एक्सप्लोरर

Supreme Court: खारिज की गई अगले चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ की नियुक्ति के खिलाफ याचिका, सीजेआई यूयू ललित ने कहा- गलत हैं तथ्य

सीजेआई यूयू ललित की अगुवाई वाली बेंच ने याचिकाकर्ताओं की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उनके कुछ जजमेंट और कथित हितों के टकराव (Conflict of Interest) का हवाला दिया गया था.

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice Of India) के रूप में न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ (Justice DY Chandrachud) की नियुक्ति के खिलाफ दायर याचिका को खारिज दिया. याचिका को खारिज करते हुए पीठ ने कहा कि याचिका गलत आधार पर दायर की गई है. 

सीजेआई यूयू ललित की अगुवाई वाली पीठ ने उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उनके कुछ जजमेंट और कथित हितों के टकराव (Conflict of Interest) का हवाला दिया था. चंद्रचूड़ 9 नवंबर को भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे.

सीजेआई यूयू ललित ने की थी सिफारिश
मौजूदा सीजेआई यूयू ललित ने 11 अक्टूबर को केंद्र सरकार को अपने उत्तराधिकारी के रूप में जस्टिस चंद्रचूड़ के नाम की सिफारिश की थी. जस्टिस चंद्रचूड़ 10 नवंबर 2024 तक देश के सीजेआई रहेंगे. वह देश के पूर्व प्रधान न्यायाधीश वाईवी चंद्रचूड़ के बेटे हैं जो 1978 से लेकर 1985 तक देश के मुख्य न्यायाधीश थे. जस्टिस चंद्रचूड़ को 13 मई 2016 को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया था.

कई जरूरी मुद्दों पर दे चुके हैं फैसला
न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ एससी के जज रहते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों में अपना निर्णय दे चुके हैं. उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर, सबरीमाला और धारा 377 को गैर-अपराधी बनाने सहित कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले ले चुके हैं. उनका हालिया ऐतिहासिक फैसला अविवाहित महिलाओं को प्रेग्नेंसी टर्मिनेशन की इजाजत देना है. 

जस्टिस चंद्रचूड़ (Justice DY Chandrachud) 29 मार्च 2000 से 31 अक्टूबर, 2013 तक इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad High Court) के चीफ जस्टिस अप्वाइंट होने के पहले तक बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) में जज थे. इससे पहले जून 1998 में बॉम्बे हाईकोर्ट में उनको सीनियर एडवोकेट बनाया गया था और उसी साल वह बॉम्बे हाईकोर्ट में अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल बन गये थे.

Malabar Exercise 2022: मालाबार एक्सरसाइज से चीन को संदेश, INS शिवालिक और INS कमोर्टा पहुंचे जापान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत’, सरकार के 12 साल की उपलब्धियों पर बोले केंद्रीय मंत्री
‘विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत’, सरकार के 12 साल की उपलब्धियों पर बोले केंद्रीय मंत्री
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
'TMC नेताओं के लिए दरवाजे बंद, चाय पिलाने का…' भाजपा नेता का बड़ा बयान
'TMC नेताओं के लिए दरवाजे बंद, चाय पिलाने का…' भाजपा नेता का बड़ा बयान
सीजेपी के प्रोटेस्ट में हंगामा करने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट
सीजेपी के प्रोटेस्ट में हंगामा करने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget