एक्सप्लोरर

Sourav Ganguly Car Accident: सामने आ गया ट्रक, पीछे से कार ने मार दी टक्कर; एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे सौरव गांगुली

Sourav Ganguly Car Accident: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली की कार गुरुवार (20 फरवरी) को एक हादसे का शिकार हो गई. हालांकि गांगुली को इस एक्सीडेंट में किसी तरह की चोट नहीं आई.

Sourav Ganguly Car Accident: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली गुरुवार (20 फरवरी) को एक रोड एक्सीडेंट में बाल-बाल बच गए. दुर्गापुर एक्सप्रेस वे पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई. हालांकि पूर्व क्रिकेटर को किसी तरह की चोट नहीं आई.

सौरव गांगुली एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बर्दवान जा रहे थे. दुर्गापुर एक्सप्रेसवे पर दंतनपुर के पास अचानक एक ट्रक उनके काफिले के सामने आ गया. उनके ड्राइवर को एकदम ब्रेक लगाने पड़े. पीछे की कारों ने भी यही किया लेकिन इस वजह से पीछे आ रही गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इनमें से एक गाड़ी सौरव गांगुली की कार से टकरा गई.

इस हादसे में सौरव गांगुली और उनके काफिले में शामिल किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई लेकिन उन्हें करीब 10 मिनट तक रोड पर ही रुकना पड़ा. दरअसल उनके काफिले की दो गाड़िया थोड़ी ज्यादा डैमेज हो गई थीं. हादसे की जगह पर कुछ देर रुकने के बाद वह अपने तय कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए. उन्होंने बर्दवान विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की.

इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 हजार से ज्यादा रन
सौरव गांगुली की गिनती भारत के सबसे आक्रामक कप्तानों में होती है. उनकी कप्तानी में ही भारत ने विदेशों में ज्यादा मुकाबले जीतने शुरू किए. उन्होंने टीम इंडिया को कई ऐतिहासिक मुकाबलों में जीत दिलाई. सौरव गांगुली के नाम वनडे क्रिकेट में 11363 रन हैं. वनडे में उनके नाम 22 शतक और 52 अर्धशतक हैं. इसी तरह टेस्ट क्रिकेट में भी उनके खाते में सात हजार से ज्यादा रन दर्ज हैं.

गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2002 में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल जीता था. वह टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2003 के फाइनल तक भी ले गए थे. वह बीसीसाई के अध्यक्ष भी रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

Delhi CM Rekha Gupta: कभी केजरीवाल तो कभी राहुल गांधी को अपशब्द, दिल्ली सीएम बनने के बाद रेखा गुप्ता के पुराने पोस्ट वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: 'एनटीए एक माफिया कमेटी...', लोकसभा में केंद्र पर बरसे पप्पू यादव
LIVE: 'एनटीए एक माफिया कमेटी...', लोकसभा में केंद्र पर बरसे पप्पू यादव
CJP प्रोटेस्ट में पैलेट गन चलाने वाले जवानों पर नहीं होगा एक्शन, जानें क्यों?
CJP प्रोटेस्ट में पैलेट गन चलाने वाले जवानों पर नहीं होगा एक्शन, जानें क्यों?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
'CJP आंदोलन की आड़ में...', आरक्षण हटाओ की मुहिम पर क्या बोले अठावले
'CJP आंदोलन की आड़ में...', आरक्षण हटाओ की मुहिम पर क्या बोले अठावले

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget