एक्सप्लोरर

राफेल मामला: 'चौकीदार चोर है' पर राहुल गांधी की माफी मंजूर, सुप्रीम कोर्ट ने दी हिदायत

राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट सभी पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज कर दिया. कोर्ट ने कहा कि इस मामले में एफआईआर या जांच की ज़रूरत नहीं है. इस मामले में राहुल गांधी की माफी मंजूर कर ली गई है.

नई दिल्ली: राफेल मामले में दाखिल पुनर्विचार याचिकाओं को आज सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया. इस मामले में जस्टिस केएम जोसेफ कहा कि रिव्यू का स्कोप सीमित होता है. जस्टिस संजय किशन कौल ने कहा कि इस मामले में एफआईआर या जांच की ज़रूरत नहीं है. वहीं इसी मामले में राहुल गांधी के चोर वाले बयान को सुप्रीम कोर्ट उनकी माफी स्वीकार कर ली है.

राहुल गांधी को लेकर जस्टिस संजय किशन कौल ने कहा, ''दुर्भाग्यपूर्ण है कि बिना पुष्टि के आरोपी ने पीएम के बारे में कोर्ट के हवाले से ऐसी बात कही. भविष्य में ध्यान रखें. इतनी ज़िम्मेदार राजनीतिक स्थिति वाले व्यक्ति को सावधान रहना चाहिए.'' कोर्ट ने कहा कि हमारे सामने बिना शर्त माफी रखी गई. हम इसे स्वीकार करते हैं. कोर्ट ने राहुल गांधी को हिदायत देते हुए कहा कि बड़ी राजनीतिक पार्टी के नेता को ज़िम्मेदारी दिखानी चाहिए, भविष्य में सावधान रहें.

राफेल: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पुनर्विचार याचिका, नहीं होगी डील की जांच

दरअसल 10 अप्रैल को राफेल डील मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कुछ ऐसे दस्तावेजों को सुनवाई का हिस्सा बनाने का आदेश दिया था, जिन्हें सरकार गोपनीय बता रही थी. इसे डील का विरोध करने वाले लोगों ने अपनी कामयाबी और सरकार की हार के तौर पर पेश किया. कोर्ट के उसी आदेश पर प्रतिक्रिया देते वक्त राहुल गलती कर बैठे थे.

राहुल ने बयान दिया कि कोर्ट ने भी मान लिया है कि चौकीदार चोर है, यानी राहुल ने सुप्रीम कोर्ट के हवाले से कहा- 'चौकीदार चोर है'. यही राहुल की गलती थी क्योंकि कोर्ट के आदेश से केंद्र को झटका जरूर लगा पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश में राहुल का नारा शामिल नहीं था. इसके बाद बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी ने इसे गंभीर मुद्दा बनाया. लेखी ने राहुल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की अवमानना का केस दाखिल किया.

सबरीमला मामले में फैसला लटका, सुप्रीम कोर्ट ने सात जजों की बड़ी बेंच को भेजा केस

विवाद बढ़ने के बाद लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर माफी भी मांग ली. आज की सुनवाई में राहुल के उसी माफीनामे पर सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट को ये तय करना है कि राहुल की माफी मंज़ूर करने लायक है या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget