एक्सप्लोरर

आत्मदाह करने के एक दिन बाद चीनी मिल मजदूर यूनियन नेता की मौत, नीतीश ने दिए जांच के आदेश

मोतिहारी : बिहार के पूर्वी चंपारण में मोतिहारी चीनी मिल प्रबंधन के विरुद्ध आत्मदाह करने वाले चीनी मिल यूनियन के दो कर्मियों में से एक ने आज सुबह इलाज के दौरान पटना मेडिकल कालेज अस्पताल (पीएमसीएच) में दम तोड़ दिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे गंभीरतापूर्वक लेते हुए इस मामले की जांच के आज आदेश देते हुए पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी अनुपम कुमार और एसपी जितेंद्र राणा को संयुक्त रूप से जांच करने का निर्देश दिया. पूर्वी चंपारण जिला सिविल सर्जन डा. प्रशांत कुमार ने बताया कि मोतिहारी चीनी मिल मजदूर यूनियन के महामंत्री नरेश कुमार श्रीवास्तव (50) की मौत आज तड़के करीब 4.30 बजे पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को आज शाम पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय लाया जाएगा. सिविल सर्जन ने बताया कि दूसरे आंदोलनकारी सूरज बैठा जो कि कल आत्मदाह के बाद गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे उनका पीएमसीएस में इलाज जारी है. इस बीच, नरेश कुमार श्रीवास्तव के भाई ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि उनके भाई की मौत चिकित्सकों द्वारा कोताही बरतने एवं समुचित इलाज व्यवस्था न होने कारण हो गयी. अपने बकाया वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर मोतिहारी चीनी मिल मजदूर यूनियन द्वारा कल आंदोलन और आत्मदाह की धमकी दी गयी थी और उसी दौरान इन दोनों ने अपने शरीर में आग लगा लिया था, जिसमें गंभीर रूप से झुलस जाने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया था. आंदोलनकारियों द्वारा कल पुलिस पर पथराव किया गया और पुलिस जीप को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था जिसमें छतौनी थाना के पुलिस इंस्पेक्टर विजय यादव समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गये थे. पूर्वी चंपारण के एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि इस मामले में कुल 29 लोगों के खिलाफ नामजद और 125 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है जिनमें से सात को गिरफ्तार कर लिया गया है. राणा ने बताया कि इस मामले में एक अन्य प्राथमिकी मृतक की पत्नी पूर्णिमा देवी के बयान पर चीनी मिल मालिक नोपानी और मिल प्रबंधक आर पी सिंह के खिलाफ दर्ज की जाएगी. मृतक मिल नेता की पत्नी पूर्णिमा देवी ने आरोप लगाया है कि दोनों ने असमाजिक तत्वों को भेजकर कल हालात को बिगाडा और पुलिस पर पथराव करवाया तथा हंगामे के बीच उनके पति को जलाकर मार दिया गया. एसपी ने बताया कि आंदोलकारियों की कल जिलाधिकारी से वार्ता होनी थी और वार्ताकारों को साथ ले जाने के लिए आंदोलन स्थल पहुंची पुलिस टीम पर आंदोलकारियों द्वारा पथराव किया गया और हंगामे के दौरान पूर्णिमा देवी के पति और एक अन्य के शरीर में आग लगा दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
CJP Protest LIVE: कल फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
LIVE: कल फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
CJP प्रोटेस्ट से पुलिस ने बीजेपी नेता की बेटी को किया डिटेन, कहा-' मैं पार्क में बैठी थी...'
CJP प्रोटेस्ट से पुलिस ने बीजेपी नेता की बेटी को किया डिटेन, कहा-' मैं पार्क में बैठी थी...'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget