एक्सप्लोरर

SPG के 3000 से अधिक सुरक्षा बल पर अब सिर्फ चार महत्वपूर्ण लोगों की सुरक्षा का जिम्मा

SPG के 3,000 से अधिक सुरक्षा बल पर अब सिर्फ चार महत्वपूर्ण लोगों की सुरक्षा का देंगे. ये चार लोग लोग हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके दो बच्चों राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्रियों और उनके परिवारों के सदस्यों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाने वाले विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) पर अब सिर्फ चार लोगों की सुरक्षा का जिम्मा है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. इस बल में करीब 3000 कर्मी हैं. बल में कर्मियों की नियुक्ति विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों से प्रतिनियुक्ति पर होती है. एसपीजी काफी प्रशिक्षित इकाई है और यह सभी आधुनिक उपकरणों, वाहनों से लैस है.

एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि एसपीजी अपने 3,000 कमांडो के साथ अब सिर्फ चार लोगों - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके दो बच्चों - राहुल और प्रियंका को सुरक्षा प्रदान करता है. सरकार ने सोमवार को पुष्टि की कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी गई एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली गई है. लेकिन उन्हें 'जेड-प्लस' सुरक्षा मिलती रहेगी.

एसपीजी की वेबसाइट के अनुसार उच्च नेतृत्व व्यावसायिकता तथा निकटवर्ती सुरक्षा प्रदान करना बल के अधिकारियों के अंतर्निहित गुण हैं एवं इन अधिकारियों को चुनौतियों का आगे बढ़कर मुकाबला करने के नैसर्गिक गुण को आत्मसात करना सिखाया जाता है. बल ऐसा कर पाने में इसलिए भी सफल रहा है क्योंकि उसने ना केवल अपनी कार्यप्रणाली में अभिनव प्रयोग किए हैं बल्कि आईबी, राज्य और केंद्रशासित बलों के साथ समग्र सुरक्षा व्यवस्था को अपनाया है.

अपने अधिकारियों के उच्च नेतृत्व गुण तथा बुद्धिमत्ता के कारण ही संभव हुआ है कि बल सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति को अचूक तथा त्रुटिहीन सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है. इस बल में अनूठा सुरक्षा प्रोटोकॉल है और हर बार जब सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के यात्रा करने की उम्मीद होती है तो उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई छोटी टीमें बनाई जाती हैं. एजेंसी के अधिकारी पहले ही उस स्थल पर जाते हैं और वीवीआईपी के आगमन से लगभग 24 घंटे पहले जगह को सुरक्षित बनाते हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चुनाव चिह्न छीनने के बाद ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- काला दिन
चुनाव चिह्न छीनने के बाद ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- काला दिन
नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, CM शुभेंदु ने कर दिया खेल
नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, CM शुभेंदु ने कर दिया खेल
Explained: तो ये है UCC का पूरा खेल! फिर क्या बेमतलब मचा बवाल? फौरन जानें
तो ये है UCC का पूरा खेल! फिर क्या बेमतलब मचा बवाल? फौरन जानें
आतंकी साजिश में गिरफ्तार US के नागरिक को मिली जमानत, दिल्ली छोड़ने पर रोक
आतंकी साजिश में गिरफ्तार US के नागरिक को मिली जमानत, दिल्ली छोड़ने पर रोक

वीडियोज

Bihar में एक 'मुर्दा' महिला 12 साल मिली जिंदा... लाश की मिस्ट्री से सनसनी।Sansani
Haryana के Sonipat में 6 महीने के मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता CCTV में कैद हुआ। Viral News
Chitra Tripathi: भारत पर ट्रंप का टैरिफ हथियार...कितना पड़ेगा असर? | Trump Tariff War Against India
Bharat Ki Baat: आम आदमी-VIP..दोनों सड़क के सताए.. यूपी के 'गड्ढों' का विकास कब ?। UP News।
Bharat Ki Baat : 'PDA रथ' से योगी को टक्कर! | UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में जुमे की नमाज के दौरान सुसाइड ब्लास्ट, 16 की मौत
पाक के खैबर पख्तूनख्वा में जुमे की नमाज के दौरान सुसाइड ब्लास्ट, 16 की मौत
यूपी चुनाव से पहले इस पार्टी का सपा से गठबंधन! सीट शेयरिंग पर हुआ मंथन
यूपी चुनाव से पहले इस पार्टी का सपा से गठबंधन! सीट शेयरिंग पर हुआ मंथन
ममता बनर्जी को EC ने दिया पार्टी नाम, फुटबॉल प्लेयर होगा चिह्न, रितब्रता को क्या मिला?
ममता बनर्जी को EC ने दिया पार्टी नाम, फुटबॉल प्लेयर होगा चिह्न, रितब्रता को क्या मिला?
'शर्म की बात है...', गानों में क्रेडिट चोरी पर अमाल मलिक का छलका दर्द, कहा- मुझे कंट्रोवर्सी की जरुरत नहीं
'10 साल से गिड़गिड़ा रहा हूं, पर क्रेडिट नहीं मिला', अमाल मलिक का ने कहा- शर्म की बात है
दक्षिण अफ्रीका को लगा तीसरा बड़ा झटका, रबाडा के बाद लुंगी एनगिडी वनडे सीरीज से बाहर
दक्षिण अफ्रीका को लगा तीसरा बड़ा झटका, रबाडा के बाद लुंगी एनगिडी वनडे सीरीज से बाहर
ममता, ऋतब्रत को मिला सिंबल, CJP की आई पहली प्रतिक्रिया, सौरभ दाव बोले- 'लिफाफे में...'
ममता, ऋतब्रत को मिला सिंबल, CJP की आई पहली प्रतिक्रिया, सौरभ दाव बोले- 'लिफाफे में...'
PG डॉक्टरों का 2 साल राज्य में नौकरी जरूरी, उत्तराखंड में नए नियम
PG डॉक्टरों का 2 साल राज्य में नौकरी जरूरी, उत्तराखंड में नए नियम
Fridge Food Storage: क्या आप भी फ्रिज में कहीं भी रख देते हैं खाना? आज ही बदलें ये 1 आदत
क्या आप भी फ्रिज में कहीं भी रख देते हैं खाना? आज ही बदलें ये 1 आदत
Embed widget