एक्सप्लोरर

Srinagar Terrorist Attack: जेवन में बड़ा आतंकी हमला, 2 जवान शहीद और 12 घायल, कश्मीर टाइगर्स ने ली जिम्मेदारी

Zewan Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के जेवन में आतंकी हमले में 2 जवान शहीद हो गए और 12 अन्य जख्मी हैं.

Pantha Chowk Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के जेवन में आतंकियों ने आज बड़े हमले को अंजाम दिया. इस हमले में 2 जवान शहीद हो गए और 12 अन्य जख्मी हुए हैं. कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक, आतंकियों ने पंथा चौक इलाके में पुलिस की गाड़ी पर हमला किया. इस हमले में 14 जवान जख्मी हो गए. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाद में इनमें से 2 जख्मी जवानों की मौत हो गई. 

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर कहा, ''घायल पुलिस कर्मियों में 01 एएसआई और एक सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल शहीद हो गए.'' बस में सवार गुलाम हसन, सजाद अहमद, रमीज अहमद, बिशम्बर दास, संजय कुमार, विकास शर्मा, अब्दुल मजीद, मुदस्सिर अहमद, रविकांत, शौकत अली, अर्शिद मोहम्मद, शफीक अली, सतवीर शर्मा और आदिल अली घायल हुए. 

सूत्रों के मुताबिक, शाम के करीब साढ़े पांच बजे मोटरसाइकिल सवार आतंकवादियों ने पुलिस बस पर फायरिंग की थी. सूत्रों के मुताबिक, हमले की जिम्मेदारी कश्मीर टाइगर्स (Kashmir Tigers) ने ली है. इस ग्रुप का नाम पहली बार आया है और माना जा रहा है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के निर्देश पर लश्कर से जुड़ा हुआ ग्रुप है.

हाल के दिनों में घाटी में आतंकी वारदातों में तेजी देखी गई है. 10 दिसंबर को आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा के गुलशन चौक पर पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया था. इस हमले में दो जवान मोहम्मद सुल्तान और फैयाज अहमद शहीद हो गए थे. आज ही सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के बाहरी इलाके में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया. मुठभेड़ रंग्रेठ इलाके में हुई.

वहीं जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल ने एक पाकिस्तानी महिला घुसपैठिए को मारा गिराया. बीएसएफ, जम्मू के जन संपर्क अधिकारी संधू ने कहा, ‘‘ बीएसएस ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध गतिविधि देखी और घुसपैठिए को कई बार सीमा पार नहीं करने के लिए आगाह किया लेकिन घुसपैठ कर रही महिला सीमा पर लगे बाड़ की तरफ तेजी से दौड़ती रही.’’ उन्होंने बताया कि इसके बाद बीएसएस के जवानों ने गोलियां चलाई और घुसपैठिए को अंतरराष्ट्रीय सीमा के भीतर बीएसएफ की बाड़ के समीप मार गिराया और घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी.

DRDO: भारत ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया SMART, जानिए क्या होता है ये, कैसे समंदर में बढ़ाएगा देश की ताकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
Explained: क्या सवाल पूछने की आजादी छिनेगी? भंडाफोड़ पत्रकारिता के लिए जंजीर बना DPDP एक्ट!
क्या सवाल पूछने की आजादी छिनेगी? भंडाफोड़ पत्रकारिता के लिए जंजीर बना DPDP एक्ट!

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget