एक्सप्लोरर

SpiceJet का 737 मैक्स विमान फिर बीच आसमान में हुआ खराब, चेन्नई वापस आना पड़ा

SpiceJet Flight Technical Snag: स्पाइसजेट के बोइंग 737 विमान को मिड एयर में इंजन में खराबी के चलते वापस लौटना पड़ा. पांच महीने के अंदर ही इस तरह की दूसरी घटना हुई है.

SpiceJet Flight Returned to Chennai: चेन्नई से दुर्गापुर के लिए रवाना स्पाइसजेट के बोइंग 737 विमान को इंजन में खराबी के कारण मंगलवार को चेन्नई वापस आना पड़ा. यह घटना पांच महीने के अंदर ऐसी दूसरी घटना है, जिसमें स्पाइसजेट के मैक्स विमान को बीच आकाश में खराब होने के कारण वापस लौटना पड़ा.

उड्डयन क्षेत्र के नियामक निकाय नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि आसमान में ही विमान के इंजन में खराबी आ गई. स्पाइस जेट का एक अन्य 737 विमान जो पिछले साल नौ दिसंबर को मुंबई से कोलकाता जा रहा था, उसे तकनीकी खराबी क कारण मुंबई लौटना पड़ा था.

ये भी पढ़ें- Property Dispute : UP और उत्तराखंड में 21 सालों से था इस बात का विवाद, CM योगी ने ऐसे किया निपटारा

इसके पहले 13 मार्च, 2019 को DGCA ने सभी मैक्स विमानों को जमीन पर खड़ा कर दिया गया था. DGCA ने यह कदम अदिस अबाब के पास इथोपियन एयरलाइन के एक 737 मैक्स विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उठाया था. इस दुर्घटना में 157 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें चार भारतीय थे. बोइंग की ओर से साफ्टवेयर में जरूरी सुधार करने के बाद DGCA ने पिछले साल 26 अगस्त को मैक्स विमानों की कमर्शियल उड़ानों से प्रतिबंध हटा दिया था.

ये हुई थी दिक्कत

स्पाइसजेट पिछले साल नवंबर से मैक्स विमान का इस्तेमाल वाणिज्यिक उड़ानों में कर रहा है. मंगलवार की घटना के बारे में बताते हुए डीजीसीए के अधिकारियों ने कहा कि विमान की वापसी का कारण दूसरे नंबर के इंजन का तेल छानने से संबंधित लाइट का प्रकाशित होना था.

ऐसे चेन्नई लाई गई फ्लाइट

इस लाइट के जलने के कारण पायलट ने दूसरे नंबर के इंजन को बंद कर दिया और विमान (उड़ान एसजी 331) को वापस चेन्नई लाया. इस मामले में अमेरिका स्थित कंपनी बोइंग से बयान देने का अनुरोध किया तो कंपनी ने इसे मानने से इनकार कर दिया.

ये भी पढ़ें- Wheat Production: गेहूं की कम खरीद पर सरकार ने दी जानकारी, आने वाले दिनों में बढ़ सकते हैं दाम - जानें क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज को तैयार
Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज को तैयार
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
Xप्लेन: मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें
मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें
OSM पर SC में सुनवाई, CBSE ने कहा- ‘1.68 लाख छात्रों की कॉपियां दोबारा जांचीं’
OSM पर SC में सुनवाई, CBSE ने कहा- ‘1.68 लाख छात्रों की कॉपियां दोबारा जांचीं’

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget