एक्सप्लोरर

Sudhir Suri Murder Case: सुधीर सूरी का परिवार आज करेगा अंतिम संस्कार, भाई ने लगाए पुलिस पर ये आरोप

Sudhir Suri Murder In Amritsar: शिवसेना नेता सुधीर सूरी का परिवार शनिवार शाम को उनके शव का अंतिम संस्कार करने के लिए सहमत हो गया है. जिला प्रशासन ने परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की बात कही है.

Amritsar Murder Case: पंजाब (Punjab) के अमृतसर (Amritsar) में गुरुनगरी के हिंदू नेता सुधीर सूरी (Sudhir Suri) का रविवार, 06 नवंबर 2022 को परिवार अंतिम संस्कार करेगा. शुक्रवार 4 नवंबर को दिनदहाड़े गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी. ये हत्या अमृतसर के गोपाल मंदिर (Gopal Temple) के सामने हुई थी, यहां पर वो एक धरना प्रदर्शन कर रहे थे.

सुधीर सुरी के भाई ब्रिज मोहन ने कहा कि पुलिस मेरे भाई की अंतिम यात्रा मे किसी हिंदू नेता को पहुंचने नहीं दे रही. पहले परिवार ने कहा कि वो अंतिम संस्कार नही करेगा, क्योंकि पुलिस हिंदू नेताओं को पहुंचने नहीं दे रही है. पुलिस ने परिवार को भरोसा दिया है कि किसी भी हिंदू नेता को नजरबंद नहीं किया है. परिवार ने कहा कि अंतिम यात्रा मे शामिल होने के लिए कई नेताओं को रोका जा रहा है.  

परिवार आज करेगा अंतम संस्कार

सुधीर सूरी के भाई ब्रिज मोहन ने पुलिस व प्रशासन के साथ नाराजगी जताई. कुछ देर पुलिस के साथ बात हुई तो भरोसा दिलाया गया कि ऐसा कुछ नहीं हो रहा. प्रशासन ने परिवार के साथ फिर बात की, परिवार ने अब कहा है कि अंतिम संस्कार आज ही करेंगे. सुधीर सूरी विवादित बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में बने रहते थे.

आरोपी संदीप सिंह गिरफ्तार

आरोपी संदीप सिंह उर्फ ​​सनी को गिरफ्तार कर लिया गया और अपराध में प्रयुक्त 32 बोर का लाइसेंसी हथियार भी जब्त कर लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज में सूरी का पोस्टमार्टम किया गया. अधिकारी ने कहा कि शव परीक्षण की वीडियोग्राफी भी की गई. इस बीच, एक स्थानीय अदालत ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी को 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. संदीप सिंह को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यहां अदालत में पेश किया गया.

ये भी पढ़ें: Sudhir Suri Murder Case: शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के पीछे है इस गैंगस्टर हाथ, FB पोस्ट कर कहा- सबकी बारी आएगी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget