एक्सप्लोरर

BJP नेता नारायण राणे का दावा- सुशांत सिंह राजपूत की लड़ाई के बाद हुई हत्या, दिशा सालियान से जुड़ा है मामला

सुशांत सिंह राजपूत केस में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता नारायण राणे का दावा है कि लड़ाई के बाद सुशांत की हत्या कर दी गई. उन्होंने कहा,"सुशांत आत्महत्या नहीं कर सकता. दिशा ने सुसाइड नहीं किया. दोनों की हत्या हुई है. "

मुंबईः  महाराष्ट्र के बीजेपी नेता नारायण राणे ने एक बार फिर कहा कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई है और न्याय मिलने तक वह इसके लिए आवाज उठाते रहेंगे. नारायण राणे का दावा है कि लड़ाई के बाद सुशांत की हत्या कर दी गई. उन्होंने कहा,"सुशांत आत्महत्या नहीं कर सकता. दिशा ने सुसाइड नहीं किया. दोनों की हत्या हुई है. "

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम नारायण राणे ने सीबीआई जांच पर भरोसा जताया है. उन्होंने कहा, "मेरे पास सबूत हैं, जिसे सीबीआई के पास पहुंचा चुका हूं. सीबीआई की जांच सही दिशा में चल रही है. उन सुबूत के आधार पर सीबीआई आगे जांच करेगी और रिपोर्ट तैयार करेगी, तो मुझे लगता है कि ये आत्महत्या नहीं मर्डर साबित होगा."

सरकार के इशारों पर सबूत मिटाए

नारायण राणे पहले भी इसे लेकर पहले भी आशंका जता चुके हैं कि मुंबई पुलिस पर भी दबाव में जांच की थी. मामला सीबीआई के पास जाने तक मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र सरकार के लिए सुबूतों को मिटा दिया. उनका मानना है कि दिशा सलियान की कथित खुदकुशी से सुशांत सिंह राजपूत का केस जुड़ा हुआ है.

मुंबई पुलिस दबाव में कर रही थी जांच

इससे पहले, एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान राणे ने कहा था, ''जो जानकारी मिली उससे मुझे लगा कि ये आत्महत्या नहीं है, मर्डर है. मुंबई पुलिस यह समझ कर मालमे की जांच कर रही है कि ये आत्महत्या है. मुंबई पुलिस किसी दबाव में आ कर मामले की जांच कर रही है. मुंबई पुलिस किसी को प्रोटेक्ट कर रही है ऐसा मुझे लगता है. इसलिए मुंबई पुलिस के ऊपर सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ मिलेगा ऐसा नजर नहीं आ रहा है.''

यहां देखिए सुशांत सिंह राजपूत केस पर क्या बोले उद्धव ठाकरे-

 

सीबीआई जांच में सामने असलियत सामने

राणे ने कहा, ''इस केस में सीबीआई जांच के लिए मैंने भी वकालत की थी. सीबीआई जांच में असलियत सामने आई है. सुप्रीम कोर्ट में केस के जाने के बाद लोगों को विश्वास हुआ है कि इस केस में सुशांत को इंसाफ मिल पाएगा.'' दिशा सालियान की आत्म हत्या के बारे में बोलते हुए राणे ने कहा कि जिस तरह रिपोर्ट पोस्टमार्टम में आई उससे ये साफ होता है कि उन्होंने खुदकुशी नहीं की है. दिशा सकलानी की खुदकुशी से सुशांत सिंह राजपूत का केस पूरी तरह से जुड़ा हुआ है.

अंड़गा लगा रहे हैं संजय राउत

शिवसेना के नेताओं पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए राणे ने कहा, ''इस केस में शिवसेना के नेता संजय राउत अंड़गा लगा रहे हैं. वो ऐसा क्यों कर रहे हैं? उनके ऐसा करने से मुझे शक होता है कि इनका भी कुछ इस केस से जुड़ाव है. जांच के लिए आए बिहार पुलिस के एसपी को क्वारंटीन करने की कोई जरूरत नहीं थी. जैसी ही मुंबई में वे आए उनको क्यों अरेस्ट किया गया? इसका मतलब इस केस में किसी तरह की बात बाहर नहीं जाए इसके लिए बंदोबस्त मुंबई पुलिस कर रही थी.''

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14: जान कुमार की मां ने राहुल वैद्ध के नेपोटिज्म के आरोपों पर दिया रिएक्शन, बोलीं- टैलेंट के दम पर घर में है मेरा बेटा

विदाई के बाद ससुराल में नेह कक्कड़ का ढोल से हुआ जबरदस्त स्वागत, यहां देखिए शादी के बाद की रस्मों के वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget