एक्सप्लोरर

आंधी-तूफान की चेतावनी: इन राज्यों में कल बंद रहेंगे स्कूल

आंधी-तूफान की चेतावनी के बाद कल देहरादून, हरिद्वार, हरियाणा, गाजियाबाद और दिल्ली के सेकंड शिफ्ट में चलने वाले स्कूल बंद रहेंगे. दिल्ली सरकार ने मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर सेकंड शिफ्ट वाले सभी स्कूलों को कल यानि कि मंगलवार के लिए बंद करने का निर्णय किया है.

नई दिल्ली: आंधी-तूफान की चेतावनी के बाद कल देहरादून, हरिद्वार, हरियाणा, गाजियाबाद और दिल्ली के सेकंड शिफ्ट में चलने वाले स्कूल बंद रहेंगे. दिल्ली सरकार ने मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर शाम के समय चलने वाले सभी स्कूलों को कल यानि कि मंगलवार के लिए बंद करने का निर्णय किया है. वहीं उत्तराखंड के देहरादून में भी कल सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. हरियाणा में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद आज स्कूल बंद थे और कल भी सभी स्कूल बंद रहेंगे.

दिल्ली सरकार ने कहा कि शाम की समय चलने वाले सभी स्कूल कल बंद रहेंगे. इस बात का फैसला मुख्य सचिव अंशु प्रकाश की अध्यक्षता में चेतावनी के बाद तैयारियों की समीक्षा करने के लिए हुई बैठक में लिया गया.

राजस्थान पर मंडरा रहा तूफान का खतरा कम हुआ, चेतावनी बरकरार

मौसम विभाग ने आज जारी चेतावनी में कहा है कि कल दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मौसम खराब रहने की चेतावनी की वजह से सेकंड शिफ्ट वाले सभी स्कूल कल बंद रहेंगे.

सरकार ने यह परामर्श भी जारी किया है कि ऐसी संभावित स्थिति में क्या करना चाहिए और क्या करने से बचना चाहिए. बैठक में दमकल, राजस्व, यातायात, गृह और लोक निर्माण विभाग सहित अन्य महकमों के अधिकारी मौजूद थे.

UPDATE: पाक से चली तूफानी हवा, मौसम विभाग ने कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड को किया अलर्ट, बाकी राज्य ना डरें

वहीं हरिद्वार में भी तूफान की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी ने कल सभी स्कूल बंद करने के निर्देश दिए हैं. कक्षा एक से 12 तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बंद रहेंगे. ऐसा ही फैसला हरियाणा के जींद और गुरुग्राम में लिया गया था. जींद और गुरुग्राम में 7 और 8 मई दोनों दिन जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया था.

इसी तरह यूपी के गाजियाबाद में भी स्कूल बंद रखने का निर्णय किया गया है. गाजियाबाद के डीएम ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि आंधी-तूफान की चेतावनी के चलते 8 मई यानि कि मंगलवार को गाजियाबाद में सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम से खुलासा
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई

Embed widget