एक्सप्लोरर

Supreme Court Hearing: ज्ञानवापी से लेकर बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ याचिका तक, आज इन बड़े मामलों पर SC में सुनवाई

Top 3 Supreme Court Hearing: सुप्रीम कोर्ट में आज 3 बड़े मामलों पर सुनवाई होनी है. इसमें ज्ञानवापी मामले से लेकर बाहुबली नेता आनंद मोहन की रिहाई की याचिका समेत तीन मामले शामिल हैं.

Top 3 Supreme Court Hearing: देश में आज मंगलवार (26 सितंबर) को कई अहम मामलों पर सुनवाई होनी है. इसमें ज्ञानवापी मामले से लेकर बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ याचिका समेत तीन मामले शामिल हैं. आइए जानते हैं कि कौन से वो मामले हैं जिनकी सुनवाई आज सुप्रीम कोर्ट में की जाएगी.

आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
1. पहला केस ज्ञानवापी मामले में मस्जिद पक्ष की तरफ से दाखिल की गई याचिका से जुड़ा हुआ है, जिसकी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में आज करीब 11 बजकर 30 मिनट पर होगी. इस याचिका में 5 हिंदू महिलाओं की याचिका को सुनवाई योग्य करार दिए जाने का विरोध है. दरअसल, इन महिलाओं ने ही श्रृंगार गौरी की नियमित पूजा को लेकर याचिका दायर की थी. 

2. दूसरा केस बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ याचिका से जुड़ा है, जिसकी सुनवाई करीब 12 बजकर 30 मिनट होगी. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने उमा कृष्णैया की याचिका को सुनते हुए बिहार सरकार से रिकॉर्ड पेश करने को कहा था. उमा कृष्णैया ने रिहाई का आदेश रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि आनंद मोहन को निचली अदालत से मौत की सजा मिली थी, जिसे हाई कोर्ट ने उम्रकैद में मिला. जेल नियमों में बदलाव कर आनंद मोहन को रिहा कर दिया गया. 

दरअसल, 4 दिसंबर 1994 को आनंद मोहन सिंह के साथी गैंगस्टर कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटन शुक्ला की हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद उन्मादी भीड़ ने 1985 बैच के आईएएस ऑफिसर और गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया को गाड़ी से निकालकर पीटा और फिर उन्हें गोली मार दी गई. आरोप है कि उन्मादी भीड़ को बरगलाने वाले आनंद मोहन ही थे.

3. तीसरा केस बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ जमीयत उलमा-ए-हिंद की याचिका से संबंधित है, जिसकी सुनवाई 12 बजे के करीब होगी. जमीयत उलमा-ए-हिंद ने याचिका में कहा है कि बिना उचित कानूनी प्रक्रिया के देश के कई राज्यों में बुलडोजर चलाए जा रहे हैं. अधिकतर जगहों पर एक विशेष समुदाय को खास निशाना बनाया जा रहा है. 

यह भी पढे़ं:-

India-Canada Row: कनाडा में भारतीय उच्चायोग के बाहर लगाए गए बैरिकेड्स, खालिस्तान समर्थकों के विरोध के चलते कड़ी सुरक्षा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेट्रोल-डीजल को हथियार की तरह...', ईरान वॉर के बीच बोले पीएम मोदी
'पेट्रोल-डीजल को हथियार की तरह...', ईरान वॉर के बीच बोले पीएम मोदी
Independence day Live: '40 देशों के साथ हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट', लाल किले से बोले PM मोदी
LIVE: '40 देशों के साथ हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट', लाल किले से बोले PM मोदी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
पीएम मोदी का संबोधन, कहा- 'देश अब छोटे सपनों से नहीं चलने वाला'
पीएम मोदी का संबोधन, कहा- 'देश अब छोटे सपने से नहीं चलने वाला'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget