एक्सप्लोरर

2019 में मां सोनिया की जगह रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ सकती हैं चुनाव -सूत्र

प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं. कांग्रेस के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक प्रियंका के चुनाव लड़ने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता.

नई दिल्ली: आगामी आम चुनाव में आठ महीने से भी कम वक्त बचा है ऐसे में सत्ताधारी बीजेपी और विपक्षी पार्टी अपनी-अपनी तैयारियों में जुटती नजर आ रही हैं. सबसे बड़े विपक्षी दल कांग्रेस की 2019 चुनावों को लेकर तैयारियां कैसी होंगी इस पर चर्चा के बीच खबर है प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं. कांग्रेस के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक प्रियंका के चुनाव लड़ने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के हवाले से सूत्रों का कहना है कि रायबरेली से कौन चुनाव लड़ेगा इस बारे में अभी सोनिया गांधी से बात होनी है. उनसे बातचीत के बाद ही किसी तरह का निर्णय लिया जाएगा.

रायबरेली कांग्रेस की पारंपरिक सीट है जिसपर गांधी परिवार का ही सदस्य अबतक चुनाव लड़ता रहा है. मौजूदा वक्त में सोनिया गांधी यहां की सांसद हैं और खबर है कि वो इस सीट पर किसी उचित विकल्प की तलाश में हैं और प्रियंका गांधी इस सीट पर चुनाव लड़ सकती हैं. इससे पहले प्रियंका गांधी मां सोनिया और भाई राहुल गांधी के लिए रायबरेली और अमेठी में चुनाव प्रचार कर चुकी है और लोगों के बीच की लोकप्रियता काफी ज्यादा है.

यूपी में कांग्रेस और सपा-बसपा के बीच गठबंधन की खबरें

यूपी में गठबंधन पर एसपी-बीएसपी और कांग्रेस में सैद्धांतिक सहमति बन गई है. कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार गठबंधन सिर्फ अमेठी रायबरेली तक सीमित नहीं रहेगा. सीटों के बंटवारे पर अभी बात होनी है. इस सहमति के बाद राजनीतिक और जनसंख्या के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में राजनीतिक पारा चढ़ सकता है.

सूत्रों के मुताबिक यूपी में गठबंधन को लेकर एक रणनीतिक समझ बन चुकी है. सीटों के बंटवारे पर अभी बात होनी है. 2019 के चुनाव में प्रधानमंत्री बनने के लिए नरेंद्र मोदी और बीजेपी को 230-240 सीटों की ज़रूरत होगी. अगर इससे कम सीट आती हैं तो बीजेपी को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

बीजेपी के खिलाफ व्यापक गठबंधन को लेकर प्रमुख विपक्षी दलों में एक भाव है कि अपने-अपने क्षेत्र में ताकत के साथ चुनाव लड़ना है. बीजेपी के खिलाफ़ महागठबंधन और नेतृत्व की प्रक्रिया दो स्तर की है. पहले अपने गढ़ में चुनाव लड़ें और फिर जीतकर आई सीटों के आधार पर फैसला हो कि प्रधानमंत्री कौन होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget