एक्सप्लोरर

राजस्थान के घटनाक्रम पर बोलीं सुमित्रा महाजन- राजनीति में युवा नेतृत्व की उपेक्षा नहीं होनी चाहिए

राजस्थान में जारी राजनीतिक हलचल के बीच पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने राजनीति में युवा नेतृत्व को अहम बताया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि समय आ गया है कि राजनीति में युवा नेतृत्व की उपेक्षा भी नहीं की जानी चाहिये

इंदौरः राजस्थान में जारी सियासी संकट की पृष्ठभूमि में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने मंगलवार को कहा कि राजनीति में युवा नेतृत्व की उपेक्षा नहीं होनी चाहिये और बीजेपी ने इस विषय में सोचना शुरू कर दिया है.

कांग्रेस की चल रही अंदरूनी लड़ाई

राजस्थान के राजनीतिक संकट से जुड़े सवाल पर महाजन ने यहां संवाददाताओं से कहा, "राजस्थान में उनकी (वहां सत्तारूढ़ कांग्रेस की) अंदरूनी लड़ाई चल रही है, लेकिन यह सोचने का समय आ गया है कि (राजनीति में) युवा नेतृत्व की उपेक्षा भी नहीं की जानी चाहिये और भाजपा ने यह सोचना शुरू कर दिया है कि युवाओं की अनदेखी नहीं होनी चाहिये."

राजनीति में युवाओं को मिले मौका

चुनावी सियासत से संन्यास ले चुकीं 77 वर्षीय भाजपा नेता ने कहा, "राजनीति में युवाओं को भी अपनी काबिलियत दिखाने का पूरा मौका मिलना चाहिये." हालांकि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस के राजनीतिक संकट पर यह कहते हुए सीधी टिप्पणी से इंकार कर दिया कि कांग्रेस का संगठन अपनी आंतरिक दिक्कतों पर खुद ध्यान दे.

‘हर-हर मोदी, घर-घर तुलसी’ अभियान की शुरूआत

मीडिया से बातचीत से पहले, महाजन ने इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा क्षेत्र के आगामी उप चुनावों के मद्देनजर भाजपा के ‘हर-हर मोदी, घर-घर तुलसी’ अभियान की शुरूआत की. इसके तहत भाजपा के कार्यकर्ता इस क्षेत्र में लोगों के घर-घर जाकर उन्हें केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दे रहे हैं और उन्हें तुलसी का पौधा भेंट कर रहे हैं.

सांवेर से हो सकते हैं तुलसीराम बीजेपी उम्मीदवार

सांवेर क्षेत्र सूबे की उन 24 विधानसभा सीटों में शामिल है, जहां आने वाले दिनों में उपचुनाव होने हैं. कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने के बाद राज्य में मौजूदा शिवराज सिंह चौहान सरकार में जल संसाधन मंत्री बनाये गये तुलसीराम सिलावट को आगामी उपचुनावों में सांवेर से उम्मीदवारी के लिये भाजपा का टिकट मिलना तय माना जा रहा है.

इसे भी देखेंः क्या कांग्रेस में आया सियासी संकट टल गया? या राजस्थान में 'पिक्चर' अभी बाक़ी है

सचिन पायलट ने जारी किया अपने समर्थन देने वाले विधायकों का वीडियो, गुरूग्राम के 5 स्टार होटल में हो रही है बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget