एक्सप्लोरर

सोनम बोली-राज मास्टरमाइंड, राज ने कहा- सोनम, ब्लेमगेम पर मेघालय के DIG का बड़ा खुलासा

Raja Raghuvanshi Murder Case:  राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. पुलिस के सामने आरोपी सोनम और उसके प्रेमी राज के बीच 'ब्लेम गेम' शुरू हो गया है.

Raja Raghuvanshi Murder Case:  मेघालय के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस की पूछताछ जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, मामले में नए मोड़ सामने आ रहे हैं. अब पुलिस के सामने आरोपी सोनम और उसके प्रेमी राज के बीच 'ब्लेमगेम' शुरू हो गया है. दोनों ही एक-दूसरे को इस हत्या का मास्टरमाइंड बता रहे हैं. मेघालय पुलिस के DIG ने यह खुलासा किया है. बताया जा रहा है कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपनी-अपनी भूमिका से इनकार करते हुए जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डाल दी है.

विशाल ने किया था सिर पर वार, सोनम ने धक्का देने में की मदद

जांच में शामिल वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक विशाल ने राजा रघुवंशी के सिर पर वार किया था. इसके बाद सोनम ने तीनों आरोपियों की मदद करते हुए राजा के शव को खाई में फेंकने में मदद की.

तस्वीर खींचने के बहाने बुलाया और फिर कर दी हत्या
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सोनम ने राजा रघुवंशी को तस्वीर खींचने के बहाने उस जगह पर बुलाया, जहां हत्या की योजना बनाई गई थी. हत्या के बाद तीनों आरोपी और सोनम किसी अज्ञात स्थान की ओर चले गए और फिर अलग-अलग हो गए.

जांच में अभी कई बिंदुओं पर रहस्य कायम
SIT प्रमुख हर्बर्ट पिन्याइड खारकोंगोर के अनुसार, “हम अभी तक पैसों के लेनदेन, हत्या की योजना और साजिश की विस्तृत जानकारी जुटा रहे हैं. आरोपियों को ठोस सबूतों के साथ आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जानी बाकी है.”

11 मई को हुई थी शादी, 20 मई को मेघालय पहुंचे थे
मूल रूप से इंदौर निवासी राजा और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को हुई थी. वे 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय पहुंचे थे. 23 मई को दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी.

9 जून को सोनम हुई गिरफ्तार, किया था सरेंडर
राजा का शव मेघालय की खाई में मिला जबकि सोनम फरार थी. 9 जून की सुबह पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर से हिरासत में लिया. शुरुआत में सोनम ने दावा किया कि उसे नशीला पदार्थ देकर अगवा किया गया था, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया कि उसने खुद सरेंडर किया था.

राज कुशवाहा और तीन अन्य सुपारी किलर भी गिरफ्तार
बाद में पुलिस ने सोनम के कथित प्रेमी राज कुशवाहा और तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया, जिन्हें इस हत्या में सुपारी किलर बताया जा रहा है. सभी को हत्या की साजिश रचने और हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में हंगामे के बीच PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में हंगामे के बीच PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब

वीडियोज

Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget