एक्सप्लोरर

'NOTA को पड़ें ज्यादा वोट तो सभी उम्मीदवार खारिज माने जाएं', SC ने सरकार और चुनाव आयोग से मांगा जवाब

याचिकाकर्ता ने कहा- जिन सीटों पर चुनाव रद्द घोषित किया जाए, वहां तुरंत नए सिरे से चुनाव करवाए जाएं. उन उम्मीदवारों को दोबारा लड़ने की अनुमति न दी जाए.याचिकाकर्ता की तरफ से वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी ने कोर्ट को बताया कि 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने वोटर को 'इनमें से कोई नहीं' यानी NOTA का बटन दबाने का अधिकार दिया.

नई दिल्ली: मतदाताओं को राइट टू रिजेक्ट यानी सभी प्रत्याशियों को नकारने का अधिकार देने पर सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट सहमत हो गया है. आज कोर्ट ने इस पर केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया. याचिका में कहा गया है कि अगर किसी चुनाव में नोटा को सबसे ज़्यादा वोट पड़ें, तो चुनाव रद्द माना जाना चाहिए. उस सीट पर नए सिरे से चुनाव होना चाहिए.

बीजेपी नेता और वकील अश्विनी उपाध्याय की याचिका में बताया गया है कि 1999 में पहली बार विधि आयोग ने मतदाताओं को राइट टू रिजेक्ट देने की सिफारिश की थी. इसके बाद चुनाव आयोग ने कई बार मतदाताओं को यह अधिकार देने की पैरवी की. यहां तक कि खुद सरकार की तरफ से चुनाव सुधार पर गठित एक कमिटी ने 2010 में नोटा और राइट टू रिजेक्ट का प्रावधान करने के पक्ष में रिपोर्ट दी. लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया.

नोटा विकल्प की व्यवहारिक रूप से कोई अहमियत नहीं- याचिकाकर्ता

याचिकाकर्ता की तरफ से वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी ने कोर्ट को बताया कि 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने वोटर को 'इनमें से कोई नहीं' यानी NOTA का बटन दबाने का अधिकार दिया. कोर्ट ने तब यह माना था कि जो मतदाता किसी भी उम्मीदवार को पसंद न करने के चलते मतदान के लिए नहीं आते हैं, उन्हें यह बताने का विकल्प दिया जाना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नोटा का विकल्प तो लोगों को दे दिया गया, लेकिन व्यवहारिक रूप से इसकी कोई अहमियत नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसका चुनाव परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ता है.

वरिष्ठ वकील ने कहा कि अगर किसी क्षेत्र में 100 में से 99 वोट नोटा को पड़ जाए, तब भी उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. एक वोट पाने वाले प्रत्याशी को विजेता घोषित कर दिया जाएगा. चुनाव प्रक्रिया की शुद्धता और राजनीतिक पार्टियों को अच्छे उम्मीदवार मैदान में उतारने को प्रेरित करने के लिए राइट टू रिजेक्ट की व्यवस्था बनाई जानी चाहिए. कोर्ट अगर चाहे तो इसके लिए नोटा को पड़ने वाले वोटों का प्रतिशत भी तय कर सकता है. जैसे अगर 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट नोटा को पड़ें, तो चुनाव रद्द घोषित किया जाए.

याचिका में उठाया गया सवाल महत्वपूर्ण है- सुप्रीम कोर्ट

तीन जजों की बेंच की अध्यक्षता कर रहे चीफ जस्टिस एस ए बोबड़े ने सवाल किया, "मान लीजिए अगर बहुत सारी सीटों पर चुनाव रद्द करना पड़ जाए, तो संसद का गठन कैसे हो पाएगा?" मेनका गुरुस्वामी ने जवाब दिया, "जिन सीटों पर चुनाव रद्द घोषित किया जाए, वहां तुरंत नए सिरे से चुनाव करवाए जाएं. उन उम्मीदवारों को दोबारा लड़ने की अनुमति न दी जाए, जिन्हें मतदाताओं ने खारिज कर दिया है." इस पर बेंच ने कहा कि यह उसके सवाल का सटीक जवाब नहीं है. लेकिन फिर भी याचिका में उठाया गया सवाल महत्वपूर्ण है. इसलिए इस पर नोटिस जारी किया जा रहा है. अब कोर्ट सरकार और चुनाव आयोग का जवाब देखने के बाद मसले पर आगे विचार करेगा.

यह भी पढ़ें-

Antilia Explosive Case: सचिन वाजे सस्पेंड, गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली अर्जी पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई आज

जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, शोपियां में जैश का टॉप कमांडर सज्जाद अफगानी ढेर

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
'नई टीम PM मोदी के मार्गदर्शन में..', BJP अध्यक्ष नितिन नबीन का रिएक्शन
'नई टीम PM मोदी के मार्गदर्शन में..', BJP अध्यक्ष नितिन नबीन का रिएक्शन

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget