एक्सप्लोरर

'वे नेशनल खिलाड़ी, शूटर भी रह चुके', अब्बास अंसारी की तारीफ में बोले सिब्बल तो SC ने कहा- ऐसा न कहें वरना इसका मतलब...

कपिल सिब्बल ने कहा कि अब्बास अंसारी को 10 मामलों में जमानत मिल गई थी, लेकिन 4 सितंबर, 2022 को उन्हें गैंगस्टर एक्ट में फिर से गिरफ्तार कर लिया.

उत्तर प्रदेश के मऊ से विधायक अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट केस में अंतरिम जमानत दे दी है. कोर्ट ने जमानत के लिए कड़ी शर्तें रखते हुए कहा है कि पुलिस 6 सप्ताह में रिपोर्ट दे. इस रिपोर्ट में गैंगस्टर केस की प्रगति के अलावा यह भी बताया जाए कि अंतरिम जमानत पर रहते हुए अब्बास का आचरण कैसा रहा.
 
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने जमानत की जो शर्तें तय की हैं, उनमें लखनऊ के सरकारी विधायक आवास में ही रहने, जिला जज और लखनऊ पुलिस को बता कर शहर से बाहर जाने और बिना कोर्ट की इजाजत लिए यूपी से बाहर न जाने जैसी बातें शामिल हैं. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने यह शर्त भी लगाई है कि अपने ऊपर लंबित मुकदमों को लेकर अब्बास कोई बयान नहीं देंगे.
 
गैंगस्टर और राजनेता मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास के लिए पेश सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने दलील दी थी कि उन्हें नवंबर 2022 में गिरफ्तार किया गया था. 10 मुकदमों में जमानत मिलने के बाद 4 सितंबर 2024 को गैंगस्टर एक्ट केस में गिरफ्तार कर लिया गया. इस तरह सभी मामलों में जमानत पाने के बाद भी वह नए केस के चलते 5 महीने से जेल में हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अब्बास को अपने क्षेत्र से बहुत दूर कासगंज जेल में बंद रखा गया है.
 
यूपी सरकार के लिए पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल के एम नटराज ने अब्बास अंसारी पर लगे आरोपों को गंभीर बताया. उन्होंने यह भी कहा कि मामले में कुछ अहम गवाहों के बयान बाकी हैं. अब्बास की आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए यह आशंका है कि वह गवाहों को धमका सकता है. इस पर जजों ने कहा कि याचिकाकर्ता को अनिश्चित समय तक जेल में नहीं रखा जा सकता.
 
अब्बास के वकील कपिल सिब्बल ने उनकी पैरवी करते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बताया. कपिल सिब्बल ने कहा कि वह उच्च स्तर का शूटर रहा है. इस पर जजों ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि वह ऐसा बयान न दें. इसका कुछ दूसरा अर्थ भी लगाया जा सकता है.
 
करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP President: योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन के ऐलान से पहले BJP ने कब-कब अपने फैसलों से चौंकाया?
योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन से पहले BJP ने कब-कब चौंकाया?
'BJP मनमाफिक जुगाड़ नहीं पाई..', SIR को लेकर सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
'BJP मनमाफिक जुगाड़ नहीं पाई..', SIR को लेकर सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
IND VS SA: 'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव
'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव
पति निक जोनस संग रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को डॉक्टर के पास लेकर गईं
पति निक जोनस संग रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को डॉक्टर के पास लेकर गईं

वीडियोज

Bihar News: बिहार के नवादा में पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार | ABP News
सिडनी में 'पहलगाम'? आतंकियों ने चुन-चुन कर मारा!
Janhit: PM मोदी ने फिर चौंकाया! | National Executive President | Nitin Nabin | BJP | PM Modi
UP Politics: यूपी BJP को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष...27 का शुरू अभियान | CM Yogi
Sandeep Chaudhary: BJP के कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, विपक्ष में हलचल | Nitin Nabin |PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP President: योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन के ऐलान से पहले BJP ने कब-कब अपने फैसलों से चौंकाया?
योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन से पहले BJP ने कब-कब चौंकाया?
'BJP मनमाफिक जुगाड़ नहीं पाई..', SIR को लेकर सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
'BJP मनमाफिक जुगाड़ नहीं पाई..', SIR को लेकर सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
IND VS SA: 'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव
'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव
पति निक जोनस संग रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को डॉक्टर के पास लेकर गईं
पति निक जोनस संग रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को डॉक्टर के पास लेकर गईं
Delhi: 'उपहास करना आपको शोभा नहीं देता', रेखा गुप्ता पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार, पढ़ें पूरा मामला
'उपहास करना आपको शोभा नहीं देता', रेखा गुप्ता पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार, पढ़ें पूरा मामला
हरियाणा DGP पद से हटाए गए शत्रुजीत कपूर, ओपी सिंह बने कार्यवाहक पुलिस प्रमुख
हरियाणा DGP पद से हटाए गए शत्रुजीत कपूर, ओपी सिंह बने कार्यवाहक पुलिस प्रमुख
Video: कश्मीर नहीं एनसीआर है! 10वीं मंजिल से प्रदुषण का खतरनाक नजारा देख खौफ में यूजर्स- वीडियो वायरल
कश्मीर नहीं एनसीआर है! 10वीं मंजिल से प्रदुषण का खतरनाक नजारा देख खौफ में यूजर्स- वीडियो वायरल
Kopi Luwak Coffee: जानवर के‌ मल से‌ बनती है यह कॉफी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
जानवर के‌ मल से‌ बनती है यह कॉफी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
Embed widget