एक्सप्लोरर

आरएसएस के मन की बात इस बार प्रचारक की कलम से

सालों बाद संघ के बारे में संघ के प्रचारक सुनील आंबेकर ने The RSS : Roadmaps For The 21st Century किताब लिखी है. ढाई सौ पन्नों की इस किताब में आरएसएस और उसकी चुनौतियों के बारे में चर्चा है. किताब का विमोचन अगले महीने संघ प्रमुख मोहन भागवत करेंगे.

नई दिल्ली: जितने मुंह, उतनी बातें. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस के बारे में यही कहा जाता रहा है. संघ क्या करता है ? कैसे करता है ? इसके स्वयंसेवक कौन होते हैं ? आख़िर संघ इतने विवादों में क्यों रहता है ? ये ऐसे कई सवाल हैं जो लोगों के मन में ही रह जाते हैं. आरएसएस के लोग मीडिया से भी दूर रहते हैं. इस कारण उनके अंदर की बातें पब्लिक तक नहीं पहुंचती हैं. संघ के बारे में कई किताबें लिखी गईं. लेकिन अधिकतर आरएसएस के बाहर के लोगों ने लिखी. सालों बाद संघ के बारे में संघ के प्रचारक सुनील आंबेकर ने किताब लिखी है. The RSS : Roadmaps For The 21st Century किताब का विमोचन अगले महीने संघ प्रमुख मोहन भागवत करेंगे. ढाई सौ पन्नों की इस किताब में आरएसएस और उसकी चुनौतियों के बारे में चर्चा है.

सुनील आंबेकर एबीवीपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री है. पिछले पंद्रह सालों से वे इस ज़िम्मेदारी को निभा रहे हैं. संघ के छात्र संगठन को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कहते हैं. आरएसएस का हेडक्वार्टर नागपुर में हैं. आंबेकर वहीं के रहनेवाले हैं. 1990 से ही वे आरएसएस के प्रचारक रहे हैं.

हिंदू राष्ट्र को लेकर संघ की क्या सोच है ? मुस्लिम और दूसरे धर्म के लोगों को लेकर आरएसएस की क्या योजना है ? आरक्षण पर संघ ने अपनी राय दुहरा दी है. पुष्कर में बैठक के बाद आरएसएस के दत्तात्रेय होसबोले कह चुके हैं कि जातिगत आरक्षण जारी रहे. लेकिन क्या हिंदुत्व के बढ़ते प्रभाव के चलते जातिगत व्यवस्था कमजोर होगी ? दलितों को मुख्य धारा में लाने के लिए संघ की क्या कार्य योजना है ? इन सारे सवालों से आंबेकर की किताब टकराती है. उनके जवाब तलाशती है. लेकिन कुछ सवाल अनसुलझे भी रह जाते हैं.

कश्मीर से धारा 370 हटाया जाए. ये आरएसएस के एजेंडे में टॉप पर रहा है. लेकिन सुनील आंबेकर की किताब में इसका कोई ज़िक्र नहीं है. क्योंकि तब तक मोदी सरकार ने 370 को बेअसर करने का फैसला कर चुकी थी. 21 वीं सदी में संघ के लिए बड़ी चुनौतियों पर आंबेकर ने विस्तार से लिखा है. समाज के हर जाति तक पहुंचने के लिए आरएसएस लगातार कार्यक्रम चलाती रहती है. नेशनल हाईवे के आसपास के इलाक़ों में संघ महामार्ग योजना चलाती है. आरएसएस के लोग गांव गॉंव जाकर वहां की अंक समस्या की पहचान तरते हैं. फिर उससे निपटने में गॉंव वालों की मदद करते हैं. सरकारी स्कूलों में स्कूलबेल कार्यक्रम के तहत लोगों को जोड़ा जा रहा है.

सुनील आंबेकर ने अपनी किताब में सोशल मीडिया की ताक़त के बारे में भी बताया है. ये भी समझाया गया है कि संघ के कार्यकर्ता सोशल मीडिया से कैसे अपना विस्तार कर रहे हैं. जेएनयू छात्र संघ के चुनाव में फिर वामपंथी संगठनों की जीत हुई. आरएसएस का छात्र संगठन एवीबीपी हाथ मलता रह गया. संघ का मानना है कि सालों से वहॉं जमे कई शिक्षकों की वजह से वे जीत नहीं पा रहे हैं. संघ का आरोप है कि ऐसे शिक्षक वामपंथी विचारधारा के हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘सरकार को अस्थिर करने की...', BJP के आरोपों पर खेड़ा का पलटवार, बोले- ये संविधान विरोधी
‘सरकार को अस्थिर करने की...', BJP के आरोपों पर खेड़ा का पलटवार, बोले- ये संविधान विरोधी
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
CJP की रत्ना सिंह की उम्मीद टूटी! दिल्ली HC ने जो कहा- सुनकर टूट जाएगा दिल
CJP की रत्ना सिंह की उम्मीद टूटी! दिल्ली HC ने जो कहा- सुनकर टूट जाएगा दिल
CJP प्रोटेस्ट के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले- 'हर रोज अमेरिका में...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले- 'हर रोज अमेरिका में...'

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद की दो टूक, '...तो BJP भी धोखा खाएगी'
यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद की दो टूक, '...तो BJP भी धोखा खाएगी'
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
Embed widget