एक्सप्लोरर

SC ने ठुकराई अरविंद केजरीवाल की याचिका, गुजरात यूनिवर्सिटी मानहानि केस में करना होगा मुकदमे का सामना

पीएम नरेंद्र मोदी की डिग्री को लेकर आप नेता संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल ने गुजरात विश्वविद्यालय के बारे में विवादित टिप्पणी की थी. यूनिवर्सिटी ने उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है.

Arvind Kejriwal Latest News: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात विश्वविद्यालय (जीयू) मानहानि मामले में चल रहा मुकदमा रद्द करने से मना कर दिया है. ऐसे में दिल्ली के पूर्व सीएम को निचली अदालत में पेश होकर मुकदमे का सामना करना होगा.

पीएम नरेंद्र मोदी की डिग्री को लेकर आप नेता संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल ने गुजरात विश्वविद्यालय के बारे में विवादित टिप्पणी की थी. यूनिवर्सिटी ने उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है. मुकदमा रद्द करने की संजय सिंह की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने इस साल आठ अप्रैल को खारिज की थी. अब अरविंद केजरीवाल की याचिका पर भी यही आदेश दिया है.

अरविंद केजरीवाल ने मानहानि मामले में क्या दी दलील?

गुजरात हाई कोर्ट ने इससे पहले अरविंद केजरीवाल के खिलाफ निचली अदालत से जारी समन रद्द करने से मना किया था. सुप्रीम कोर्ट में अरविंद केजरीवाल ने दलील दी कि मुकदमा यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने दाखिल कराया है. रजिस्ट्रार को उनके बयान से सीधे पीड़ित नहीं माना जा सकता. हालांकि, जस्टिस ऋषिकेश राय और एसवीएन भट्टी की बेंच ने यह दलील स्वीकार नहीं की.

"आरोप लगा माफी मांगना तो अरविंद केजरीवाल की..."

सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने खेद जता कर मुकदमा खत्म करने की पेशकश की पर गुजरात विश्विद्यालय के लिए पेश सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता ने इसका कड़ा विरोध किया. उन्होंने कहा कि किसी पर भी अनर्गल आरोप लगाने के बाद कोर्ट में माफी मांग लेना केजरीवाल की पुरानी आदत है. इस तरह वह खुद को बचाते चले आ रहे हैं. इस बार इसकी अनुमति नहीं मिलनी चाहिए.

यह भी पढ़ेंः फ्लाइट में बम की फर्जी कॉल पर जाना पड़ेगा जेल! नागरिक उड्डयन मंत्री बोले- जल्द लाएंगे कानून

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget