एक्सप्लोरर

भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं सालगिरह पर संसद का विशेष सत्र, आजादी के नायकों को विस्तार देगी मोदी सरकार

नौ अगस्त को देश अंग्रेजों के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई के रूप में चर्चित भारत छोड़ो आंदोलन की सालगिरह के रूप में मनाता है. यूं तो नौ अगस्त काकोरी कांड के लिए भी जाना जाता है.

नई दिल्ली: देश के सत्ता सिंहासन के सभी शीर्ष पदों पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा वाले नेताओं के काबिज होने के बाद अब नरेंद्र मोदी की सरकार आजादी के नायकों को विस्तार देने की रणनीति पर काम कर रही है. गांधी-नेहरू और बहुत अधिक हुआ तो भगत सिंह-चंद्रशेखर आजाद तक सिमटी भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष की कहानी में अब आजादी के उन गुमनाम नायकों का गान भी होगा,जिन्हें आम जनमानस से छुपा कर रखा गया. मंगलवार को भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं सालगिरह पर आयोजित संसद के विशेष सत्र में भी 1942 के नायकों को याद कर मोदी सरकार कमोबेस यही संदेश देना चाहती है.

9 अगस्त को मनाई जाती है  भारत छोड़ो आंदोलन की सालगिरह

नौ अगस्त को देश अंग्रेजों के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई के रूप में चर्चित भारत छोड़ो आंदोलन की सालगिरह के रूप में मनाता है. यूं तो नौ अगस्त काकोरी कांड के लिए भी जाना जाता है. नौ अगस्त 1925 को लखनऊ के काकोरी रेलवे स्टेशन से सहारनपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई ट्रेन को क्रांतिकारियों ने लूट कर अंग्रेजों को चुनौती दी थी. इस घटना के ठीक 17 साल बाद नौ अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन के रूप में 'सविनय अवज्ञा आंदोलन' का एलान किया था. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने नौ अगस्त को संसद का विशेष सत्र आहूत कर आजादी की इन क्रांति गाथाओं को एक बार पुनः स्मरण करने का संकल्प लिया है.

मंगलवार को प्रस्तावित इस विशेष सत्र में लोकसभा अध्यक्ष संकल्प पढ़ेंगी और इसके बाद बीजेपी की ओर से चर्चा की शुरुआत की जाएगी. हाल ही में विदेश नीति पर अपने दमदार भाषण से देशवासियों की तारीफ बटोरने वाली विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, लोकसभा में इस विशेष सत्र में चर्चा शुरू करेंगी. राज्यसभा में यह जिम्मेदारी वित्त मंत्री अरुण जेटली की होगी. उसके बाद दिन भर पक्ष-विपक्ष के नेता चर्चा में हिस्सा लेंगे और फिर प्रधानमंत्री मोदी शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ इस विशेष सत्र की चर्चा का समापन करेंगे.

पहले भी हुए हैं विशेष सत्र

संसद पहले भी विशेष सत्रों की गवाह बनी है. हाल ही में 30 जून की आधी रात को जीएसटी के लिए विशेष सत्र बुलाया गया था. इसी तरह 14 अगस्त 1972 को भारतीय स्वतंत्रता के 25 साल पूरे होने के मौके पर भी संसद का विशेष सत्र आधी रात को बुलाया गया था. उस समय इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री और वीवी गिरि राष्ट्रपति थे. इसी तरह 14 अगस्त 1997 को आजादी की 50वीं सालगिरह के मौके पर आधी रात को संसद का विशेष सत्र बुलाया गया था. उस समय इंद्र कुमार गुजराल प्रधानमंत्री और केआर नारायणन राष्ट्रपति थे.

होगी स्वातंत्र्य समर की चर्चा

संसद के दोनों सदनों की इस चर्चा में स्वातंत्र्य समर और क्रांतिकारी विमर्श का मुख्य हिस्सा होंगे. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारकों से लेकर वीर सावरकर तक 1857 से शुरू स्वतंत्रता आंदोलन को आजादी की लड़ाई का मूल आधार मानते रहे हैं. इन लोगों का मानना रहा है कि आजादी की लड़ाई के तमाम ऐसे नायक हैं जिन्हें भुला दिया गया. इसके विपरीत सिर्फ कुछ लोगों को आजादी की लड़ाई का नायक बनाकर पेश किया गया है.

इस विशेष सत्र में बीजेपी की ओर से जो भी वक्ता अपनी बात रखेंगे, माना जा रहा है कि वे आजादी के नायकों को विस्तार देने की अपनी रणनीति पर फोकस करेंगे. तमाम ऐसे भूले-बिसरे योद्धा, क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी याद किये जाएंगे, जिन्हें देश ने भुला दिया है या कहा जाए तो इतिहासकारों से लेकर देश के नीति-नियंताओं तक सबने उन्हें याद ही नहीं रखा. इस विशेष सत्र में उन्हें याद कर बीजेपी नेतृत्व उन शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को ना सिर्फ इतिहास से जोड़ने का काम करेगा, बल्कि संसदीय कार्रवाई में आ जाने के बाद वे औपचारिक रूप से इतिहास का हिस्सा भी बन सकेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget