एक्सप्लोरर

UN में भारत ने पाकिस्तान को घेरा, कहा- आतंकियों की मदद कर Proxy war का सहारा ले रहे कुछ देश

नागराज नायडु ने कहा- 1993 का मुंबई बम हमले हो या 26/11 की क्रुर गोलीबारी या पुलवामा-पठानकोट की घटना, दुनिया इस बात की गवाह है कि भारत इस तरह के हमलों का लगातार शिकार रहा है.इससे पहले संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 46वें सत्र में भारत ने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा था कि अलकायदा आतंकी अहमद उमर सैयद शेख को छोड़ने से यह साफ हो गया है कि पाकिस्तान का आतंकी संगठनों के साथ सीधा संबंध है.

जिनेवा: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की बैठक में खरी-खोटी सुनाने के बाद संयुक्त सुरक्षा परिषद की बैठक में भी भारत ने पाकिस्तान पर करारा हमला किया है. भारत के स्थायी उप प्रतिनिधि के नागराज नायडु ने बैठक में पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि कुछ देश अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों से बचने के लिए आतंकी संगठनों को मदद देकर छद्म युद्ध (Proxy war) का सहारा ले रहे हैं.

आंतकी हमलों का लगातार शिकार रहा है भारत- नागराज नायडु

नागराज नायडु  ने कहा, ‘’चाहे वह 1993 का मुंबई बम हमले हो या 26/11 की क्रुर गोलीबारी या पुलवामा-पठानकोट की घटना, दुनिया इस बात की गवाह है कि भारत इस तरह के हमलों का लगातार शिकार रहा है. भारत दशकों से लगातार पड़ोसी देश की ओर से चलाए जा रहे राज्य प्रायोजित आतंकी हमले और सीमा पार से छद्म युद्ध को झेल रहा ह.’’

उन्होंने आगे कहा, ‘’ऐसे आतंकी संगठनों को पड़ोसी देश कई तरह के अत्याधुनिक हथियार और सुविधाएं मुहैया करा रहा है. इन्हें अपने संगठनों में आतंकियों की भर्ती करने के लिए आवश्यक सुविधाएं और पैसे भी दिए जा रहे हैं. साथ ही प्रशिक्षण और खुफिया सूचनाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं.’’

अल-कायदा आतंकी को छोड़ना पाक का असल चेहरा

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 46वें सत्र में भारत ने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा था कि अलकायदा आतंकी अहमद उमर सैयद शेख को छोड़ने से यह साफ हो गया है कि पाकिस्तान का आतंकी संगठनों के साथ सीधा संबंध है. पाकिस्तान की निंदा करते हुए भारत ने कहा है कि नई दिल्ली पर ऊंगली उठाने वाले पहले खुद अपने गिरेबान में झांके.

UNHRC के 46वें सत्र में पाकिस्तान के प्रतिनिधि के बयान के जवाब में उत्तर देने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए भारत ने कहा कि वह पाकिस्तानी प्रतिनिधि द्वारा संयुक्त राष्ट्र मंच का एक बार फिर दुरुपयोग किए जाने से हैरान नहीं है. जिनेवा में भारत के स्थायी मिशन में द्वितीय सचिव सीमा पुजानी ने कहा, समस्त केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न अंग हैं. पुजानी ने कहा, इन केंद्रशासित प्रदेशों में सुशासन और विकास सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम हमारा आंतरिक मामला है.

यह भी पढ़ें-

इमरान खान ने श्रीलंका में अलापा कश्मीर का राग, आतंकवाद पर साधी चुप्पी, कहा शांति वार्ता का पक्षधर

भारत-चीन सीमा विवाद पर आर्मी चीफ नरवणे ने कहा- 'दो नहीं ढाई मोर्चे की लड़ाई को तैयार है भारतीय सेना'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या फिर बन रही डोकलाम-गलवान जैसी चीन से टकराव की स्थिति? खरगे का सरकार से सवाल
क्या फिर बन रही डोकलाम-गलवान जैसी चीन से टकराव की स्थिति? खरगे का सरकार से सवाल
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
Explained: सर्दी से पहले देश के 131 शहरों की हवा में क्यों घुला जहर? सर्दियां कितना सितम ढहाएंगी
सर्दी से पहले देश के 131 शहरों की हवा में क्यों घुला जहर? सर्दियां कितना सितम ढहाएंगी

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget