एक्सप्लोरर

सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों ने मणिपुर के राहत शिविरों का किया दौरा, बोले- 'ये लोग अकेले नहीं, पूरा देश इनके साथ है'

नालसा के मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस बी गवई दूरदराज के इलाकों तक कानूनी सहायता को लेकर जागरूकता फैलाना चाहते हैं. इसी उद्देश्य से उन्होंने अपने सहयोगी जजों के साथ मणिपुर का दौरा किया.

Supreme Court Judges Manipur Visit: सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों ने मणिपुर के हिंसा प्रभावित लोगों से मुलाकात की है. नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (NALSA) के कार्यकारी अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम जज जस्टिस बी आर गवई के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया. इस दौरान कई मुफ्त कानूनी सेवा शिविरों का आयोजन किया गया. साथ ही 400 डॉक्टरों के साथ लोगों तक मेडिकल सहायता भी पहुंचाई गई.

क्या है NALSA?

नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी का गठन 1995 में हुआ था. इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता पहुंचाना और कानूनी विवादों के त्वरित समाधान में मदद करना है. NALSA की निगरानी में ही देश भर में लोक अदालतों का आयोजन होता है. निर्धन और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता देने के लिए वकील उपलब्ध करवाना भी NALSA और उसके तहत काम करने वाले राज्य और जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी का काम है. NALSA के पैटर्न इन चीफ सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस होते हैं, जबकि उसके कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम जज होते हैं.

सुदूर इलाकों तक मदद पहुंचाने की मंशा

नालसा के मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस बी गवई दूरदराज के इलाकों तक कानूनी सहायता को लेकर जागरूकता फैलाना चाहते हैं. इसी उद्देश्य से उन्होंने अपने सहयोगी जजों के साथ मणिपुर का दौरा किया है. जस्टिस गवई के साथ इस दौरे में सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस विक्रम नाथ, एम एम सुंदरेश, के वी विश्वनाथन और एन कोटिश्वर सिंह भी गए हैं. जजों ने इंफाल और उखरुल जिलों में कई मुफ्त लीगल सहायता केंद्रों का उद्घाटन किया। उनके साथ मणिपुर के चीफ जस्टिस डी कृष्णकुमार, हाई कोर्ट के बाकी जज, राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी समेत कई वरिष्ठ लोग मौजूद रहे.

राहत सामग्री का वितरण

जजों ने मणिपुर के चूरचंदपुर और बिष्णुपुर जिले के राहत शिविरों का दौरा किया. जजों की तरफ से इन शिविरों में रह रहे लोगों को जंबो बॉक्स, नवजात शिशुओं के लिए मिल्क पाउडर, डायपर, मच्छरदानी समेत कई तरह की राहत सामग्री उपलब्ध करवाई गई.

मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन

नालसा और मणिपुर लीगल सर्विस अथॉरिटी की तरफ से किए गए इस मिले-जुले प्रयास के तहत 400 डॉक्टर और 800 सहयोगी स्टाफ के साथ बहुत सारे मेडिकल राहत कैंप का भी आयोजन किया गया है. यह मेडिकल कैंप कुल 106 राहत शिविरों में आयोजित किए गए हैं. इनके माध्यम से सभी 290 राहत शिविरों में रह रहे हिंसा प्रभावित विस्थापित नागरिकों की सहायता की जा रही है.

'मणिपुर का विकास सबकी जिम्मेदारी'

जस्टिस बी गवई ने कहा कि मणिपुर भारत का हिस्सा है. यहां के लोगों ने पिछले कुछ समय में बहुत कठिनाइयां उठाई हैं. राज्य के पुनर्निर्माण में कार्यपालिका के साथ न्यायपालिका भी योगदान देना चाहती है. उन्होंने देश के नागरिकों से भी मणिपुर के लोगों की यथासंभव सहायता की अपील की. उन्होंने कहा कि मणिपुर के लोगों को ऐसा महसूस नहीं होना चाहिए कि वह अकेले पड़ गए हैं. पूरा देश उनके साथ है.

ये भी पढ़ें: 

विधानसभा में बीजेपी विधायक ने विपक्षी नेताओं को कह दिए अपशब्द, अब पार्टी ने दी ये सजा

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जंतर-मंतर की तरह झारखंड में भी...', छात्रों के प्रदर्शन पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
'जंतर-मंतर की तरह झारखंड में भी...', छात्रों के प्रदर्शन पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन पर असर का पूरा गणित
गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन इफैक्ट का पूरा गणित
अधर में FCRA और परिसीमन! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी
अधर में FCRA और परिसीमन! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget