एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में तैनात पटवारी को CBI ने रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

जम्मू कश्मीर में सीबीआई ने एक तैनात पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. उसे विशेष कोर्ट के सामने पेश किया गया जहां पूछताछ के लिए 3 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया गया है.

सीबीआई ने आज जम्मू कश्मीर के बडगाम में तैनात मोहम्मद अफजल नाम के पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोप है कि जमीन के दस्तावेज उसके मालिक के नाम करने के बदले मोहम्मद अफजल ₹35 हजार रूपये की रिश्वत मांग रहा था. गिरफ्तारी के बाद पटवारी मोहम्मद अफजल को सीबीआई की विशेष कोर्ट के सामने पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए 3 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया गया है.

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक मामला जम्मू कश्मीर की बडगाम स्थित बेमिना इलाके का है. शिकायतकर्ता ने सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में शिकायत की थी कि उसकी जमीन उसके नाम करने के बदले पटवारी अफजल ₹35000 की रिश्वत मांग रहा है. जब उसने यह रकम देने में असमर्थता जाहिर की तो पटवारी ने उसका काम करने से मना कर दिया. इसके बाद शिकायतकर्ता ने फिर पटवारी से बात की और पटवारी ने उससे कुल ₹23000 की डील की इसमें 10 हजार रुपए पटवारी ने ले भी लिए और उससे बाकी के पैसे लाने को कहा.

सीबीआई ने बिछाया जाल

सूचना के आधार पर सीबीआई ने जाल बिछाया और रिश्वत ले रहे पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक इसके बाद पटवारी अफजल के ठिकानों पर छापेमारी की गई जहां से सीबीआई को अनेक महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं जिनकी जांच का काम जारी है. सीबीआई ने गिरफ्तार सरकारी अधिकारी को सीबीआई की विशेष कोर्ट के सामने पेश किया जहां से उसे पूछताछ के लिए 3 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया गया है.

सीबीआई जानना चाहती है कि जम्मू कश्मीर में पटवारियों के रिश्वत लिए जाने का है. यह जाल किस कदर फैला हुआ है और इसमें बड़े अधिकारियों की कितनी भूमिका है. यही कारण है कि पटवारी को पूछताछ के लिए रिमांड पर लाया गया है. सीबीआई को उम्मीद है कि पटवारी से पूछताछ के दौरान अनेक हम खुलासे हो सकते हैं मामले की जांच जारी है.

ध्यान रहे कि जम्मू कश्मीर के यूनियन टेरिटरी बनने के पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो इस तरह की छापेमारी नहीं कर पाता था जिससे आम जनता को मजबूरन रिश्वत की रकम देनी ही पड़ती थी. यह भी आरोप लगते रहे थे कि तत्कालीन राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ऐसे मामलों में कार्यवाही नहीं करता था जिसके चलते लोग वहां शिकायत करने से भी बचने लगे थे. इसके अलावा यदि कोई शख्स शिकायत करता था तो उसे यह भी धमकाया जाता था कि जहां शिकायत करनी है कर लो कुछ नहीं हो पाएगा. अब जम्मू कश्मीर के यूनियन टेरिटरी बनने के बाद केंद्र ऐसे ही सारे मिथकों को तोड़ना चाहता है जिससे आम जनता को जबरन रिश्वत की रकम अदा करनी पड़े.

यह भी पढ़ें.

आपातकाल पर राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार, कहा- किस-किस गलती के लिए मांगेंगे माफी

मोटेरा स्टेडियम का नाम बदले जाने पर सीएम उद्धव ठाकरे का तंज, सावरकर और सरदार पटेल का भी किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget