एक्सप्लोरर

AI एक्सपर्ट, हार्वर्ड रिसर्च फेलो...कौन है 4 साल के बेटे की हत्या करने वाली मां सूचना सेठ? यहां पढ़िए पूरी कुंडली

Suchana Seth Profile: सूचना सेठ फिलहाल Mindful AI Lab नाम के स्टार्टअप की सीईओ है. उसने यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता से पढ़ाई की है.

Suchana Seth: गोवा में अपने चार साल के मासूम बेटे की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने सूचना सेठ को गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला बेंगलुरू स्थित एआई स्टार्टअप कंपनी Mindful AI Lab में सीईओ के पद पर काम करती है. सूचना पर आरोप है कि उसने न सिर्फ अपने बेटे की बेरहमी से हत्या की, बल्कि सबूतों को मिटाने की कोशिश भी की. पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला शव को बैग में डालकर बेंगलुरू जा रही थी, तभी उसे अरेस्ट किया गया. 

उत्तर गोवा के एसपी निधिन वालसन ने बताया है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पूर्व पति से रिश्ते में तनाव के चलते हत्या को अंजाम दिया गया है. कलंगूट पुलिस ने सूचना सेठ को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को चित्रदुर्ग में कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार किया और फिर उसे गोवा पुलिस को सौंप दिया गया. ऐसे में आइए जानते हैं कि सूचना सेठ कौन है और उसे लेकर अब तक क्या-क्या जानकारी मिली है. 

कौन है सूचना सेठ? 

सूचना सेठ की लिंक्डिन प्रोफाइल को देखने से मालूम चलता है कि वह Mindful AI Lab नाम के स्टार्टअप की सीईओ है. सूचना 100 Brilliant Women in AI Ethics for 2021 का भी हिस्सा रह चुकी है. प्रोफाइल के मुताबिक, वह एआई एथिक्स एक्सपर्ट और डाटा साइंटिस्ट है. उसके पास डाटा साइंस टीम की मेंटरिंग करने और स्टार्टअप एवं इंडस्ट्री रिसर्च लैब में मशीन लर्निंग सॉल्यूशन बढ़ाने में 12 साल का अनुभव है. 

आरोपी महिला हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के बर्कमैन क्लेन सेंटर के डेटा एंड सोसाइटी में मोजिला फेलो रह चुकी है. वह बेंगलुरू में मौजूद रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट में रिसर्च फेलो भी रह चुकी है. इस रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्थापना 1948 में नोबेल पुरस्कार विजेता सीवी रमन ने की थी. अब इस संस्थान को सरकार की तरफ से फंडिंग मिलती है. सूचना के पास 'नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग' में पेटेंट भी है. 

संस्कृत और फिजिक्स में दिलचस्पी

Mindful AI Lab की सीईओ ने कोलकाता के भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया. उसने यहां से बीएससी फिजिक्स की पढ़ाई की. इसके बाद सूचना पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता में पढ़ने चली गई. यहां उसने फिजिक्स में एमएससी की डिग्री हासिल की है. 

आरोपी महिला को फिजिक्स में बहुत ज्यादा दिलचस्पी थी. यही वजह थी कि उसने एस्ट्रोफिजिक्स के साथ प्लाज्मा फिजिक्स में स्पेशलाइजेशन किया हुआ है. लिंक्डिन प्रोफाइल के मुताबिक, सूचना ने संस्कृत में पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा भी किया हुआ है. इस कोर्स में उसने पहला स्थान हासिल किया था. 

यह भी पढ़ें: पिता से न मिल सके इसलिए मां ने कर डाला 4 साल के बेटे का कत्ल, पढ़ें AI कंपनी CEO की गोवा टू कर्नाटक की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
Explained: क्या सवाल पूछने की आजादी छिनेगी? भंडाफोड़ पत्रकारिता के लिए जंजीर बना DPDP एक्ट!
क्या सवाल पूछने की आजादी छिनेगी? भंडाफोड़ पत्रकारिता के लिए जंजीर बना DPDP एक्ट!

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget