एक्सप्लोरर

J-K: किश्तवाड में बर्फीले तूफान में लापता हुए सेना के पैरा कमांडो, चिनार कॉर्प्स ने दिया ये अपडेट

कश्मीर के किश्तवाड रेंज में भारतीय सेना के दो ऑफिसर लापता हैं, जिसको लेकर सर्च ऑपरेशन जारी है. कोकरनाग के घने जंगलों में बर्फीला तूफान आने के बाद से दोनों कमांडो लापता हैं.

दक्षिण कश्मीर के किश्तवाड रेंज में भारतीय सेना के दो (02) पैरा-एसएफ कमांडो के रहस्यमय परिस्थितियों में गायब होने से हड़कंप मच गया है. ये दोनों कमांडो अपने साथियों के साथ एक ऑपरेशन के लिए कोकरनाग (अनंतनाग जिला) के घने जंगलों में गए थे. उसी दौरान बर्फीला तूफान आने के बाद से दोनों कमांडो लापता हैं.

जानकारी के मुताबिक, 5 पैरा (यूनिट) की एक टीम मंगलवार (07 अक्टूबर, 2025) को कोकरनाग के जंगलों में आतंकियों की तलाश में गई थी. जानकारी के मुताबिक, इसी दौरान एक कमांडो की तबीयत अचानक खराब हो गई. ऐसे में बीमार कमांडो को उसके साथी के साथ छोड़कर पूरी टीम पहाड़ की ऊंचाई पर निकल गई. 

कमांडो की तलाश के लिए ऑपरेशन जारी

इसी दौरान मौसम खराब हो गया और टीम वापस यूनिट में लौट आई, लेकिन दोनों कमांडो नहीं लौटे. ऐसे में बुधवार (08 अक्टूबर, 2025) को सुबह से दोनों कमांडो की तलाश में सघन ऑपरेशन जारी किया गया है. 

भारतीय सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर (15वीं कोर) के मुताबिक, ये घटना दक्षिणी कश्मीर की किश्तवाड रेंज में हुई है. बर्फीला तूफान आने के बाद से दोनों सैनिकों से कम्युनिकेशन नहीं हो पाया है. सेना के मुताबिक, खराब मौसम के कारण सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में भी बाधा आ रही है.

2 साल पहले 3 अधिकारी हुए थे शहीद

इस बीच कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठनों ने सोशल मीडिया पर कोकरनाग को लेकर कुछ आपत्तिजनक जानकारी साझा की है. इसके बाद से पैरा कमांडो को लेकर चिंता बढ़ गई है. कोकरनाग वही इलाका है जहां साल 2023 में एक एनकाउंटर के दौरान सेना के एक कर्नल रैंक के कमांडिंग ऑफिसर, मेजर और जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी वीरगति को प्राप्त हो गए थे. एनकाउंटर के दौरान आतंकी एक गुफा में छिपे हुए थे.

 

इसी बीच श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर (15वीं कोर) ने 'एक्स' पर एक सूबेदार रैंक के जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) के निधन के खबर की जानकारी साझा करते हुए दु:ख जताया है. वीरगति को प्राप्त हुए सूबेदार शैलेंद्र सिंह चौहान के निधन का कारण कोकरनाग एनकाउंटर से जुड़ा नहीं है.

ये भी पढ़ें:- 'गंभीर मुद्दा, लेकिन फैसला संसद को करना होगा', ट्रांसजेंडर अधिकारों को लेकर दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा नोटिस

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबियत, गंगाराम अस्पताल के लिए हुईं रवाना
सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबियत, गंगाराम अस्पताल के लिए हुईं रवाना
PM मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, जानें कब टेकऑफ होगी पहली फ्लाइट
PM मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, जानें कब टेकऑफ होगी पहली फ्लाइट
US Iran War: ईरान की मदद के लिए कश्मीरियों ने खोला खजाना, 500 करोड़ रुपये से ज्यादा इकट्ठा किया चंदा
ईरान की मदद के लिए कश्मीरियों ने खोला खजाना, 500 करोड़ रुपये से ज्यादा इकट्ठा किया चंदा
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात

वीडियोज

Lamborghini Urus SE India review 2026 | Auto Live #urus #lamborghini
Renault Kiger : 10,000 Plus km Ownership Review | Auto Live
Mahindra XEV 9S vs Kia Carens Clavis EV | Best 7 Seater EV? | Comparison | Auto Live
Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
दिल्ली: जिस्मफरोशी के सबसे चर्चित केस में सोनू पंजाबन को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने रद्द की सजा
दिल्ली: जिस्मफरोशी के सबसे चर्चित केस में सोनू पंजाबन को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने रद्द की सजा
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
10 साल में कैसे डूबी पाकिस्तान की लुटिया? अमेरिकी पत्रकार ने खोल दी पड़ोसी मुल्क की पोल
10 साल में कैसे डूबी पाकिस्तान की लुटिया? अमेरिकी पत्रकार ने खोल दी पड़ोसी मुल्क की पोल
Indian Railway: रेलवे ने रिफंड नियमों पर तोड़ी चुप्पी, बोला- यात्रियों पर नहीं पड़ेगा कोई अतिरिक्त बोझ
रेलवे ने रिफंड नियमों पर तोड़ी चुप्पी, बोला- यात्रियों पर नहीं पड़ेगा कोई अतिरिक्त बोझ
LPG महंगी हुई तो पुणे के होटल ने ट्रंप पर निकाला गुस्सा, ऑरेंज बाल वाला कहकर चिढ़ाया, अब हो रहा वायरल
LPG महंगी हुई तो पुणे के होटल ने ट्रंप पर निकाला गुस्सा, ऑरेंज बाल वाला कहकर चिढ़ाया, अब हो रहा वायरल
Embed widget