एक्सप्लोरर

पीएम मोदी की रैली में सौरव गांगुली के शामिल होने की अटकलें तेज, बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष ने दिया ये बयान

7 मार्च को कोलकाता में पीएम मोदी की रैली होने वाली है. सौरव गांगुली को लेकर अटकलें तेज हैं कि वे इस रैली में हिस्सा ले सकते हैं. इसको लेकर अब बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

कोलकाता: चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में सौरव गांगुली चर्चा का विषय बने हुए हैं. अब ये अटकलें तेज हैं कि सौरव गांगुली 7 मार्च को कोलकाता में होने वाली पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में हिस्सा ले सकते हैं. इस पर अभी तक 'दादा' की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. साथ ही उनके परिवार और दोस्त भी चुप हैं.

इस बीच बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, "हमारे पास कोई जानकारी नहीं है, आपके पास हो सकता है." गौरतलब है कि गांगुली को लेकर बंगाल में ये चर्चा होती रही है कि वे अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकते हैं. उनके बीजेपी में जाने की अटकलें भी लगती रही हैं. क्योंकि राज्य में इसी महीने से विधानसभा चुनाव शुरू हो रहे हैं, ऐसी स्थिति में इन अटकलों को और बल मिल जाता है. हालांकि अभी तक स्थिति साफ नहीं है.

इससे पहले बीजेपी प्रवक्ता शामिक भट्टाचार्य ने कोलकाता में कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अगर कार्यक्रम में हिस्सा लेना चाहते हैं और उनका स्वास्थ्य और मौसम संबंधी परिस्थितियां इसकी इजाजत देते हैं तो उनका स्वागत है. उन्होंने कहा, "हम जानते हैं कि सौरव फिलहाल आराम कर रहे हैं. अगर वह कार्यक्रम में आने की सोचते हैं और उनका स्वास्थ्य तथा मौसम अनुकूल रहता है तो उनका बहुत स्वागत है. अगर वह आते हैं तो हमें लगता है कि उन्हें यह पसंद आयेगा. वहां मौजूद लोगों को भी अच्छा लगेगा. लेकिन इस बारे में (कार्यक्रम में शामिल होने के बारे में) हम नहीं जानते. यह फैसला उन्हें करना है."

दिलचस्प है कि अभी तक भले ही सौरव गांगुली ने अपने पत्ते नहीं खोले हों लेकिन जनता ने एक राय जरूर बना ली है. कई सर्वे में लोगों ने कहा कि 'दादा' को राजनीति में आ जाना चाहिए. यहां तक की कुछ लोग पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद गांगुली को मुख्यमंत्री के रूप में भी देखना चाहते हैं.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में तैनात पटवारी को CBI ने रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नंदीग्राम उपचुनाव: ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान - 'अगर ममता बनर्जी...'
नंदीग्राम उपचुनाव: ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान - 'अगर ममता बनर्जी...'
'ख्वाब हो तुम या...', मलेशियाई PM ने गाया बॉलीवुड गाना, वीडियो वायरल
'ख्वाब हो तुम या...', मलेशियाई PM ने गाया बॉलीवुड गाना, वीडियो वायरल
डॉलर के मुकाबले ब्रिक्स ला रहा अपनी करेंसी? जानें क्या है सच्चाई
डॉलर के मुकाबले ब्रिक्स ला रहा अपनी करेंसी? जानें क्या है सच्चाई
दिल्ली में एअर इंडिया के पायलट की मौत, फ्लाइट उड़ाने के चंद घंटे पहले हुई घटना
दिल्ली में एअर इंडिया के पायलट की मौत, फ्लाइट उड़ाने के चंद घंटे पहले हुई घटना

वीडियोज

SANSANI: प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल की 'बैड वार्डन' !। Crime News।UP। Gorakhpur
BRICS Summit 2026: PM Modi के 10 प्रस्तावों को मंजूरी.. पाक- अमेरिका के होश उड़ने वाले है !
Janhit : मोदी-जिनपिंग की मुलाकात का 'जनहित संदेश'| Brics Summit 2026 | PM Modi | Jinping | Delhi
Iran-America War News: एक पहाड़.. ईरान की बनेगा ढाल! | Pickaxe Mountain | Bunker-Buster Bombs
BRICS Summit 2026 : BRICS की 'त्रिशक्ति'..मोदी-पुतिन-शी | XI Jinping | Putin | PM Modi | Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डॉलर के मुकाबले ब्रिक्स ला रहा अपनी करेंसी? जानें क्या है सच्चाई
डॉलर के मुकाबले ब्रिक्स ला रहा अपनी करेंसी? जानें क्या है सच्चाई
BRICS के प्रस्ताव से गदगद हुए सलमान खुर्शीद, 'कोई कारण नहीं दिखता कि...'
BRICS के प्रस्ताव से गदगद हुए सलमान खुर्शीद, 'कोई कारण नहीं दिखता कि...'
सहरसा: डॉक्टर या गुंडे? सदर अस्पताल में पत्रकार को पीटा, स्वास्थ्य विभाग चुप, VIDEO
सहरसा: डॉक्टर या गुंडे? सदर अस्पताल में पत्रकार को पीटा, स्वास्थ्य विभाग चुप, VIDEO
'मोदी जी को सलाम', BRICS समिट पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'मोदी जी को सलाम', BRICS समिट पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
वीकेंड का वार: आम्रपाली ने मैरी कॉम को बताया 'बिग बॉस' तो रॉकस्टार बने काजी तौकीर
वीकेंड का वार: आम्रपाली ने मैरी कॉम को बताया 'बिग बॉस' तो रॉकस्टार बने काजी तौकीर
इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
गाजा संकट पर ब्रिक्स सख्त, टू-स्टेट सॉल्यूशन और स्वतंत्र फिलिस्तीन का समर्थन

Embed widget