एक्सप्लोरर

Plane Crash: मध्य प्रदेश में सुखोई और मिराज प्लेन एक साथ क्रैश, सामने आया हादसे का Video

मुरैना के डीएम ने एबीपी न्यूज को बताया कि दो पायलट को बचाया गया है. रेस्क्यू जारी है. दोनों विमान ने ग्वालियर के एय़र बेस से उड़ान भरी थी.

मध्य प्रदेश के मुरैना में बड़ा विमान हादसा हुआ है. यहां वायु सेना के दो लड़ाकू विमान सुखोई-30 और मिराज 2000 एक साथ क्रैश हो गए. दोनों फाइटर प्लेन ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी. सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च किया गया है. इस बीच हादसे के बाद घटनास्थल का वीडियो सामने आया है.

मुरैना के डीएम अंकित अस्थाना ने एबीपी न्यूज से कहा, दो पायलट्स को सुरक्षित निकाला गया है. जानकारी के मुताबिक सुखोई विमान के दोनों पायलट क्रैश से पहले इजेक्ट कर चुके थे. इजेक्ट करने के बाद दोनों पैराशूट से सुरक्षित लैंड कर गए. वहीं, एक पायलट की मौत हो गई है.

 

अभी तक जो जानकारी सामने आई है उससे पता चला है कि दोनों विमान ने ग्वालियर एयरबेस से सुबह 10 बजे उड़ान भरी थी. प्लेन क्रैश की जानकारी मिलते ही सेना के हेलीकॉप्टर को घटनास्थल पर भेजा गया है.

पायलट ने दिखाई बहादुरी
वहीं जो बड़ी खबर आ रही है कि दोनों विमानों के पायलटों ने बहादुरी दिखाते हुए कई लोगों की जान बचाई है. जहां प्लेन गिरा है उसके पास ही एक कस्बा था जिसके ऊपर से ही जलता हुआ प्लेन गुजरा था. पायलटों बहादुरी दिखाते हुए प्लेन को कस्बे से बाहर जंगल के इलाके तक ले गए, वरना कस्बे पर प्लेन गिरता तो कई लोगों को जान जा सकती थी.

कैसे हुआ हादसा?
फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि दोनों विमान किस वजह से क्रैश हुए. जानकारी के मुताबिक सुखोई विमान का बेस ग्वालियर में नहीं है. ऐसे में ये भी सवाल है कि क्या ये विमान यहां पर ट्रेनिंग के लिए आया था. मिराज 2000 वही विमान है जिसका इस्तेमाल बालाकोट हमले में एयरस्ट्राइक के दौरान किया गया था. इसके साथ सुखोई इसे गार्ड करते हुए चल रहा था. ऐसे में ये आशंका जताई जा रही है कि वो सकता है इस बार भी सुखोई यहां पर ट्रेनिंग के हिस्से के रूप में आया हो. फिलहाल एयर फोर्स से विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

यह भी पढ़ें

क्या अनिल एंटनी की राह पर चल रहे हैं शशि थरूर, BBC डॉक्यूमेंट्री पर क्यों रखी पार्टी से अलग राय?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह को विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
अमित शाह को विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget