एक्सप्लोरर

राहुल गांधी की कोई सभा नही मिस करते उनके ये 'फैन'

सिर पर केसरिया साफा और कांग्रेस का चुनाव चिन्ह छाप वाला कुर्ता धोती पहन दिनेश शर्मा राहुल गांधी के हर चुनावी कार्यक्रम में शामिल होते हैं और कांग्रेस का विशाल झंडा फहराते रहते हैं.

नई दिल्ली: आपने क्रिकेट के मैदान में सचिन के रंग में रंगे तिरंगा लहराते सुधीर को जरूर देखा होगा जिसे लोग सचिन के भक्त के तौर पर जानते हैं. जब तक सचिन खेलते थे सुधीर लगभग हर मैच में स्टेडियम से 'सचिन-सचिन' करते सुधीर नजर आते थे. कुछ ऐसी ही जिंदगी है हरियाणा के हिसार के रहने वाले दिनेश शर्मा की.

दिनेश शर्मा के हाथों में भी तिरंगा झंडा होता है लेकिन कांग्रेस पार्टी पार्टी वाला और इनके भगवान हैं कांग्रेस के भावी अध्यक्ष राहुल गांधी. आज कल ये गुजरात में राहुल गांधी के कार्यक्रमों में "राहुल तुम आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं" का नारा बुलंद कर रहे हैं.

राहुल गांधी की कोई सभा नही मिस करते उनके ये 'फैन

सिर पर केसरिया साफा और कांग्रेस का चुनाव चिन्ह छाप वाला कुर्ता धोती पहन दिनेश शर्मा राहुल गांधी के हर चुनावी कार्यक्रम में शामिल होते हैं और कांग्रेस का विशाल झंडा फहराते रहते हैं. अगर राहुल गांधी रोड शो करते हैं तो दिनेश शर्मा उनकी गाड़ी के आगे-आगे चलते हैं और जनसभा के दौरान भीड़ में खड़े रहते हैं. इस दौरान पूरे समय वो जोश के साथ कांग्रेस का झंडा लहराते रहते हैं.

दिनेश शर्मा बताते हैं कि पिछले सात सालों से वो ऐसा ही कर रहे हैं. सबसे अहम बात ये है कि इस दौरान वो खाली पैर रहते हैं. दिनेश ने बताया कि ये सब वो अपनी मर्जी से करते हैं क्योंकि उन्हें राहुल गांधी से लगाव है और वो उन्हें देश के प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं.

दिनेश के मुताबिक उन्होंने वकालत की पढ़ाई की हुई है. वो राहुल गांधी के हर बड़े कार्यक्रम का पता कर लेते हैं और पहुंच जाते हैं. रुपए-पैसे और अन्य इंतजाम आदि के बारे पूछने पर बताते हैं कि "हो जाता है".

दिनेश के मुताबिक राहुल गांधी उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते हैं. ये बात हैरान भी नहीं करती क्योंकि राहुल के कार्यक्रमों में वो एक जाना पहचाना चेहरा है जिसे राहुल को सुरक्षा देने वाले एसपीजी के जवान भी पहचानते हैं. राहुल की सभाओं में आने वाले लोग भी ताली बजा कर दिनेश का उत्साह बढ़ाते रहते हैं.

जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं तब से राजनीतिक चर्चा में 'भक्त' शब्द को मोदी के प्रशंसकों या समर्थकों से जोड़ कर देखा जाता है. लेकिन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के भक्त दिनेश शर्मा इस मिथक को तोड़ रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis In India: LPG संकट से डिलीवरी वर्कर्स की कमाई ठप! लाखों परिवार भूखे, गिग वर्कर्स यूनियन ने सरकार से की ये मांग
LPG संकट से डिलीवरी वर्कर्स की कमाई ठप! लाखों परिवार भूखे, गिग वर्कर्स यूनियन ने सरकार से की ये मांग
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
थाने में ईव-टीज़िंग की शिकायत दर्ज कराने गई लड़की, SHO ने कहा- 'अब तक गैंगरेप हो जाना चाहिए था'
थाने में ईव-टीज़िंग की शिकायत दर्ज कराने गई लड़की, SHO ने कहा- 'अब तक गैंगरेप हो जाना चाहिए था'

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
LPG Crisis: फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी थी तबीयत
फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी थी तबीयत
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
Oscars Awards 2026: भारत में ऑस्कर अवॉर्ड्स कब और कहां देखे सकेंगे? यहां जानें पूरी डिटेल्स
भारत में ऑस्कर अवॉर्ड्स कब और कहां देखे सकेंगे? यहां जानें पूरी डिटेल्स
'इन पागल कमीनों का...', खर्ग आईलैंड पर हमले के बाद बोले ट्रंप, बताया कब खत्म होगी जंग?
'इन पागल कमीनों का...', खर्ग आईलैंड पर हमले के बाद बोले ट्रंप, बताया कब खत्म होगी जंग?
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
CBSE ने किया बड़ा बदलाव, नकल करते पकड़े गए तो पास होना हो जाएगा नामुमकिन
CBSE ने किया बड़ा बदलाव, नकल करते पकड़े गए तो पास होना हो जाएगा नामुमकिन
Embed widget