एक्सप्लोरर

क्या येदियुरप्पा की जा सकती है कुर्सी? जानें- क्या है कह रहे हैं बीजेपी के नेता

गृह मंत्री बसवराज एस बोम्मई ने मुख्यमंत्री को बदलने और जून में विधायक दल की बैठक बुलाए जाने की खबरों को ‘गैर-आधिकारिक’’ और ‘‘अटकलें’’ करार दिया.

बेंगलुरु: कोविड-19 की दूसरी लहर से जूझ रहे कर्नाटक में ऐसी अटकले तेज हो गई कि मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को बदलने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा के भीतर कुछ कदम उठाये जा रहे है. कुछ मंत्रियों और विधायकों ने पहली बार इस तरह के कदमों को खुले तौर पर स्वीकार किया, ताकि कर्नाटक भाजपा के मजबूत नेता को हटाने को लेकर दबाव बनाया जा सके.

हालांकि मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले कई विधायकों ने इस तरह के बदलाव की आवश्यकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि 78 वर्षीय दिग्गज नेता अपना कार्यकाल पूरा करेंगे और दो साल बाद अगले चुनावों के दौरान पार्टी का नेतृत्व भी करेंगे.

राजस्व मंत्री का बयान

राजस्व मंत्री आर अशोक ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मुझे दिल्ली में कई (विधायकों) के डेरा डालने की जानकारी मिली है, मुझे आज भी कई जगहों पर होने वाली बैठकों के बारे में पता चला है. मैंने मीडिया में देखा है कि कई मंत्री भी इसका हिस्सा हैं ... यह सच है कि इस तरह की चर्चा हो रही है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे कुछ (विधायकों) के दिल्ली जाने के बारे में पता चला है, यह सौ प्रतिशत सच है कि ऐसी घटनाक्रम जारी है... जबकि कुछ लोग प्रत्यक्ष रूप से शामिल हैं तो कुछ परोक्ष रूप से शामिल हैं. मैं मीडिया में उनके बयान देख रहा हूं. लेकिन मेरी प्राथमिकता कोरोना से पीड़ित लोगों के साथ खड़ा होना है.’’

आवास मंत्री का बड़ा बयान

हालांकि, उपमुख्यमंत्री सीएन अश्वथ नारायण , गृह मंत्री बसवराज एस बोम्मई, आवास मंत्री वी सोमन्ना, उद्योग मंत्री जगदीश शेट्टार ने कहा कि वे इस तरह के किसी भी घटनाक्रम से अनजान हैं और उन्होंने नेतृत्व परिवर्तन से इनकार किया. अश्वथ नारायण ने नेतृत्व परिवर्तन की बात को ‘सच्चाई से परे’ बताते हुए कहा कि येदियुरप्पा उनके मुख्यमंत्री और नेता हैं.

सोमन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री की सीट खाली नहीं है और येदियुरप्पा अपने पद पर मजबूत के साथ बने हुए है. शेट्टार ने कहा कि राज्य या केंद्रीय नेतृत्व के स्तर पर नेतृत्व के बारे में ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है. खबरों के मुताबिक, पर्यटन मंत्री सीपी योगेश्वर और भाजपा हुबली-धारवाड़ (पश्चिम) के विधायक अरविंद बेलाड दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं.

कांग्रेस नेता का बयान

इस बीच विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि येदियुरप्पा को बदला जायेगा. उन्होंने यह भी दावा किया कि अगला मुख्यमंत्री जो भी बनेगा वह भी कमजोर होगा.

उन्होंने कहा, ‘‘येदियुरप्पा विफल हो गए हैं, वह कर्नाटक में हमारे अब तक के सबसे खराब मुख्यमंत्री हैं. वह सबसे अक्षम, कमजोर और भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं. पिछले कुछ समय से उन्हें बदलने की कोशिशें चल रही हैं, ऐसा लग रहा है कि ये अब अंतिम चरण में आ गई है... उनकी जगह लेने वालों की संख्या बढ़ गई है.’’

अमेरिकी खुफिया एजेंसी करेंगी कोविड-19 की उत्पत्ति की जांच, राष्ट्रपति जो बाइडन ने दिए आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Explained: कितने IAS-IPS राजनीति में नाकाम हुए, कितने हुए कामयाब? देख लें पूरी रिपोर्ट कार्ड
Explained: कितने IAS-IPS राजनीति में नाकाम हुए, कितने हुए कामयाब? देख लें पूरी रिपोर्ट कार्ड
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
Embed widget