एक्सप्लोरर

Vande Bharat: वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर फेंके गए पत्थर, कर्नाटक में पत्थरबाजों ने बनाया निशाना, शीशा चटका

Vande Bharat Express: बेंगलुरु से धारवाड़ के बीच चलने वाली सेमी हाईस्पीड लग्जरी ट्रेन को इसी 28 जून को शुरू किया गया है. कर्नाटक में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी की ये तीसरी घटना है.

Stone Pelting At Vande Bharat: वंदे भारत ट्रेन पत्थरबाजी की घटनाएं रुक नहीं रही हैं. शनिवार, 1 जुलाई को धारवाड़-बेंगलुरु एक्सप्रेस को निशाना बनाया गया, जिसमें ट्रेन की खिड़की के शीशों को हल्का नुकसान हुआ है. पत्थरबाजी की घटना देवनगिरी रेलवे स्टेशन के पास हुई. इस ट्रेन को हाल ही में पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी. रेलवे ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है.

शनिवार को 3.30 से 4 बजे के बीच जैसे ही ट्रेन देवनगिरी स्टेशन से रवाना होकर कुछ दूर पहुंची थी, उसी समय ट्रेन के ऊपर पत्थरबाजी की गई. दक्षिण पश्चिम रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि पत्थरबाजी में किसी को नुकसान नहीं हुआ और ट्रेन की सेवा पर कोई असर नहीं पड़ा. ट्रेन अपने निर्धारित समय 7.25 बजे गंतव्य पर पहुंची.

चेयरकार की खिड़की का शीशा चटका

डेक्कन हेराल्ड ने रेलवे अधिकारी के हवाले से बताया है कि ट्रेन के चेयरकार डिब्बे (सी4 कोच) की खिड़की के बाहरी हिस्से को हल्का नुकसान हुआ है. खिड़की का अंदरी हिस्सा पूरी तरह सुरक्षित है. उन्होंने ये भी बताया कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने जांच शुरू कर दी है.


Vande Bharat: वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर फेंके गए पत्थर, कर्नाटक में पत्थरबाजों ने बनाया निशाना, शीशा चटका

रेलवे के अधिकारी क्षति और मरम्मत लागत का आकलन करेंगे. ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव केएसआर बेंगलुरु रेलवे स्टेशन पर होता है. घटना को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ ने रेलवे अधिनियम की धारा 153 (रेलवे की संपत्ति जानबूझकर नष्ट करना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. इसके तहत पांच साल तक की सजा का प्रावधान है.

हाल ही में पीएम मोदी ने ट्रेन को किया था शुरू

बीती 28 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से धारवाड़ के बीच सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी. कर्नाटक में तीसरी बार वंदे भारत एक्सप्रेस को पत्थरबाजों ने निशाना बनाया है. इसी साल 25 फरवरी को चेन्नई-मैसुरु वंदे भारत एक्सप्रेस पर भी पत्थर फेंके गए थे, जिसमें ट्रेन के दो चेयरकार डिब्बों में ट्रेन की 6 खिड़कियों को नुकसान पहुंचा था.

यह भी पढ़ें

Vande Bharat: वंदे भारत को ले जाता दिखा रेलवे इंजन! कांग्रेस का दावा- 9 सालों के झूठ को खींच रहा 70 सालों का इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आग बबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आग बबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
RSS में होगा बड़ा संगठनात्मक बदलाव, कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद बड़े फैसलों की संभावना
RSS में होगा बड़ा संगठनात्मक बदलाव, कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद बड़े फैसलों की संभावना
‘राहुल गांधी को संविधान से मतलब नहीं’, नितिन नबीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला
‘राहुल गांधी को संविधान से मतलब नहीं’, नितिन नबीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget