपक्ष नहीं था. यानी विपक्ष की भागीदारी के बिना ही इन शब्दों को संविधान में जोड़ा गया. था. 

कब जोड़े गए थे ये शब्द?

बता दें कि भीम राव अंबेडकर ने जो संविधान बनाया था, उसमें धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी शब्द शामिल नहीं थे. आसान शब्दों में कहें तो 1950 में देश में लागू संविधान के मूल प्रस्ताव में ये शब्द नहीं थे. संविधान के प्रस्ताव में ये शब्द बाद में जोड़े गए थे. दरअसल, ये शब्द इंदिरा गांधी की सरकार के दौरान 1976 में 42वें संविधान संशोधन के तहत जोड़े गए थे. इस संशोधन के बाद संविधान के प्रस्तावना में भारत का उल्लेख "संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य" से "संप्रभु, समाजवादी, लोकतांत्रिक गणराज्य" हो गया था.

पहले क्या था संविधान का रूप?

वर्ष 1950 में देश में जो संविधान लागू किया गया था, उसका मूल प्रस्ताव “हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने के लिए और उसके समग्र नागरिकों को: सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करते हैं” लिखा था.

क्या था इन शब्दों को जोड़ने के पीछे मकसद?

कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि "समाजवादी" शब्द को शामिल करने का उद्देश्य यह दर्शाना था कि भारतीय राज्य की ओर से समाजवाद को लक्ष्य और दर्शन के रूप में देखा जाए. इससे गरीबी समाजवाद और समाजवाद पर ध्यान केंद्रित किया गया. वहीं अब धर्म निरपेक्ष या पंथ निरपेक्ष की बात करें तो इस शब्द को जोड़ने के पीछे का मकसद यह संदेश देना था कि देश के नीति निर्धारक पंथ निरपेक्ष रूप से देश को आगे ले जाने के लिए काम करेंगे. इसमें सभी धर्मों को समान व्यवहार और तटस्थता के साथ बनाए रखने की अनुमति दी गई है.

ये भी पढ़ें

VIDEO: बेरूत में हिजबुल्लाह का मैनेजर कर रहा था प्रेस कॉन्फ्रेंस, तभी आई एक खबर और भागा, जानिए क्यों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
तनाव के बीच भारत आएंगे रहमान! उच्चायुक्त ने कहा- यादगार होगी यात्रा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget