एक्सप्लोरर

अमेरिकी राष्ट्रपति की मेहमान नवाज़ी में आराम करने से लेकर खाने के टेस्ट तक का रखा जा रहा है ध्यान

दो दशक पहले मार्च 2000 में राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की यात्रा के वक्त उनकी पत्नी हेलैरी क्लिंटन के नाम एक विशेष प्लैटर तैयार की गई थी. साथ ही राष्ट्रपति बराक ओबामा की 2009 और 2015 में हुई भारत यात्रा के दौरान भी विशेष व्यंजनों की प्लेट सजाई गई थी.

नई दिल्लीः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अहमदाबाद में स्वागत की भव्य तैयारियां हो रही हैं तो राजधानी दिल्ली में भी उनके प्रवास को खास और सुखद बनाने के खास इंतजाम हो रहे हैं. बीते दो दशकों के दौरान भारत आए अमेरिकी राष्ट्रपतियों की तरह डोनाल्ड ट्रंप भी दिल्ली के मौर्या होटल में ही रात्रि विश्राम करेंगे. ऐसे में यह पांच सितारा होटल अपने खास मेहमान, राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के स्वागत सत्कार की विशेष व्यवस्था में जुटा है.

इसमें अभूतपूर्व सुरक्षा से लेकर साफ हवा और बेहतरीन स्वाद वाली भोजन की व्यवस्था की जा रही है, ताकि राष्ट्रपति ट्रंप भले ही एक रात भारत में बिता रहे हों लेकिन उनकी यह यात्रा यादगार बन सके.

प्रेसिडेंशियल सुइट में रात बिताएंगे मिस्टर प्रेसिडेंट

अमेरिका से भारत तक का सफर करने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप अहमदाबाद को अपना पहला पड़ाव बनाएंगे. वहीं भारत पहुंचने के कुछ ही घंटे के भीतर अहमदाबाद में नमस्ते ट्रंप में शरीक होने और आगरा में ताजमहल का दीदार करने के बाद शाम हो दिल्ली पहुंचेगे. भारत की राजधानी में करीब 24 घंटे के लिए ही सही, आईटीसी मौर्या होटल अमेरिकी राष्ट्रपति का अस्थाई ठिकाना होगा जहां वो रात बिताएंगे.

सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानियां के लिए होटल का प्रेसिडेंशियल सुईट तैयार कर लिया गया है. सर्वसुविधायुक्त इस सुईट में राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिहाज से भी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं.

होटल और उसके आसपास के इलाके में पुलिस और खुफिया एजेंसियों की तैनाती पहले ही बढ़ा दी गई है. साथ ही अगले दो दिनों में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस इस होटल में राष्ट्रपति के आने-जाने के रास्ते समेत हर अहम जगह पर तैनात होगी.

नमस्ते ट्रंप के लिए आ रहे राष्ट्रपति दिल्ली में भी कई बार सुनेंगे नमस्ते!

इसे संयोग कहिए या संदेश देने की कोशिश, मगर राष्ट्रपति ट्रंप का दिल्ली में ठिकाना एक ऐसा होटल बन रहा है जिसकी पहचना ही नमस्ते का निशान है. ऐसे में राष्ट्रपति ट्रंप को दिल्ली में आमद से लेकर विदाई तक होटल में भी कई बार नमस्ते सुनना पड़ेगा.

सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति और प्रथम महिला का स्वागत भारतीय संस्कृति के रीति रिवाज के मुताबिक यानी माथे पर टीका लगाकर और दुशाला ओढ़ाकर किया जाएगा. इतना ही नहीं नमस्ते की कई निशानियां उनके स्वागत की तैयारियों में भी कई जगह नजर आएंगे.

खास मेहमान को होटल में मिलेगी दिल्ली की सबसे साफ हवा

अमेरिकी राष्ट्रपति को दिल्ली में अपनी अस्थाई आरामगााह में सुविधा के साथ-साथ साफ हवा मिल सके इसकी भी व्यवस्था है. सूत्रों के मुताबिक खुद लग्जरी सुविधाओं की खासी परख रखने वाले राष्ट्रपति ट्रंप के लिए जिस होटल का चुनाव किया गया उसमें हवा की गुणवत्ता बेहतर हो इसका विशेष ख्याल रखा गया.

बताया जाता है कि आईटीसी मौर्या होटल ने कुछ समय पहले ही नई स्वीडिश हेपा तकनीक पर आधारित वायु शोधन संयंत्र लगाया है. दावा किया जाता है कि इस होटल में मेहमानों को विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों से भी बेहतर हवा उपलब्ध होती है.

इतना ही नहीं वायु गुणवत्ता की सतत निगरानी की जाती है. इसका नमूना होटल की लॉबी में लगे स्क्रीन पर हर वक्त साफ देखा जा सकता है. यहां लगे मॉनिटर हवा में पार्टीकुलेट मैटर की मात्रा 15 से कम माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से कम बताते हैं जो 25 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के डबल्यूएचओ मानकों से भी काफी नीचे है.

महत्वपूर्ण है कि बीते कुछ सालों के दौरान दिल्ली की हवा में लगातार बढ़ती धूल-कणों की मात्रा और गैसेज़ अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के लिए खासी परेशानी का सबब बनती है. वहीं मेहमान यदि कोई वीवीआईपी हो तो चुनौतियां और भी बढ़ जाती है.

दिल्ली बीते काफी समय से उन शहरों में शामिल है जहां साल के अधिकतर दिन हवा का स्तर खराब ही रहता है. हालांकि इसके मद्देनजर दिल्ली के कुछ पांच सितारा होटलों ने साफ हवा को भी एक विशेष सुविधा के तौर पर शोकेस करना शुरु कर दिया है.

स्वाद-सत्कार के लिए भी हो रही विशेष तैयारी

राष्ट्रपति ट्रंप का यह भारत दौरा 36 घंटे से भी कम है जिसमें से दिल्ली में वो केवल करीब 12 घंटे बिताएंगे. वहीं इस सीमित वक्त में भी राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत समारोह, हैदराबाद हाऊस में द्विपक्षीय वार्ता और दोपहर भोज से राष्ट्रपति के रात्रि भोज तक कई कार्यक्रम हैं. ऐसे में उन्हें अपने होटल में बेहद कम वक्त मिलेगा.

मगर, फिर भी मेहमान नवाजा का तकाजा है कि मेजबान अपनी तरफ से अतिथि की सुख-सुविधा का हर जरूरी इंतजाम करे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति ट्रंप के लिए आईटीसी मौर्या होटल के बुखारा रेस्त्रां के अनुभवी शेफ एक खास प्लैटर भी तैयार करेंगे.

हालांकि, इसमें क्या व्यंजन हैं इसका अभी खुलासा नहीं किया गया है. राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला 24 फरवरी का रात्रिभोज और 25 फरवरी की सुबह का नाश्ता होटल में कर सकते हैं.

गौरतलब है कि बुखारा दिल्ली का एक बहुत प्रतिष्ठित रेस्त्रां है जिसके खाने का मैन्यू बीते 40 सालों से एक ही जैसा है. लिहाजा राष्ट्रपति और प्रथम महिला के खान-पान की पसंद का भी विशेष ध्यान रखते हुए चुनिंदा व्यंजनों के साथ एक खास प्लैटर भी तैयार होगी.

ध्यान रहे कि दो दशक पहले मार्च 2000 में राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की यात्रा के वक्त उनकी पत्नी हेलैरी क्लिंटन के नाम एक विशेष प्लैटर तैयार की गई थी. साथ ही राष्ट्रपति बराक ओबामा की 2009 और 2015 में हुई भारत यात्रा के दौरान भी विशेष व्यंजनों की प्लेट सजाई गई थी.

राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी पीएम मोदी से मिले, भूमि पूजन में शामिल होने का दिया न्यौता- सूत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
‘बंगाल और अन्य राज्यों में वोट लूट पर जवाब चाहिए’, इंडिया ब्लॉक की रैली पर ममता ने भरी हुंकार
‘बंगाल और अन्य राज्यों में वोट लूट पर जवाब चाहिए’, इंडिया ब्लॉक की रैली पर ममता ने भरी हुंकार
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
Explained: तमिलनाडु में 19.5 मीटर के नियम से क्या बदलेगा? दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में कितनी ऊंची इमारतें बन सकती हैं
तमिलनाडु में 19.5 मीटर के नियम से क्या बदलेगा? दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में कितनी ऊंची इमारतों की परमिशन

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget