एक्सप्लोरर

सोनू सूद और स्पाइस जेट की साझा पहल, किर्गिस्तान में फंसे 1500 भारतीय छात्रों को मिली मदद

कोरोना संकट के दौरान स्पाइस जेट ने 6 देशों में फंसे 65,000 भारतीयों को वापस लाने के लिए 400 से अधिक चार्टर सेवाएं दीं.

नई दिल्ली: किर्गिस्तान में दो महीने से कुल 1500 भारतीय छात्र फंसे थे. यहां से वन्दे भारत मिशन के तहत मदद न मिल पाने के कारण छात्रों की मदद करने के लिए फ़िल्म अभिनेता सोनू सूद आगे आए. अब सोनू सूद की मदद से स्पाइस जेट कुल 9 चार्टर विमान चलाएगा. ये विमान भारत से किर्गिस्तान जाएंगे और वहां से भारत के अलग-अलग शहरों तक छात्रों को पहुंचाएंगे.

फ़्लाइट में छात्रों ने ख़ुशी से लहराए सोनू सूद के पोस्टर

इस मिशन के तहत पहली चार्टर उड़ान गुरुवार को हुई. जिसके लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से स्पाइस जेट का एक विमान किर्गिस्तान की राजधानी बिशकेक पहुंचा और फिर उस विमान से 135 छात्रों को वाराणसी पहुंचाया गया. स्पाइस जेट ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें विमान में सवार छात्रों ने फ़िल्म एक्टर और रियल लाईफ़ हीरो सोनू सूद को वीडियो कॉनफ़्रेंसिंग के माध्यम से धन्यवाद भी दिया है. ख़ुशी से भरे इन छात्रों ने हाथों में सोनू सूद के पोस्टर भी ले रखे थे.

स्पाइस जेट के चेयरमैन ने इस मिशन पर जताई ख़ुशी

स्पाइस जेट के चेयरमैन अजय सिंह ने कहा कि इस कोविड-19 संकट के दौरान किर्गिस्तान में दो महीने से फंसे छात्रों को वापस लाने के लिए रियल लाईफ़ हीरो सोनू सूद के साथ मिलकर हम पिछले कुछ दिनों से प्लानिंग कर रहे थे. अगले कुछ ही दिनों में हम सभी 1500 छात्रों को उनके शहरों तक पहुंचा देंगे.

कोरोना संकट के दौरान 69,500 भारतीयों को स्वदेश ला चुका है स्पाइस जेट

कोरोना संकट के दौरान स्पाइस जेट ने 6 देशों में फंसे 65,000 भारतीयों को वापस लाने के लिए 400 से अधिक चार्टर सेवाएं दीं. जिन देशों से भारतीयों को लाया गया उनमें सउदी अरब, ओमान, कतर, लेबनान और श्रीलंका शामिल हैं. इसके अलावा स्पाइस जेट ने बहुत से डोमेस्टिक चार्टर विमान भी लोगों को दिल्ली से दूर के शहरों तक ले जाने या दिल्ली एयरपोर्ट तक लाने के लिए चलाए. स्पाइस जेट ने वन्दे भारत मिशन के तहत भी 25 उड़ानों के माध्यम से 5 देशों से 4500 भारतीयों को स्वदेश वापस लाने की ज़िम्मेदारी ली है. इन देशों में रास अल खैमाह, जेद्दा, रियाद, दम्माम और मस्कट शामिल हैं.

लॉक डाउन के दौरान सप्लाई चेन में योगदान

स्पाइस जेट ने इस कोरोना संकट के दौरान 4300 कार्गो फलाइट्स चलाईं जिनसे 24,000 टन दवाएं, मेडिकल इक्यूपमेंट, सब्ज़ियां और फल देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाए गए. स्पाइस जेट के अनुसार ये अन्य सभी कार्गो फ़्लाइटों के कुल आंकड़े से लगभग दोगना है.

अब स्पाइस जेट के बेड़े को भी जान लीजिए

स्पाइस जेट के बेड़े में 74 बोईंग 737 विमान हैं, 29 बॉम्बारडियर Q-400s विमान हैं, आठ B737 विमान हैं और एक बॉम्बारडियर Q-400 विमान शामिल हैं. सामान्य समय में उड़ान योजना के तहत स्पाइस जेट रोज़ाना 49 उड़ानों के माध्यम से रीज़नल कनेक्टिविटी देता है. स्पाइस जेट अपनी एक इकॉनमी क्लास सेवा स्पाइस मैक्स के नाम से भी चलाती है. स्पाइस जेट की अपनी कार्गो सेवाएं स्पाइस एक्सप्रेस के नाम से देती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget