एक्सप्लोरर

Maharashtra Lockdown News: महाराष्ट्र में लग सकता है 14 दिन का लॉकडाउन, उद्धव ठाकरे आज करेंगे फैसला- सूत्र

Maharashtra Full Lockdown News: शिवसेना के मुखपत्र सामना में भी 14 दिन के लॉकडाउन की वकालत की गयी है. महाराष्ट्र में कोरोना के 24 घंटे में 63 से ज्यादा नए केस और 349 लोगों की मौत के बाद राज्य सरकार लॉकडाउन की दिशा में बढ़ चुकी है. सूत्रों के मुताबिक आज इसका फैसला हो सकता है.

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना के 24 घंटे में 63 से ज्यादा नए केस और 349 लोगों की मौत के बाद राज्य सरकार लॉकडाउन की दिशा में बढ़ चुकी है. सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र में 14 दिन का लॉकडाउन लगाया जा सकता है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ बैठक करेंगे, इसी बैठक में लॉकडाउन को लेकर फैसला होगा.

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना से निपटने के लिए बनायी गयी कोविड टास्क फोर्स की बैठक में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 8 दिनों का लॉकडाउन लगाने का प्रस्ताव रखा. जबकि टास्क फोर्स के कुछ सदस्य 14 दिनों के सख्त लॉकडाउन के पक्ष में थे. 

वहीं दूसरी ओर आज शिवसेना के मुखपत्र सामना में भी 14 दिन के लॉकडाउन की वकालत की गयी है. सामना में लिखा है, ''कोरोना संक्रमण की शृंखला को तोड़ना है तो लॉकडाउन के अलावा और कोई विकल्प नहीं है. अब इसके अलावा अन्य कोई विकल्प होगा तो श्री फडणवीस बताएं फिलहाल लोगों का जान गंवाने का जो ‘अनर्थचक्र’ जारी है, उसे रोकना है तो सख्त लॉकडाउन और पाबंदियां अपरिहार्य है, ऐसा मुख्यमंत्री का कहना है..'' 

इसके साथ ही सामना में लिखा है कि विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में उपस्थित थे. श्री फडणवीस और उनकी पार्टी की लॉकडाउन के संदर्भ में अलग राय है. लॉकडाउन बिल्कुल नहीं, ऐसा हुआ तो लोगों का आक्रोश भड़क उठेगा. फडणवीस के इस दावे में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है, ऐसा नहीं है.

केंद्र की टीम ने महाराष्ट्र में कई खामियों का जिक्र, 30 जिलों का किया था दौरा
महाराष्ट्र में कोरोना के ख़तरनाक रूप के बीच राज्य के 30 ज़िलों का दौरा केंद्र की टीम ने किया है...अपनी रिपोर्ट में केंद्रीय टीम ने जिला प्रशासन के काम में कई तरह की खामियों का जिक्र किया है...केंद्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना प्रोटोकॉल का कई जगह पालन नहीं किया जा रहा है...इलाज के लिए मरीजों को अस्पताल लाने में देरी हो रही है जिसकी वजह से लोगों की मौत हो रही है...

महाराष्ट्र में कोरोना के डराने वाले आंकड़े
महाराष्ट्र में कोरोना के आंकड़ों की बात करें तो यह बेहद डराने वाले हैं. पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 63294 नए केस सामने आए हैं. वहीं 349 लोगों की जान गयी है. महाराष्ट्र में एक दिन नए कोरोना मरीजों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. राज्य में अब तक कोरोना के 3407245 मरीज पाए गए है. 

राज्य में कोरोना के फिलहाल 3175585 होम क्वारंटीन में है जबकि 25694  इंस्टिट्यूशनल कोरोंटीन में है. अकेले मुंबई में पिछले 24 घंटे में 9989 नए केस आए जबकि 58 मौत हुई. महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार अगर नहीं थमी तो वो दिन दूर नहीं जब देश के एक राज्य से ही एक दिन में कोरोना के नए मरीजों की एक लाख को भई पार कर जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget