एक्सप्लोरर

Sunehri Bagh Masjid: सुनहरी बाग मस्जिद पर NDMC को मिले 60 हजार से अधिक मेल, HCC को अंतिम फैसले से पहले करना होगा ये काम

Sunehri Bagh Masjid Update: एनडीएमसी ने एक हफ्ते पहले एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया था, जिसमें सुनहरी बाग मस्जिद को हटाने के प्रस्ताव पर 1 जनवरी तक लोगों से आपत्तियां और सुझाव मांगे गए थे.

Sunehri Bagh Masjid News: सुनहरी बाग मस्जिद को लेकर चल रही सियासत के बीच इसे लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है. नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) की ओर से इसे हटाने के प्रस्ताव को लेकर जारी नोटिस पर 50-60 हजार प्रतिक्रियाएं ईमेल के जरिये मिली हैं. कुछ प्रतिक्रियाओं की गिनती अभी नहीं हुई है. एनडीएमसी ने एक हफ्ते पहले इसे हटाने को लेकर एक नोटिस जारी किया था. इसे लेकर 1 जनवरी 2024 तक लोगों से आपत्तियां और सुझाव मांगे गए थे.

सूत्रों ने कहा कि एक संगठन जिसने बहुत सारे ईमेल भेजे हैं, वह 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर मौजूद है और यह संगठन भारतीय मुस्लिम इतिहास से जुड़ा है. एनडीएमसी सभी फीडबैक की स्टडी एक हफ्ते में करने के बाद इसे हैरिटेज कन्जर्वेशन कमेटी (HCC) के पास भेजेगा. इसके बाद कमेटी तय करेगी कि क्या मस्जिद को ग्रेड 3 हैरिटेज स्ट्रक्चर की लिस्ट से हटाना चाहिए या नहीं. इस मस्जिद को लेकर अंतिम निर्णय लेने में ट्रैफिक पुलिस कमिश्नर भी शामिल होंगे.

8 जनवरी से पहले फैसला संभव नहीं

एनडीएमसी के अनुसार, एचसीसी ने अभी तक इस विषय पर बैठक की तारीख तय नहीं की है. सूत्रों का कहना है कि, "कुछ एचसीसी सदस्यों के इस्तीफे और अन्य की अनुपलब्धता के कारण फिलहाल 8 जनवरी तक कुछ भी नहीं हो पाएगा."

कहां मौजूद है सुनहरी बाग मस्जिद?

सुनहरी बाग मस्जिद 150 साल पुरानी है और वह दिल्ली के लुटियंस जोन्स में मौजूद है, जहां देश की कुछ प्रमुख इमारतें मौजूद हैं. मस्जिद के पास में ही उद्योग भवन है. यहां से प्रधानमंत्री कार्यालय भी ज्यादा दूर नहीं है. इसके अलावा सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तौर पर तैयार हो रहा प्रधानमंत्री निवास भी इसके पास में मौजूद है. मस्जिद से कुछ सौ मीटर की दूरी पर कर्तव्य पथ और राष्ट्रपति भवन स्थित हैं. मस्जिद के चारों तरफ से कुल मिलाकर छह सड़कें गुजर रही हैं.

ये भी पढ़ें

Bus Driver Strike: ट्रक चालकों की हड़ताल का मार्केट पर पड़ा असर, महंगी सब्जियों ने बिगाड़ा रसोई का 'जायका'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति का संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति का संदेश
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget