एक्सप्लोरर

Fake ED Officers Arrested: नकली ED अधिकारी बन दो भाइयों ने असली सरकारी अफसरों से ऐंठे लाखों, जानें कैसे STF के हत्थे चढ़े

Odisha Fake ED Officers: देश में इन दिनों प्रवर्तन निदेशालय की चर्चा हर ओर हो रही है. ईडी की टीम जगह-जगह छापेमारी करके खबरों में बनी हुई है और इसी का फायदा महापात्रा ब्रदर्स ने उठाया.

STF Arrested Fake ED Officers: नटवर लाल के किस्से इस देश में काफी मशहूर हैं और इस तरह की कहानियों पर कई फिल्में भी बन चुकी हैं. एक फिल्म आई थी स्पेशल छब्बीस जिसमें एक्टर अक्षय कुमार नकली सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों से पैसे ऐंठते हैं. इसी तरह का एक मामला सामने आया है जिसमें दो भाइयों को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि इन दोनों ने नकली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अधिकारी बनकर असली वाले एक नहीं बल्कि 300 से ज्यादा सरकारी अधिकारियों से लाखों रुपये ऐंठे.

ओडिशा एसटीएफ ने ढेंकनाल जिले से 30 साल के तारिनिसन महापात्रा और 27 साल के ब्रह्माशंकर को गिरफ्तार किया है. एसटीएफ की जांच में पता चला कि ये दोनों लक्जरी लाइफ जीते थे लेकिन इनकम का कोई ठोस सोर्स नहीं था. ऐसी लाइफ जीने के लिए महापात्रा ब्रदर्स ने लोगों से उधार लेना शुरू कर दिया और जब लेनदारों ने इनसे अपनी रकम वापस मांगी तो दोनों झारखंड भाग गए और वहां किसी कंपनी में काम करने लगे.

आखिर ईडी अधिकारी ही क्यों बने?

एसटीएफ का कहना है कि जब महापात्रा ब्रदर्स के पास पैसे खत्म हो गए तो इन दोनों के दिमाग में ईडी अधिकारी बनने का आइडिया आया और कमजोर सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाया. तारिनीसेन और ब्रह्माशंकर ने ईडी अधिकारी बनने का इसलिए सोचा क्योंकि इस समय ईडी की टीम देश के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी कर कालेधन का खुलासा कर रही है और खबरों में बनी रहती है.

इसके बाद इन लोगों ने पता किया कि ईडी अधिकारी किस तरह बर्ताव करते हैं और किस तरह से छापेमारी करते हैं, जिससे कि सरकारी अधिकारियों को इनके नकली होने का शक न हो. कम्प्यूटर के जरिए इन लोगों ने ईडी अधिकारी के फर्जी आईडी तैयार किए.

ट्रूकॉलर पर भी बदला नाम

दोनों भाई ओडिशा और झारखंड के अलग-अलग सिम कार्ड का इस्तेमाल करते थे. डायरेक्टरी से अधिकारियों के मोबाइल फोन नंबर इकट्ठा करने के बाद वे इन अधिकारियों को व्हाट्सएप कॉल करते थे. उन्होंने अपना नंबर ट्रूकॉलर एप्लिकेशन में भी सेव किया. उन्होंने अपना प्रोफाइल नाम बदलकर 'संजय मिश्रा ईडी' कर लिया.

इस तरह सरकारी अधिकारियों को देते थे धमकी

एसटीएफ के मुताबिक, राज्य सरकार के जिन अधिकारियों की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से जांच की गई, उन्हें इन लोगों ने निशाना बनाया था. उनके तौर तरीकों के बारे में एजेंसी ने बताया, “वे आम तौर पर सरकारी अधिकारियों को सूचित करते थे कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस डिपार्टमेंट से शिकायत दर्ज की गई है और ईडी उनके खिलाफ जांच शुरू करने और छापेमारी करने के लिए तैयार है.”

इस तरह की धमकी देने के बाद वो इन सरकारी अधिकारियों से पैसे की डिमांड करते थे. शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों भाइयों ने लगभग 340 सरकारी अधिकारियों से संपर्क किया और वे कई मामलों में धन उगाही करने में कामयाब रहे. आज तक, एसटीएफ ने 16 लाख रुपये से अधिक के लेनदेन को ट्रैक किया है. एसटीएफ के एक बयान में संकेत दिया गया है कि चल रही जांच यह भी निर्धारित करेगी कि क्या वे झारखंड में इसी तरह की प्रतिरूपण गतिविधियों में शामिल थे.

ये भी पढ़ें: ED Notice To Arvind Kejriwal: आज भी ED के समन पर पूछताछ के लिए नहीं जाएंगे केजरीवाल, AAP बोली- जांच एजेंसी के पीछे छुपकर चुनाव लड़ रही BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तोड़ा भरोसा...'सरकार के किस कदम से नाराज हुए सोनम वांगचुक
'तोड़ा भरोसा...'सरकार के किस कदम से नाराज हुए सोनम वांगचुक
बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget