एक्सप्लोरर

श्रीकांत पुजारी को हुबली कोर्ट ने दी जमानत, रामजन्मभूमि मामले में पुलिस ने किया था गिरफ्तार

Srikanth Pujari: कर्नाटक पुलिस ने हाल ही में श्रीकांत पुजारी नाम के एक शख्स को रामजन्मभूमि मामले गिरफ्तार किया था. इसको लेकर बीजेपी ने विरोध प्रदर्शन किया था.

Srikanth Pujari Gets Bail: रामजन्मभूमि मामले में गिरफ्तार किए गए श्रीकांत पुजारी को कर्नाटक की हुबली कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है. उन्हें पुलिस ने 29 दिसंबर 2023 को 1992 में दर्ज दंगे के एक मामले में गिरफ्तार किया था. श्रीकांत पुजारी के वकील के मुताबिक कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दी है और वह कल (6 जनवरी) शाम को रिहा हो जाएंगे.

वकील संजीव बडसाका ने कहा, “हम अदालत के आदेश का स्वागत करते हैं. कोर्ट ने पुजारी को सशर्त जमानत दी है. आदेश की कॉपी अभी देखी जानी बाकी है. वह जेल से रिहा हो जाएंगे.” पुजारी की गिरफ्तारी के बाद कर्नाटक की राजनीति गर्मा गई थी. उनकी गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किए थे और उनकी रिहाई के लिए उनके समर्थकों ने रैलियां निकाली.

राज्य सरकार के वकील ने गुरुवार को अपनी आपत्ति दर्ज की और दावा किया कि पुजारी कई मामलों में वांछित है और अदालत की सुनवाई से बचने की कोशिश कर रहा है.  उन्होंने कहा कि पुजारी गैर कानूनी तरीके से शराब बेचने, जुआ और ‘मटका’ सहित 16 असमाजिक गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप का सामना कर रहा है.

'हिंदुओं की भावनाओं का अपमान'
इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने श्रीकांत पुजारी की गिरफ्तारी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया था. उन्होंने कहा था कि हुबली में राम भक्तों पर पुराने मामलों को फिर से खोलना कांग्रेस सरकार की ओछी मानसिकता को उजागर करता है. इसने हिंदुओं की भावनाओं का अपमान किया है.

लंबित मामले निपटा रही सरकार-डीके शिवकुमार
वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस ने बीजेपी पर मामले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया. मामले कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि राज्य के गृह मंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि सरकार केवल लंबित मामलों को निपटाने की कोशिश कर रही है.

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री कहा कि गिरफ्तारी कानून के तहत की गई थी. साथ ही उन्होंने प्रतिशोध की राजनीति करने के बीजेपी के आरोपों को भी नकार दिया.  न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक शिवकुमार ने कहा, "हम प्रतिशोध की राजनीति नहीं कर रहे, बल्कि हम कानून-व्यवस्था बनाए रखने का काम कर रहे हैं. हम एक शांतिप्रिय राज्य हैं, यहां असामाजिक गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है."

यह भी पढ़ें- Ram Mandir Inauguration: '...मंदिर वहीं बनाएंगे' नारे की कहानी जान हैरान रह जाएंगे!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
CJP Protest Live Updates: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
LIVE: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
CJP प्रोटेस्ट: मेट्रो-रोड बाधित करने की शिकायत पर SC का नोटिस, 2 दिन में मांगा जवाब
CJP प्रोटेस्ट: मेट्रो-रोड बाधित करने की शिकायत पर SC का नोटिस, 2 दिन में मांगा जवाब
'BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका
'BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget