एक्सप्लोरर

सुप्रीम कोर्ट में संविधान पीठ की सुनवाइयों का आज से सीधा प्रसारण, इन माध्यमों पर कार्यवाही की लाइव स्ट्रीम शुरू

Supreme Court: प्रधान न्यायाधीश यूयू ललित की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के पास जल्द ही लाइव-स्ट्रीम करने के लिए अपना प्लेटफॉर्म होगा.

Supreme Court Hearing Live Streaming: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) आज से अपनी संविधान पीठ (Constitution Bench) की कार्यवाही (Proceedings) को लाइव स्ट्रीम (Live Stream) कर रहा है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधान न्यायाधीश यूयू ललित (CJI UU Lalit) की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के पास जल्द ही लाइव-स्ट्रीम करने के लिए अपना प्लेटफॉर्म होगा.

संविधान पीठ में आज आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई हो रही है. वहीं, केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच सेवाओं के नियंत्रण को लेकर एक मामले की सुनवाई भी है. इन मामलों की सुनवाई का पहला वेबकासट किया जा रहा है.

लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर आज ही दिन दिया था ऐतिहासिक फैसला

आज से ठीक चार साल पहले 27 सितंबर 2018 को तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने संवैधानिक महत्व के मामलों में महत्वपूर्ण कार्यवाही का लाइव टेलीकास्ट या वेबकास्ट करने का ऐतिहासिक फैसला दिया था. पीठ ने यह कहते हुए फैसला सुनाया था कि ''सूरज की रोशनी सबसे अच्छा कीटाणुनाशक है''.

सीजेआई ने क्या कहा?

प्रधान न्यायाधीश उदय उमेश ललित की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा है कि कार्यवाही को लाइव-स्ट्रीम करने के लिए यूट्यूब (YouTube) का इस्तेमाल करने के बजाय शीर्ष अदालत के पास जल्द ही अपना प्लेटफॉर्म होगा. पीठ ने यह बात तब कही जब बीजेपी के पूर्व नेता केएन गोविंदाचार्य के वकील ने तर्क दिया कि सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही का कॉपीराइट किसी निजी प्लेटफॉर्म को नहीं सौंपा जा सकता है.

जस्टिस एस रवींद्र भट और जस्टिस जेबी पारदीवाला वाली पीठ को वकील विराग गुप्ता ने बताया कि यूट्यूब ने स्पष्ट रूप से वेबकास्ट पर कॉपीराइट की मांग की है. 2018 के एक फैसले का जिक्र करते हुए वकील ने कहा कि यह माना गया था कि इस कोर्ट में दर्ज और प्रसारित सभी सामग्री पर कॉपीराइट केवल इस अदालत के पास होगा. उन्होंने यूट्यूब के इस्तेमाल की शर्तों का भी उल्लेख किया.

सीजेआई ने कहा, ''यह शुरुआती चरण हैं. हमारे पास निश्चित रूप से अपने प्लेटफॉर्म होंगे. हम कॉपीराइट मुद्दे का ध्यान रखेंगे.''

ऐसे देखें कार्यवाही लाइव

webcast.gov.in/scindia/ के माध्यम से कोर्ट की सुनवाई देखी जा सकती है. सुप्रीम कोर्ट यूट्यूब के माध्यम से की जा रही लाइव-स्ट्रीम को बाद अपने सर्वर पर होस्ट कर सकता है. लाइव स्ट्रीम को लोग बिना किसी परेशानी के अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप और कंप्यूटर पर देख सकते हैं.

26 अगस्त को पूर्व सीजेआई एनवी रमण के रिटायर होने के दिन पहली बार सुप्रीम कोर्ट ने एक वेबकास्ट पोर्टल के माध्यम से सीधा प्रसारण किया था. एनवी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ की एक औपचारिक कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया गया था.

सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों वाली संविधान पीठ कई अहम मामलों पर सुनवाई कर रही है. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EDS) को 10 फीसदी आरक्षण देने वाले 103वें संविधान संशोधन की वैधता और नागरिकता संशोधन अधिनियम की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाएं इनमें शामिल हैं.

ये भी पढ़ें

मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, दाऊद इब्राहिम का करीबी रियाज भाटी गिरफ्तार

दिल्ली-महाराष्ट्र से केरल तक 8 राज्यों में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, वेस्ट यूपी में ATS की रेड, हिरासत में लिए गए कई लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget