एक्सप्लोरर

Jammu: आज जम्मू बंद का ऐलान, टोल प्लाजा को लेकर विरोध तेज, कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों का समर्थन

Jammu News: जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर सरोर टोल प्लाजा को बंद करने को लेकर बीते दिनों युवा राजपूत सभा ने प्रदर्शन किया था, जिसमें उसके कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया था.

Jammu Band: जम्मू में टोल प्लाजा को लेकर शुरू हुआ आंदोलन बढ़ता जा रहा है. आज शनिवार (26 अगस्त) को जम्मू बंद का ऐलान किया गया है. इस बंद को जम्मू बार एसोसिएशन, चैंबर ऑफ कॉमर्स समेत कांग्रेस और सभी विपक्षी दलों का समर्थन हासिल है. इसके पहले शुक्रवार को भी जगह-जगह पर प्रदर्शन हुए थे.

हाल की बारिशों के चलते जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर तरनाह नाले पर बना एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे जम्मू से पठानकोट और दिल्ली जाने वाले यातायात को डायवर्ट करना पड़ा था. डायवर्ट के बावजूद भी जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा बाकायदा चल रहे हैं, जिसे बंद करने की मांग पिछले काफी समय से उठ रही थी. इसी मांग को लेकर आज जम्मू बंद का आह्वान किया गया है.

शनिवार को जम्मू बंद के ऐलान को देखते हुए शहर में कड़ी सुरक्षा की गई है. महत्वपूर्ण स्थलों के साथ ही चौराहों पर पुलिस के साथ ही अर्द्धसैनिक बल भी तैनात रहेंगे.

शुक्रवार को बंद रहा था सांबा

इसके पहले शुक्रवार को सरोर टोल प्लाजा को हटाने और गिरफ्तार किए गए युवा राजपूत सभा के नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर सांबा में बंद का आह्वान किया गया था, जिसका असर दिखाई दिया था. सांबा के मुख्य बाजार में दुकानें बंद रहीं थीं. सड़कों पर भी केवल निजी वाहन ही दिखे.

इसी बीच सांबा के मुख्य चौक पर कठुआ में भूख हड़ताल और प्रदर्शन हुए. अब टोल प्लाजा को बंद करने की मांग को लेकर चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू ने भी बंद का ऐलान कर दिया है.

ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन बंद में शामिल नहीं

बंद की इस मांग का विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों भी समर्थन दिया है, जिसमें कांग्रेस, पीडीपी, आम आदमी पार्टी भी शामिल है. ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन इस बंद में शामिल नहीं हो रही है. हालांकि, उसने टोल प्लाजा को बंद करने की मांग का समर्थन किया है.

हिंदुस्थान समाचार एजेंसी के अनुसार, ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन ने शुक्रवार को कहा कि वे इस बंद के साथ हैं, लेकिन मौजूदा समय में अमरनाथ यात्रा के दौरान बाहर से आए यात्रियों और जम्मू के लोगों को इससे परेशानी होगी. एसोसिएशन ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को 31 अगस्त तक का समय दिया है. ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन ने 30 अगस्त को अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद 31 अगस्त से हड़ताल का ऐलान किया है.

यह भी पढ़ें

Jammu Kashmir:आर्टिकल-370 के खिलाफ याचिका दाखिल करने पर सरकारी कर्मचारी पर ऐसे गिरी गाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'इस्तीफा दो', लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका गांधी का मार्च, पीएम आवास के बाहर भारी नारेबाजी
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget