एक्सप्लोरर

सोनिया गांधी: 21वीं सदी में कांग्रेस को दिलाया था नया मुकाम, अब पार्टी अध्यक्ष की तलाश में करनी पड़ रही मशक्कत

कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर रहते हुए सोनिया गांधी ने 19 साल तक पार्टी की बागडोर संभाली. 1998 से 2017 तक सोनिया कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष रहीं.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज 74 वर्ष की हो चुकी हैं. हालांकि इस बार सोनिया गांधी अपना जन्मदिन नहीं मना रही हैं. दरअसल, देश में किसानों की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है. इस बीच किसानों के समर्थन में सोनिया गांधी इस बार अपना जन्मदिन नहीं मना रही हैं. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहते हुए सोनिया गांधी ने अपने राजनीतिक करियर में कई कामयाबी हासिल की है लेकिन अब उन्हें पार्टी के लिए अपना वारिस खोजने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

1990 के बाद एक ऐसा वक्त भी आया था जब कांग्रेस की स्थिति खराब हो चुकी थी. हालांकि 21वीं सदी की शुरुआत से पहले सोनिया गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपी गई थी. जिसके बाद सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी में नया जोश देखने को मिला था. कांग्रेस का अध्यक्ष पद संभालने के बाद सोनिया गांधी ने पार्टी में जान फूंक दी और साल 2004 में कांग्रेस की खोई हुई सत्ता एक बार फिर से दिला दी. इसके बाद कांग्रेस ने लगातार 10 साल तक देश में गठबंधन के सहारे सरकार चलाई.

राहुल गांधी ने दिया था इस्तीफा

कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर रहते हुए सोनिया गांधी ने 19 साल तक पार्टी की बागडोर संभाली. 1998 से 2017 तक सोनिया कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष रहीं. इसके बाद राहुल गांधी को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई. हालांकि साल 2014 के बाद से कांग्रेस सिमटती हुई नजर आ रही है. साथ ही कांग्रेस पार्टी को अपना नया अध्यक्ष भी नहीं मिल रहा है. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कोई बड़ा कारनामा नहीं दिखा पाई. वहीं 2019 का लोकसभा चुनाव हारने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से भी अपना इस्तीफा सौंप दिया.

अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया नाकाम

वहीं राहुल गांधी का अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस में नए अध्यक्ष के लिए कई दौर की बैठकें हुई लेकिन लोकसभा चुनाव 2019 के करीब 1.5 साल बीत जाने के बाद भी कांग्रेस अभी तक अपना नया अध्यक्ष नहीं खोज पाई है. कांग्रेस के लिए फिलहाल सोनिया गांधी ही अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर पार्टी का नेतृत्व कर रही हैं. लेकिन अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी अपने पहले कार्यकाल जैसी जान पार्टी में फूंकने में नाकाम दिखाई दे रही हैं.

नहीं मिला वारिस

सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी महाराष्ट्र और झारखंड में सरकार में जरूर आ गई लेकिन मध्य प्रदेश में फूट के कारण हाथ में आई सत्ता भी गंवानी पड़ी. वहीं स्वास्थ्य संबंधी कारणों के कारण सोनिया गांधी पार्टी को पूरा समय देने में भी समर्थ दिखाई नहीं देती हैं. ऐसे में पार्टी में नए जोश के लिए कांग्रेस के लिए नए अध्यक्ष की तलाश अभी भी जारी है. लेकिन सोनिया गांधी अभी तक कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष की कुर्सी के लिए अपना वारिस नहीं तलाश कर पाई हैं.

यह भी पढ़ें: किसानों के समर्थन में इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी सोनिया गांधी पश्चिम बंगाल में लेफ्ट के साथ सीट शेयरिंग पर सोनिया गांधी की सहमति से होगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
राहुल गांधी का बड़ा आरोप, 'रामलीला मैदान आने से रोकने की कोशिश कर रहे अमित शाह'
राहुल गांधी का बड़ा आरोप, 'रामलीला मैदान आने से रोकने की कोशिश कर रहे अमित शाह'
India Bloc Mock Parliament Live: विपक्ष का 'जन महाभियोग' कार्यक्रम टला, 'राहुल बोले- हर पीड़ित रैली में होना चाहता है शामिल'
Live: विपक्ष का 'जन महाभियोग' कार्यक्रम टला, 'राहुल बोले- हर पीड़ित रैली में होना चाहता है शामिल'

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget