एक्सप्लोरर

सबरीमला मामले में फैसला लटका, सुप्रीम कोर्ट ने सात जजों की बड़ी बेंच को भेजा केस

सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया था उसके खिलाफ दायर पुनर्विचार याचिकाओं पर आज मामले को सात जजों की बेंच को भेज दिया गया है.

नई दिल्ली: केरल के सबरीमला मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने आज कोई फैसला नहीं आया. पांच जजों की बेंच ने आज पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए इसे बड़ी बेंच को भेज दिया है. कोर्ट ने कहा कि इन सभी सवालों को हम बहुमत से (3 जज) बड़ी बेंच (7 जज) को सौंप रहे हैं, तब तक इस मामले में तय सवालों का जवाब लंबित माना जाए.

पांच जजों की बेंच में दो जजों ने अपने पुराने फैसले को बरकरार रखा है. इनमें जस्टिस नरीमन और जस्टिस चंद्रचूड़ शामिल हैं. इसके साथ ही बड़ी खबर है कि कोर्ट ने अपने पिछले फैसले पर किसी तरह का कोई स्टे नहीं लगाया है. कोर्ट ने पिछले फैसले में कहा था कि मंदिर में जाने से किसी महिला को नहीं रोका जा सकता.

फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ''हमने इस मामले में रिव्यू के साथ नई याचिकाओं को भी सुना. याचिकाकर्ताओं की कोशिश परंपरा का हवाला देनी की, उसके प्रति संविधान में दर्ज संविधान के बारे में बताने की थी. जब तक धार्मिक नियम कानून-व्यवस्था, नैतिकता के खिलाफ न हो, उसकी अनुमति होती है.''

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ''इस सवाल का आयाम दूसरे धर्मों से भी जुड़ता है। दरगाह, मस्ज़िद जाना, पारसी महिलाओं का हक आदि, सब एक-दूसरे से जुड़े हैं दाउदी वोहरा समुदाय में महिलाओं का खतना भी ऐसा ही सवाल है.''

एससी ने कहा, ''क्या धर्म के लिए अनिवार्य व्यवस्था तक बात को छोड़ दिया जाए या बाकी अधिकारों को भी देखा जाए.'' कोर्ट ने यह भी कहा कि शिरूर मठ केस में 7 जजों की बेंच ने कहा अनिवार्य परंपरा का सवाल किसी मत को मानने वालों पर छोड़ दिया जाए.

धार्मिक मान्यता क्या है केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम से करीब 100 किलोमीटर दूर सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा की पूजा होती है. धार्मिक मान्यता के मुताबिक उन्हें नैसिक ब्रह्मचारी माना जाता है. इसलिए, सदियों से वहां युवा महिलाओं को नहीं जाने की परंपरा रही है. साथ ही मंदिर की यात्रा से पहले 41 दिन तक पूरी शुद्धता बनाए रखने का नियम है. रजस्वला स्त्रियों के लिए 41 दिन तक शुद्धता बनाए रखने के व्रत का पालन संभव नहीं है. इसलिए भी वह वहां नहीं जातीं.

क्या था पिछले साल आया फैसला सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों की बेंच 4:1 के बहुमत से दिए फैसले में मंदिर में युवा महिलाओं को जाने से रोकने को लिंग के आधार पर भेदभाव कहा था. कोर्ट ने आदेश दिया था कि मंदिर में जाने से किसी महिला को नहीं रोका जा सकता. बेंच की इकलौती महिला सदस्य जस्टिस इंदु मल्होत्रा ने बहुमत के फैसले का विरोध किया था. उन्होंने कहा था कि धार्मिक मान्यताओं में कोर्ट को दखल नहीं देना चाहिए. हिंदू परंपरा में हर मंदिर के अपने नियम होते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अम्मा की पार्टी में फूट! AIADMK के 30 MLA विजय के सपोर्ट में...', फ्लोर टेस्ट से पहले फिर मचा तमिलनाडु में सियासी बवाल
'अम्मा की पार्टी में फूट! AIADMK के 30 MLA विजय के सपोर्ट में...', फ्लोर टेस्ट से पहले मचा बवाल
नीट एग्जाम लीक: दिल्ली से भोपाल तक प्रदर्शन, FIR के बाद CBI ने राजस्थान, महाराष्ट्र, गुरुग्राम, केरल और सीकर भेजी टीम
नीट एग्जाम लीक: दिल्ली से भोपाल तक प्रदर्शन, FIR के बाद CBI का एक्शन, महाराष्ट्र-केरल-सीकर गई टीम
NEET Exam Cancelled 2026: नीट पेपर लीक के सवाल पर क्या बोले शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान? जानकर विपक्ष हैरान
नीट पेपर लीक के सवाल पर क्या बोले शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान? जानकर विपक्ष हैरान
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को मदद पर भारत की चीन को खरी-खरी, ऐसा सुनाया कि लगेगी जोर की मिर्ची
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को मदद पर भारत की चीन को खरी-खरी, ऐसा सुनाया कि लगेगी जोर की मिर्ची

वीडियोज

Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis
Big Breaking: America के रुख से पाकिस्तान में मची हलचल | US Iran War | Pakistan | Middle East

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अम्मा की पार्टी में फूट! AIADMK के 30 MLA विजय के सपोर्ट में...', फ्लोर टेस्ट से पहले फिर मचा तमिलनाडु में सियासी बवाल
'अम्मा की पार्टी में फूट! AIADMK के 30 MLA विजय के सपोर्ट में...', फ्लोर टेस्ट से पहले मचा बवाल
सोने की खरीद कैसे होगी कम? किसान नेता राकेश टिकैत ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया ये आइडिया
सोने की खरीद कैसे होगी कम? राकेश टिकैत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया ये आइडिया
GT vs SRH: हैदराबाद ने जीता टॉस, गुजरात की पहले बैटिंग; जानें प्लेइंग इलेवन में हुए कितने बदलाव?
हैदराबाद ने जीता टॉस, गुजरात की पहले बैटिंग; जानें प्लेइंग इलेवन में हुए कितने बदलाव?
Project Hail Mary OTT Release: भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?
भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ
'एक काम कीजिए, खुद Google कीजिए', NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी ने स्टूडेंट्स से की ये अपील
'एक काम कीजिए, खुद Google कीजिए', NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी ने स्टूडेंट्स से की ये अपील
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां और खेती से लेकर GDP पर बड़ा असर
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां, खेती और GDP पर बड़ा असर
LPG News: रसोई गैस की सप्लाई होगी और भी मजबूत, BPCL ने बताया- कैसे बढ़ेगा देश का गैस भंडार
रसोई गैस की सप्लाई होगी और भी मजबूत, BPCL ने बताया- कैसे बढ़ेगा देश का गैस भंडार
ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ के बाद अमेरिका का बड़ा एक्शन, ईरान की मदद के आरोप में चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध
ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ के बाद अमेरिका का बड़ा एक्शन, ईरान की मदद के आरोप में चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध
Embed widget