एक्सप्लोरर

क्या अनिल एंटनी की राह पर चल रहे हैं शशि थरूर, BBC डॉक्यूमेंट्री पर क्यों रखी पार्टी से अलग राय?

कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा कि बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर विवाद अनावश्यक है. जो चीजें पुराने समय में हो चुकी हैं. उन पर अब बात करने का कोई मतलब नहीं है.

Shashi Tharoor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर देश में विवाद छिड़ा हुआ है. डॉक्यूमेंट्री पर केंद्र के प्रतिबंध को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हल्ला बोला हुआ है. इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने अपनी राय रखी है, जो पार्टी लाइन से अलग है. थरूर ने कहा गुजरात दंगों के घाव अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं, लेकिन इस पर बहस करने से कोई फायदा नहीं होगा. गौरतलब है कि थरूर की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब कांग्रेस और उससे जुड़े संगठन प्रतिबंध के बावजूद अलग-अलग जगहों पर डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग कर रहे हैं. 

दरअसल इस मामले पर बात करते हुए कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा था कि बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर विवाद अनावश्यक है. जो चीजें पुराने समय में हो चुकी हैं. उन पर अब बात करने का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए कहा, "इस घटना को 21 साल बीत चुके हैं. सुप्रीम कोर्ट इस मामले में पीएम को क्लीन चिट दे चुका है."

थरूर की सोशल मीडिया पर आलोचना
थरूर की टिप्पणी को लेकर कई लोगों ने नाराजगी जताई. एक यूजर ने लिखा कि थरूर अब लोगों से गुजरात दंगों से आगे बढ़ने के लिए कह रहे हैं. यूजर ने आगे लिखा कि थरूर को अपने लंबे अनुभव से इस बात का पता होना चाहिए कि देश और लोगों की यादें लंबी होती हैं. अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर शशि थरूर ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि भारत इस "त्रासदी से आगे बढ़ गया है". 

थरूर ने ट्वीट कर लिखा "मैंने वो नहीं कहा. मैंने बार-बार यह स्पष्ट किया है कि मेरा मानना ​​है कि गुजरात के घाव पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं, लेकिन यह देखते हुए कि सुप्रीम कोर्ट अंतिम फैसला सुना चुका है, हमें इस मुद्दे पर बहस करने से बहुत कम फायदा होगा."

'सेक्युलर कैंप' पर निशाना
इसी टिप्पणी पर जवाब देते हुए आगे उन्होंने 'सेक्युलर कैंप' को निशाने पर ले लिया. उन्होंने लिखा, "मैं स्वीकार करता हूं कि अन्य लोग मेरे विचार से असहमत हो सकते हैं, लेकिन सांप्रदायिक मुद्दों पर मेरे चार दशक के रिकॉर्ड और गुजरात दंगा पीड़ितों के लिए खड़े होने के दो दशक के रिकॉर्ड को तोड़-मरोड़ कर पेश करना बेहद निंदनीय है. "सेक्युलर कैंप" के लोगों को अपनों के प्रति ईर्ष्या रखने से बहुत कम फायदा होगा."

एंटनी का राह पर तो नहीं
शशि थरूर ने जिस तरह से सेक्युलर कैंप लिखकर निशाना साधा है, ये बात बहुत कुछ साफ करती है कि आरोपों से वह किस तरह से खफा है. सेक्युलर कैंप या सेक्युलर लॉबी शब्द का इस्तेमाल अब तक बीजेपी खेमे की तरफ से होता रहा है. लेकिन थरूर ने जिस तरह से इस शब्द का इस्तेमाल किया है, उससे यह सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या ये नाराजगी उन्हें अनिल एंटनी की राह पर तो नहीं ले जा रही है.

क्या किया था अनिल एंटनी ने?
कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री मामले पर अपनी राय रखने को लेकर हो रही आलोचनाओं के बाद पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. अनिल एंटनी ने गुजरात दंगों में पीएम मोदी की भूमिका को दिखाने वाली बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की आलोचना की थी. उन्होंने लिखा था कि जो लोग ब्रिटेन के पूर्व विदेश सचिव जैक स्ट्रॉ के विचारों से सहमत हैं, वो भारत के लिए खतरनाक मिसाल कायम कर रहे हैं.

आलोचना के बाद उन पर ट्वीट हटाने का दबाव पड़ा जिसके बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देते हुए गंभीर आरोप लगाए. अनिल एंटनी ने कहा कि मुझ पर पोस्ट हटाने के लिए दबाव बनाया गया. रात में धमकी भरे फोन आए, मैसेज भेजे गए. मुझे लगता है कि अब कांग्रेस में मेरे लिए कुछ नहीं है.

यह भी पढ़ें

BBC डॉक्यूमेंट्री पर बवाल जारी, दिल्ली-कोलकाता में हंगामे के बाद आज मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट में स्क्रीनिंग का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget