एक्सप्लोरर

जबड़ा तोड़ा, रीढ़ में फ्रैक्चर... सेना के अधिकारी ने स्पाइसजेट के कर्मचारियों पर बरसाए लात-घूंसे

Srinagar Airport: स्पाइसजेट ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भी पत्र लिखकर अपने कर्मचारियों पर जानलेवा हमले की जानकारी दी है और यात्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट पर ज्यादा सामान ले जाने को लेकर सेना के अधिकारी ने स्पाइसजेट के कर्मचारियों के साथ मारपीट की. स्पाइसजेट के एक बयान के अनुसार यह घटना 26 जुलाई की है. दिल्ली जाने वाले एक सैन्य अधिकारी के पास 16 किलो वजन के दो केबिन लगेज थे. डोमेस्टिक फ्लाइट में 7 किलो से ज्यादा वजन वाले केबिन लगेज पर अतिरिक्त चार्ज किया जाता है.

स्पाइसजेट के कर्मचारियों को पीटने लगे सैन्य अधिकारी

एयरलाइन के मुताबिक जब सेना के अधिकारी को ये जानकारी दी गई तो उन्होंने एक्स्ट्रा पैसे देने से मना कर दिया और बोर्डिंग प्रक्रिया पूरी किए बिना ही जबरदस्ती एयरोब्रिज में एंट्री कर गया. ये विमानन सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन है. जब स्टॉफ ने सेना के अधिकारी को रोकने की कोशिश को तो उसने पीटना शुरू कर दिया. बगल में रखे एक स्टैंड से कर्मचारी पर हमला कर दिया.

स्टाफ के रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर

एयरलाइन ने कहा, "सेना के अधिकारी ने स्पाइसजेट के ग्राउंड स्टाफ के चार अधिकारियों के साथ मारपीट की. हमारे कर्मचारियों को बार-बार लात-घूसों से मारा गया. एक स्टाफ की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर और जबड़े में गंभीर चोटें आई है. स्पाइसजेट का एक कर्मचारी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा, लेकिन यात्री बेहोश कर्मचारी को लात से मारता रहा."

सेना के अधिकारी को नो-फ्लाई लिस्ट में डालने की प्रक्रिया

एयरलाइन ने कहा, "एक अन्य कर्मचारी के जबड़े पर जोरदार लात मारा गया जिससे उसके नाक और मुंह से खून निकले लगा. वह घायल कर्मचारी की मदद के लिए गया था इसलिए उसपर भी हमला किया गया. घायल कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया गया." एयरलाइन ने कहा है कि उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है और सेना के अधिकारी को नो-फ्लाई लिस्ट में डालने की प्रक्रिया में हैं.

स्पाइसजेट ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भी पत्र लिखकर अपने कर्मचारियों पर जानलेवा हमले की जानकारी दी है और यात्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. एयरपोर्ट अधिकारियों से घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिया है.

ये भी पढ़ें : Operation Akhal: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में 3 दिनों से एनकाउंटर जारी, अब तक 3 आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों ने 2 दहशतगर्दों को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget