एक्सप्लोरर

मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित कराने का श्रेय लेना बंद करे बीजेपी- कांग्रेस

राजीव शुक्ला ने कहा, हम हाथ जोड़कर उनसे हर चीज का श्रेय नहीं लेने का अनुरोध करते हैं. देश को यह भी बताइए कि आपने ही अजहर को जम्मू जेल से छोड़ा था.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित कराने का स्वयं श्रेय लेने पर गुरुवार को मोदी सरकार पर प्रहार किया. पार्टी ने बीजेपी से पाकिस्तान के इस दावे पर जवाब देने को कहा कि कश्मीर और पुलवामा प्रकरण को जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख को प्रतिबंध सूची में डालने की प्रक्रिया से अलग कर दिया गया. कांग्रेस ने पाकिस्तान के इस दावे की निंदा की कि वह अजहर पर प्रतिबंध के प्रस्ताव पर तभी राजी हुआ है जबकि पुलवामा हमले के साथ उसे (अजहर को) जोड़ने की कोशिश समेत सभी राजनीतिक संदर्भों को इस प्रस्ताव से हटा दिया गया.

कांग्रेस ने कहा कि यह गंभीर मामला है और पाकिस्तान की इस शरारत का जवाब दिया जाना चाहिए. सबसे पहले 2009 में भारत ने अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के लिए खुद ही प्रस्ताव पेश किया था. फिर 2016 में भारत ने अजहर पर पाबंदी के लिए संयुक्त राष्ट्र 1267 प्रतिबंध समिति में पी 3- अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस के साथ प्रस्ताव रखा. अजहर जनवरी, 2016 में पठानकोट वायुसेना अड्डे पर हमले का भी मास्टरमाइंड रहा है.

2017 में पी 3 के राष्ट्रों ने एक बार फिर ऐसा ही प्रस्ताव पेश किया. हालांकि सभी मौकों पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के वीटो वाले स्थायी सदस्य चीन ने प्रतिबंध समिति को भारत के इस प्रस्ताव को स्वीकार करने नहीं दिया. कांग्रेस प्रवक्त राजीव शुक्ला ने केंद्रीय मंत्रियों- अरूण जेटली और निर्मला सीतारमण द्वारा संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिये गये बयान की निंदा की. उन्होंने कहा कि वैश्विक आतंकवादी घोषित किया जाना निरंतर प्रक्रिया का परिणाम है और केवल एक सरकार को इसका श्रेय नहीं लेना चाहिए.

बीजेपी ने ही मसूद अजहर को जम्मू जेल से छोड़ा था- कांग्रेस राजीव शुक्ला ने कहा, ''हम हाथ जोड़कर उनसे हर चीज का श्रेय नहीं लेने का अनुरोध करते हैं. श्रेय लेना और अपनी प्रशंसा करना बंद कीजिए. देश को यह भी बताइए कि आपने ही अजहर को जम्मू जेल से छोड़ा था. हमने हाफिज सईद को (मुम्बई हमले के बाद) वैश्विक आतंकवादी घोषित करवाया.''

शुक्ला ने कहा कि यह कांग्रेस ही थी जिसने सईद, जकीउर रहमान लखवी और अन्य आतंकवादियों को वैश्विक आतंकवादी घोषित कराया. उन्होंने कहा, ''मैं पाकिस्तान सरकार के इस दावे की भी निंदा करता हूं कि यह उसकी कूटनीतिक जीत है. वह कह रहा है कि हमने पुलवामा और कश्मीर को उससे असंबद्ध करा दिया और फिर यह घोषणा की गयी.''

शुक्ला ने कहा कि सरकार को पाकिस्तान की इस शरारत (इस दावे) का जवाब देना चाहिए. उन्होंने कहा, ''यह एक गंभीर मामला है. हमारे लिए, पुलवामा बड़ा महत्वपूर्ण है क्योंकि अजहर की सीधी भूमिका थी. उसने मान भी लिया था. (यदि पाकिस्तान के दावे को सही मान लिया जाए तो) इसका मतलब होगा कि पिछली घटनाएं और 26/11 मुम्बई आतंकवादी हमले उसे प्रतिबंध सूची में डाले जाने का आधार है जिसके लिए हमने सारे दस्तावेज सौंपे थे.''

अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किये जाने को भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक जीत करार देते हुए बीजेपी ने गुरुवार को कहा था कि विपक्षी दल इस उपलब्धि पर खुशी मनाने को अनिच्छुक हैं क्योंकि वे महसूस करते हैं कि उन्हें इसकी राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ सकती है.

J&K: पुंछ में पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चाहें तो एक शॉट में सब खत्म कर दें', ट्रंप का ईरान पर भड़काऊ बयान, कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, कहा- 'चुप क्यों'
'चाहें तो सब खत्म कर दें', ट्रंप का ईरान पर बयान, कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, कहा- 'चुप क्यों'
'ख्वाजा आसिफ मानसिक रूप से दिवालिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने PM मोदी पर किया कमेंट तो भारत ने दिया करारा जवाब
'ख्वाजा आसिफ मानसिक रूप से दिवालिया', पाक रक्षामंत्री ने PM मोदी पर किया कमेंट तो भारत ने दिया करारा जवाब
Karnataka News : SIR ड्यूटी ने ली 26 साल की अफसर की जान? रातभर काम, सुबह हादसा... गुस्से में उतरे कर्मचारी
SIR ड्यूटी ने ली 26 साल की अफसर की जान? रातभर काम, सुबह हादसा... गुस्से में उतरे कर्मचारी
TMC crisis: TMC हेडक्वार्टर पर किसका दावा? कब्जे को लेकर ममता-रिताब्रता गुट आए आमने-सामने
TMC हेडक्वार्टर पर किसका दावा? कब्जे को लेकर ममता-रिताब्रता गुट आए आमने-सामने

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget